PM Modi: 'भाजपा की डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के लिए काम कर रही', गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी

Pm Narendra Modi Assam Visit News

PM Modi: 'भाजपा की डबल इंजन सरकार, असम के तेज विकास के लिए काम कर रही', गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी
Modi Guwahati Arrival NewsKokrajhar Visit CancelledAssam Political Visit Update
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान खराब मौसम की वजह से उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ा। प्रधानमंत्री का आज कोकराझार जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन उसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान खराब मौसम की वजह से उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ा। प्रधानमंत्री का आज कोकराझार जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया, जिसके बाद पीएम गुवाहाटी पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। गुवाहाटी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है। मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। 'असम माला अभियान' के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी। ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पिछले चार महीनों में पीएम मोदी का चौथा असम दौरा, 47,000 करोड़ रुपये की देंगे सौगात इससे पहले, पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना 'असम माला 3.

0' की शुरुआत की। इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित छह सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कोकराझार जिले में यातायात जाम कम करने और संपर्क, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आवागमन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत कार्यशाला की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी। अन्य वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Modi Guwahati Arrival News Kokrajhar Visit Cancelled Assam Political Visit Update Pm Modi Schedule Change Guwahati Political News India Prime Minister Visit Assam India News In Hindi Latest India News Updates Pm नरेंद्र मोदी का असम दौरा मोदी के गुवाहाटी पहुंचने की खबर कोकराझार का दौरा रद्द असम के राजनीतिक दौरे का अपडेट Pm मोदी के कार्यक्रम में बदलाव गुवाहाटी की राजनीतिक खबरें भारत के प्रधानमंत्री का असम दौरा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष को घेराकांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष को घेराPM Modi Target Congress: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर बनी हुई है। ईरान से जंग का असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस संकट के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष पर सीधा अटैक किया। जानें प्रधानमंत्री ने क्या...
Read more »

पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »

ईरान जंग, कूटनीति और भारत का संदेश...आधी रात को PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच क्या-क्या बात...ईरान जंग, कूटनीति और भारत का संदेश...आधी रात को PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच क्या-क्या बात...PM Modi Iran President talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के साथ क्षेत्र की बढ़ती गंभीर स्थिति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया. बता दें कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ. तब से यह जंग जारी है.
Read more »

Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मंगेतर के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे पृथ्वी शॉBreaking News Today Live Updates: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मंगेतर के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे पृथ्वी शॉBreaking News Today Live Updates: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मंगेतर के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे पृथ्वी शॉ देश Breaking-news-today-live-updates-aaj-ki-taaza-khabar-parliament-budget-session-bjp- PM Modi Assam Visit
Read more »

PM Modi Assam Visit: पिछले चार महीनों में पीएम मोदी का चौथा असम दौरा, 47,000 करोड़ रुपये की देंगे सौगातPM Modi Assam Visit: पिछले चार महीनों में पीएम मोदी का चौथा असम दौरा, 47,000 करोड़ रुपये की देंगे सौगातअसम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव के एलान से पहले दो दिन के असम दौरे पर शुक्रवार से रहेंगे। इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं
Read more »

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का काउंटडाउन शुरू, इतने बजे पीएम मोदी जारी करेंगे 18 हजार करोड़ से अधिक रुपयेPM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का काउंटडाउन शुरू, इतने बजे पीएम मोदी जारी करेंगे 18 हजार करोड़ से अधिक रुपयेPM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का काउंटडाउन शुरू, इतने बजे पीएम मोदी जारी करेंगे 18 हजार करोड़ से अधिक रुपये यूटिलिटीज PM Modi will release 22th installment of PM Kisan Yojana
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:29:00