पीओके में विरोध प्रदर्शन.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इन दिनों अशांति का माहौल है. यहां के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए अधिकारी बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं. शनिवार को हुई झड़पों के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 90 अन्य लोग घायल हो गए.
महंगाई, हाई टेक्सेशन और बिजली की कमी के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पीओके में अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए एक आंदोलन में बदल गया है. यह भी पढ़ेंप्रदर्शनकारी लगातार"आज़ादी" के नारे लगा रहे हैं. मुजफ्फराबाद और अन्य जिलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ लोगों की झड़पें हुईं.जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें व्यापारी सबसे आगे हैं. शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान करने के बाद से अब तक एक्शन कमेटी के दर्जनों नेताओं और सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ट्रेडर्स एसोसिएशन मुजफ्फराबाद के अध्यक्ष और सदस्य सौकत नवाज मीर ने कहा,"दादयाल में हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पीओके और खासकर मुजफ्फराबाद में पूरी तरह से शटडाउन और व्हील-जाम हड़ताल होने जा रही है." न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी ने यह जानकारी दी. आजादी की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के वीडियो वायरल होने पर उन्होंने कहा,"मैं आज सभी से बाहर आने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान करता हूं." बता दें कि समिति ने अगस्त 2023 में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया था. शौकत नवाज़ मीर ने कहा,"हम बिजली बिलों पर टैक्स लगाए जाने को अस्वीकार करते हैं. इसके बजाय, हमारी मांग है कि उपभोक्ताओं को क्षेत्र में जल विद्युत की उत्पादन लागत के मुताबिक, बिजली दी जानी चाहिए." Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comविदेश मंत्री एस जयशंकर ने 5 मई को, इस बात पर जोर देते हुए कि पीओके हमेशा भारत का हिस्सा रहा है, कहा था कि"बहुत खेदजनक स्थिति" जारी है. पिछली सरकारों ने यह सुनिश्चित नहीं किया कि पाकिस्तान आजादी के बाद इस क्षेत्र को खाली कर दे. PoKPakistan Occupied KashmirPoK protestटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Pakistan Occupied Kashmir Pok Protest पीओके पीओके में विरोध प्रदर्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत; जानें क्या है पूरा मामलाझड़प में घायल दो कैदियों का इलाज पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
Read more »
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 108 गिरफ्तार: फिलिस्तीन, इजरायल, बोलने की आजादी का क्या कनेक्शनColumbia: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रोटेस्ट करने पर गिरफ्तार और सस्पेंड छात्रों के समर्थन में दुनिया भर की कई यूनिवर्सिटीज में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.
Read more »
पीओके में पाकिस्तान सेना के खिलाफ विरोध तेज़पीओके में पाकिस्तान सेना के खिलाफ विरोध तेज़ हो गया है। कल मुजफ्फराबाद में विरोध प्रदर्शन | JAAC के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Rajneeti: PoK में अब बगावत नहीं रूकेगी!Rajneeti: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
POK Protest: पीओके में बगावत देख पाकिस्तान के फूले हाथ-पांव, सड़कों पर कश्मीरी जनता, राष्ट्रपति जरदारी ने बुलाई आपात बैठकपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कश्मीरी जनता पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई है। एक पाकिस्तानी एएसआई की मौत हुई है जबकि पुलिस के हमले में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए...
Read more »
