Instagram यूजर्स की होगी मौज! पिक भेजकर डिलीट करने का झंझट हो जाएगा खत्म; स्नैपचैट पर मिलता है ये फीचर

Instagram Peek Feature News

Instagram यूजर्स की होगी मौज! पिक भेजकर डिलीट करने का झंझट हो जाएगा खत्म; स्नैपचैट पर मिलता है ये फीचर
InstagramCandid StoriesInstagram Latest Experiment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

स्नैपचैट पर अगर कोई तस्वीर भेजी जाती है तो एक बार उस पर क्लिक करने के बाद वह खुद ही डिलीट हो जाती है। इस फीचर की डिमांड इंस्टाग्राम यूजर्स भी कर रहे हैं और अब कंपनी ने इस फीचर को पेश करने की तैयारी भी कर ली है। भले ही यह हुबहु स्नैपचैट के फीचर की तरह काम...

टेक्नेलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी इसमें नए फीचर्स भी जोड़ती रहती है। अब इंस्टाग्राम ने एक नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। यह फीचर सीधेतौर पर स्नैपचैट से मुकाबला करने के लिए लाया जा रहा है। कंपनी जिस फीचर पर काम कर रही है उसका नाम “Peek” है। इसमें पिक्चर सेंड करने के बाद रिसीवर को सिर्फ उसे एक बार ही देखने की अनुमति मिलेगी। जैसे ही रिसीवर फोटो को देख लेगा तो वह अपने आप डिलीट हो जाएगी। क्या है इंस्टाग्राम का नया फीचर # Instagram keeps working on Quick Snap, which is now called Peek 👀 pic.

twitter.com/olFiIlFBoD— Alessandro Paluzzi April 24, 2024 स्नैपचैट पर अगर कोई तस्वीर भेजी जाती है तो एक बार उस पर क्लिक करने के बाद वह खुद ही डिलीट हो जाती है। इस फीचर की डिमांड इंस्टाग्राम यूजर्स भी कर रहे हैं और अब कंपनी ने इस फीचर को पेश करने की तैयारी भी कर ली है। भले ही यह हुबहु स्नैपचैट के फीचर की तरह काम करेगा। लेकिन कंपनी इस फीचर पर कथित तौर पर काम कर रही है। BeReal और Snapchat से मिलते-जुलते इस फीचर को लेकर कई रिपोर्ट भी सामने आ चुकी हैं। कहां स्पॉट हुआ नया फीचर टेक क्रंच के अनुसार, इस फीचर को सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi के इंस्टाग्राम पर स्पॉट किया गया, जो कि प्रोटोटाइप है। फिलहाल पीक फीचर का बाहरी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। पीक फीचर को स्टोरीज वाले सेक्शन में कहीं दिया जा सकता है। सामने आए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार पीक के माध्यम से साझा की गई तस्वीर को तुरंत अपने कैमरे से लेना होगा, क्योंकि आप अपने कैमरा गैलरी से एक इमेज अपलोड नहीं कर पाएंगे। पोस्ट के अनुसार एक बार शेयर की पिक्चर को यूजर्स एडिट भी नहीं कर पाएंगे और न ही कोई फिल्टर लगा पाएंगे। यह कॉन्सेप्ट बी-रियल से मिलता-जुलता है। Candid Stories से मिलता-जुलता है फीचर इंस्टाग्राम का अपकमिंग फीचर कुछ हद तक Candid Stories feature की तरह प्रतीत होता है। इस फीचर की पहली बार 2022 में टेस्टिंग की गई थी। लेकिन यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया हुआ था। यह फीचर पूरी तरह से बी-रियल के फीचर का क्लोन ही था। इस फीचर के रोलआउट किए जाने को लेकर कोई स्पष्टता तो नहीं है। हालांकि कई रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इस फीचर की पेशकश की जा सकती है। ये भी पढ़ें- 'AI, AI, AI' मीम वायरल होने के बाद सुंदर पिचाई ने खोला राज, बताया कुल कितनी बार हुआ एआई शब्द का इस्तेमाल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Instagram Candid Stories Instagram Latest Experiment

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वो 3 कॉमन हैबिट्स जिससे आपकी सेहत पड़ सकता है बुरा असर, डाइटीशियन ने चेतायावो 3 कॉमन हैबिट्स जिससे आपकी सेहत पड़ सकता है बुरा असर, डाइटीशियन ने चेतायाहमारी सेहत कैसे होगी ये कई बातों पर निर्भर करता है, लेकिन कई बार हमारी खुद की आदतें नुकसान की वजह बन जाती है, इसलिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें.
Read more »

श्रीलंका में बंदरगाह के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत, जानिए प्लानश्रीलंका में बंदरगाह के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत, जानिए प्लान16 एकड़ में फैला श्रीलंका का ये बंदरगाह पुडुचेरी से मात्र 104 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस लिहाज से ये पोर्ट भारत के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है.
Read more »

WhatsApp पर फोटो-वीडियो के लिए आ गया अनोखा फीचर, चैटिंग का मजा हो जाएगा डबल, देखें स्क्रीनशॉटWhatsApp पर फोटो-वीडियो के लिए आ गया अनोखा फीचर, चैटिंग का मजा हो जाएगा डबल, देखें स्क्रीनशॉटवॉट्सऐप पर आए दिन एक से बढ़ कर एक फीचर दिए जाते हैं, और अब यूज़र्स की सहूलियत के लिए एक और खास फीचर की पेशकश होने जा रही है.
Read more »

Covishield है जानलेवा ? डॉक्टर के पास जाने से पहले सरकारी साइट पर चेक कर लें ये जानकारीCovishield है जानलेवा ? डॉक्टर के पास जाने से पहले सरकारी साइट पर चेक कर लें ये जानकारीVaccine Certificate डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस हम आपको आज बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपके लिए ये जानना आसान हो जाएगा कि आपने कौन-सी वैक्सीन लगवाई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:23