'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की रैली में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी
PM Modi Rally in Barrackpore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. रविवार को वह पश्चिम बंगाल में चार रैलियां कर रहे हैं. सबसे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया.
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि कांग्रेस के राज में देश के पूर्वी राज्यों की उपेक्षा की गई. पीएम मोदी ने कहा कि, बैरकपुर के आप सभी साथियों का प्यार आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर. पीएम ने कहा कि इस बार एक अलग ही माहौल है कुछ अलग ही होने जा रहा है 2019 की सफलता से कहीं ज्यादा बड़ी सफलता इस बार भाजपा को मिलने जा रही है. पीएम ने कहा कि पूरा देश जो कह रहा है बंगाल उसको जोरों से कह रहा है. पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है, आप जानते हैं आजादी की 50-60 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं. लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली, सिर्फ पलायन मिला, पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो आंध्र प्रदेश हो, इतने बड़े बड़े राज्य, इनते समामर्थवान राज्य और ये राज्य ऐसे हैं किसी राज्य में अपार खनिज संपदा है,. किसी राज्य मे कोयले के भंडार भरे हैं. किसी राज्य के पास समुद्र की ताकत वोट की ताकत है किसी के पार अथाह उपजाऊ भूमि है. किसी के पास पर्यटन के लिए पूरे देश में सबसे ज्यादा पुटेंशियल है. बावजूद इसके कांग्रेस और इंडी अलाइंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की ये धरती बैरकपुर की ये धरती इतिहास रचने वाली धरती है. आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन टीएमसी ने इसका क्या हाल बना दिया है. एक समय था जब बंग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बहुत बड़ा योगदान देता था, आज टीएमसी ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है.
PM Modi Rally In Barrackpore PM Modi Rally In West Bengal PM Modi Rally PM Narendra Modi Prime Minister Narendra Modi PM Modi In West Bengal PM Modi In Barrackpore Lok Sabha Election Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Elections 2024 Lok Sabha Elections General Election India Election Election 2024 न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal: रामनवमी पर बंगाल में दंगा भड़का सकती है बीजेपी, ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोपWest Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बंगाल में दंगा भड़काने का आरोप लगाया।
Read more »
Tesla की भारत में एंट्री पर क्या बोले PM नरेंद्र मोदी, एलन मस्क के भारत आने पर कह गए बड़ी बातpm narendra modi on tesla entry, elon musk india visit: पीएम मोदी ने भारत में विदेशी पैसा लगाने वालों का स्वागत करने की बात कही। लेकिन भारतीयों को रोजगार पर जोर दिया।
Read more »
पश्चिम बंगाल भर्ती घोटाला मामला: ममता सरकार ने SC में दी HC के फैसले को चुनौती, रद्द हुई थी 24000 शिक्षकों की भर्तीSchool Job Scam: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी (TMC) सरकार ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कलकत्ता HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
Read more »
ममता के गढ़ में PM मोदी की हुंकार, बोले- बंगाल में TMC घोटाले करती हैPM Modi Rally in Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा TMC बंगाल में घोटाले करती है.
Read more »
Interview: 'झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को बना दिया भ्रष्टाचार का अड्डा'; अर्जुन मुंडा का विशेष बातचीत में दावाअमर उजाला से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है। झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।
Read more »
