LPG: एक तरफ रसोई गैस की किल्लत, दूसरी ओर से ठगों ने ऑनलाइन बिछाया जाल, जानिए 'एलपीजी स्कैम' से कैसे बचें

Lpg Booking Scam India News

LPG: एक तरफ रसोई गैस की किल्लत, दूसरी ओर से ठगों ने ऑनलाइन बिछाया जाल, जानिए 'एलपीजी स्कैम' से कैसे बचें
Fake Gas Cylinder Booking ScamLpg Phishing Scam AlertCyber Fraud Gas Delivery India
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई बाधित है। भारत में भी लोग गैस की कमी की आशंका के चलते जल्दबाजी में अपना एलपीजी सिलेंडर बुक

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई बाधित है। भारत में भी लोग गैस की कमी की आशंका के चलते जल्दबाजी में अपना एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। लेकिन, आपकी इसी घबराहट का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। अगर आप भी इंटरनेट पर गैस बुकिंग से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चल रहा एलपीजी स्कैम जब भी किसी चीज का ऑनलाइन सर्च अचानक बढ़ता है तो स्कैमर्स तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। आजकल ठग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उन लोगों को खास तौर पर ट्रैक कर रहे हैं, जो गैस सिलेंडर की बुकिंग के बारे में जानकारी खोज रहे हैं। लोगों को फंसाने के लिए ये फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी विज्ञापन और लिंक शेयर किए जा रहे हैं। इनमें 'तत्काल गैस सिलेंडर डिलीवरी' या 'इमरजेंसी गैस सप्लाई' जैसे लुभावने दावे किए जाते हैं। इन विज्ञापनों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि गैस की किल्लत की घबराहट में लोग बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में इन पर क्लिक कर दें। फर्जी लिंक और एडवांस पेमेंट का खेल इन दिनों लोग गूगल में गैस बुकिंग की वेबसाइट और लिंक सर्च कर रहे हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर स्कैमर्स बिल्कुल असली दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना रहे हैं। जब आप हेल्पलाइन नंबर या बुकिंग नंबर सर्च करते हैं तब ये फर्जी लिंक आपको सबसे पहले दिखने लगते हैं। कई लोग बिना चेक किए इन वेबसाइट्स में दी गई पेमेंट लिंक पर क्लिक कर देते हैं और समझते हैं कि उनका गैस सिलेंडर बुक हो गया। लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि वे ठगी का शिकार बन गए हैं। यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा बना सहारा, जानिए किसमें खाना बनाना है किफायती इन वेबसाइट्स में फर्जी हेल्पलाइन नंबर भी दी गई होती है, जिसमें कॉल करने पर एलपीजी उपभोक्ता से ओटीपी, बैंक अकाउंट नंबर, या यूपीआई आईडी जैसी व्यक्तिगत जानकारियां पूछ ली जाती हैं। जिसके बाद वे स्कैम का शिकार बन जाते हैं। ऑनलाइन गैस बुकिंग में स्कैम से कैसे बचें? ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में कोई समस्या नहीं है। गैस कंपनियों ने बुकिंग की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए यह सुविधा दी है। हालांकि, ये आप पर निर्भर करता है कि आप कितनी समझदारी से बुकिंग करते हैं। 1.

गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल मोबाइल एप या आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। 2. सिलेंडर बुकिंग के लिए व्हाट्सएप या एसएमएस पर आए किसी भी अनजान लिंक पर भरोसा करके पेमेंट करें। 3. अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक अकाउंट नंबर या क्रेडिट/डेबिट कार्ड की डिटेल्स बिल्कुल शेयर न करें। 4. आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आधिकारिक गैस एजेंसियां कभी भी इस तरह के अनजान लिंक या एसएमएस भेजकर ग्राहकों से एडवांस पैसों की मांग नहीं करती हैं। अगर आप स्कैम का शिकार हो जाएं तो क्या करें? अगर गलती से आपने किसी फर्जी लिंक पर पेमेंट कर दिया है तो बिलकुल घबराएं नहीं, बल्कि इसपर तुरंत एक्शन लें। ऐसी स्थिति में सबसे पहले भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके घटना की जानकारी दें। इसके अलावा, आप नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपको यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि फ्रॉड होने के बाद आप जितनी जल्दी शिकायत दर्ज करेंगे, आपके पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Fake Gas Cylinder Booking Scam Lpg Phishing Scam Alert Cyber Fraud Gas Delivery India Lpg Scam Whatsapp Link Fake Indane Booking Website Scam Technology News In Hindi Tech Diary News In Hindi Tech Diary Hindi News ईंधन एलपीजी सिलेंडर सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन स्कैम साइबर अपराधी ऑनलाइन गैस बुकिंग साइबर ठग एलपीजी स्कैम पश्चिम एशिया फिशिंग लिंक्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...India induction cooktop demand skyrockets amidst LPG crisis. Follow latest updates on e-commerce stockouts.
Read more »

लखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजनलखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजनLPG Cylinder Crisis: वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों में छोटी चाय की दुकानें तो बंद होती जा रही हैं।
Read more »

कच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGकच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGईरान-इजरायल युद्ध के कारण रसोई गैस LPG की आपूर्ति पर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPG कैसे बनती है।
Read more »

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैस एजेंसियों पर ताला, पंप पर तेल नहीं; पत्नी ने CISF जवान गर्लफ्रेंड संग ...पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैस एजेंसियों पर ताला, पंप पर तेल नहीं; पत्नी ने CISF जवान गर्लफ्रेंड संग ...Punjab LPG Crisis Update: Commercial cylinder supply stopped, domestic cylinder booking online issues. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »

पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »

गाजियाबाद में गैस संकट के बीच कालाबाजारी, 4000 में बिक रहा कमर्शियल सिलिंडर, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारेंगाजियाबाद में गैस संकट के बीच कालाबाजारी, 4000 में बिक रहा कमर्शियल सिलिंडर, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारेंGhaziabad LPG Shortage: गाजियाबाद में रसोई गैस की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:37:15