ईरान जंग, कूटनीति और भारत का संदेश...आधी रात को PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच क्या-क्या बात...

PM Modi News News

ईरान जंग, कूटनीति और भारत का संदेश...आधी रात को PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच क्या-क्या बात...
PM Modi On Iran WarPM Narendra ModiMasoud Pezeshkian
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

PM Modi Iran President talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के साथ क्षेत्र की बढ़ती गंभीर स्थिति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया. बता दें कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ. तब से यह जंग जारी है.

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है. ईरान और इजरायल-अमेरिका अब भी जंग लड़ रहे हैं. ईरान जंग की वजह से पूरी दुनिया में खलबली है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से तेल संकट भी है. ऐसे में पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के मकसद से पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से बातचीत में ईरान और इस क्षेत्र की स्थिति पर अपना नजरिया साझा किया. फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और शांति स्थापित करने के उपायों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता. दरअसल, ईरान युद्ध के कारण तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान के साथ बात की. इस दौरान दोनों ने क्षेत्र की बढ़ती गंभीर स्थिति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान की जरूरत पर भी जोर दिया. पीएएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों को सुलझाने पर भारत के हमेशा से रहे रुख को दोहराया. चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच क्या-क्या बातचीत हुई? पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच क्या-क्या बात हुई? पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों को सुलझाने पर भारत के हमेशा से रहे रुख को दोहराया. पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई, साथ ही ऊर्जा और सामान के बिना किसी रुकावट के आवागमन को लेकर भारत की प्राथमिकता पर ज़ोर दिया. ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री मोदी को ईरान की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपना नज़रिया साझा किया. प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता ज़ाहिर की और भारत के हमेशा से रहे इस रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के ज़रिए ही सुलझाया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र में जिसमें ईरान भी शामिल है, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को लेकर भारत की प्राथमिकता पर ज़ोर दिया; साथ ही ऊर्जा और सामान के बिना किसी रुकावट के आवागमन के महत्व को भी रेखांकित किया. पीएम मोदी ने बेहद सख्त और स्पष्ट लहजे में आम नागरिकों की मौत और नागरिक बुनियादी ढांचे को पहुंच रहे नुकसान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रधानमंत्री ने साफ किया कि किसी भी युद्ध में बेगुनाह लोगों और सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए. पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि डॉ. मसूद पेजेशकियान से इलाके के गंभीर हालात पर बात की. बढ़ते तनाव और आम लोगों की जान जाने के साथ-साथ सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई. भारतीय नागरिकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी, साथ ही सामान और एनर्जी के बिना रुकावट आने-जाने की जरूरत, भारत की टॉप प्रायोरिटी बनी हुई है.’ PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात क्यों अहम है यह बातचीत? चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और स्टेबिलिटी के लिए भारत का कमिटमेंट दोहराया और बातचीत और डिप्लोमेसी की अपील की. म‍िड‍िल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव के बीच भी भारत सभी से अपने संबंध मधुर बनाए हुए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बताचीत ऐसे समय हुई है जब ईरान बहुत ही संघर्ष की स्‍थ‍ित‍ि में है. इजरायल के साथ उसकी जंग अभी भी खतरनाक बनी हुई है. ईरान और इजरायल में जंग जारी गुरुवार को भी ईरान ने इजरायल पर म‍िसाइलों से हमला क‍िया. ईरान की ओर से इजरायल की राजधानी येरुशलम पर मिसाइलें दागी गईं. एक मिसाइल पुराने शहर, वेस्टर्न वॉल, अल-अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली सेपुलकर से कुछ सौ मीटर दूर गिरी. इसी कारण आज नमाज़ कुछ समय के लिए रोक दी गई. वहीं, इजरायली रक्षा बल ने गुरुवार की शाम को ईरान की ओर म‍िसाइलें दागने का दावा क‍िया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

PM Modi On Iran War PM Narendra Modi Masoud Pezeshkian West Asia War PM Narendra Modi With Iranian President Masoud Pe Iran War Iran-Israel War PM Modi Iran President Talks पीएम मोदी न्यूज पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ईरान जंग ईरान-इजरायल जंग एलपीजी संकट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कलेक्टर ने जोड़े हाथ, विधायक रोकड़िया ने निभाया पिता का फर्ज, PM मोदी भी होंगे खुशकलेक्टर ने जोड़े हाथ, विधायक रोकड़िया ने निभाया पिता का फर्ज, PM मोदी भी होंगे खुशGujarat Abandoned Girl Unique Wedding: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में एक अनूठी शादी हुई। वडोदरा के हुए अनूठे विवाह में जिले के तमाम अफसर एक बेटी को दुनिया की तमाम खुशियां देने के लिए स्वागत करने को खड़े हुए तो वहीं दूसरी ओर विधायक केयूर रोकड़िया ने पत्नी के साथ माता-पिता का फर्ज...
Read more »

चुनावी राज्‍य केरल-तमिलनाडु में पीएम की 1600 करोड़ की सौगात: 2028 तक 19 करोड़ ग्रामीण घरों में नल, जल पहुंच...चुनावी राज्‍य केरल-तमिलनाडु में पीएम की 1600 करोड़ की सौगात: 2028 तक 19 करोड़ ग्रामीण घरों में नल, जल पहुंच...PM Modis 1600 Cr gift for Kerala, Tamil Nadu. Follow latest current affairs updates for government job aspirants.
Read more »

PM किसान योजना: 22वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आएंगे 18,640 करोड़ रुपयेPM किसान योजना: 22वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आएंगे 18,640 करोड़ रुपयेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर, किसानों के लिए PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 18,640 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे जाएंगे। योजना के तहत प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है, जो 2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। किसान अपनी किस्त की स्थिति PM किसान पोर्टल पर जांच सकते हैं।
Read more »

पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »

इजराइल के PM का दावा, ईरानी परमाणु वैज्ञानिक इजराइली हमलों में मारे गएइजराइल के PM का दावा, ईरानी परमाणु वैज्ञानिक इजराइली हमलों में मारे गएइजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक इजराइली हमलों में मारे गए हैं। नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को कठपुतली बताया और उन पर तीखा हमला किया। ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Read more »

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आएगीPM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आएगीPM Kisan Samman Nidhi 22Vi Kist Kab Tak Aaegi: देश के करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज खाते में ट्रांसफर होने जा रही है। देश के 9.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:35:51