PM Modi: पीएम आज जम्मू रेल मंडल, तेलंगाना में टर्मिनल स्टेशन का करेंगे उद्घाटन,सबसे ऊंचे केबल पुल की भी शुरुआत

Jammu Railway Division News

PM Modi: पीएम आज जम्मू रेल मंडल, तेलंगाना में टर्मिनल स्टेशन का करेंगे उद्घाटन,सबसे ऊंचे केबल पुल की भी शुरुआत
Telangana Terminal StationsPm ModiChenab Rail Bridge
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जम्मू रेलवे डिवीजन की आधारशिला और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन समेत कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सांसद जुगल किशोर शर्मा और केंद्रीय मंत्री डॉ.

जितेंद्र सिंह भी भाग लेंगे। डिवीजन के तहत कौरी में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा केबल पुल भी शामिल है। पुल नदी तल से 359 मीटर ऊंचा है। इसकी लंबाई 473.25 मीटर है, जिसमें 120 मीटर का पुल और 94.25 मीटर का केंद्रीय तटबंध शामिल है। जम्मू डिवीजन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का प्रबंधन करेगा। 413 करोड़ की लागत से विकसित हुआ चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसे दूसरे प्रवेश के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में डिजाइन किया गया है। टर्मिनल में बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए पर्यावरण-अनुकूलन की व्यवस्था की गई है। इससे सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे मौजूदा टर्मिनलों पर भीड़ करने में मदद मिलेगी। कटड़ा से बनिहाल तक 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कटड़ा से बारामुला तक ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी है। इसी माह से इस ट्रैक पर ट्रेन सेवा की शुरुआत हो सकती है। ट्रेन अति संवेदनशील क्षेत्र में दौड़ेगी। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश पुलिस ने कटड़ा से बनिहाल तक अलग रेलवे यूनिट स्थापित की है। हालांकि इसे मंजूरी अगस्त 2024 में दी गई थी। अब इसमें 700 से अधिक अफसर और कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार कटड़ा-बनिहाल रेलवे सेक्शन की सुरक्षा में एक एसपी, दो डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 18 सब इंस्पेक्टर, 38 एएसआई और 520 पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं। वहीं रामबन जिले के संगलदान में कटड़ा-बनिहाल सेक्शन का मुख्यालय बनाया गया है। यहीं पर एएसपी जीआरपी संगलदान का कार्यालय भी स्थापित किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Telangana Terminal Stations Pm Modi Chenab Rail Bridge India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में करेंगे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटनपीएम मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में करेंगे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9-11 दिसंबर तक चलते वाले 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' का उद्घाटन करेंगे.
Read more »

जम्मू में होगा नए रेल मंडल का उद्घाटनजम्मू में होगा नए रेल मंडल का उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जनवरी को जम्मू में नए रेल मंडल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नमो भारत RRTS, दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटनप्रधानमंत्री मोदी करेंगे नमो भारत RRTS, दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में चार प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
Read more »

PM Modi आज दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, 40 मिनट में पहुंचेगा मेरठPM Modi आज दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, 40 मिनट में पहुंचेगा मेरठप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद में नमो भारत आरआरटीएस के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के रूट का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का 13 किमी लंबा हिस्सा उद्घाटन किया जाएगा.
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चरलापल्ली रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटनप्रधानमंत्री मोदी करेंगे चरलापल्ली रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हैदराबाद में चरलापल्ली रेलवे टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
Read more »

मोदी करेंगे जम्मू और तेलंगाना में कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभमोदी करेंगे जम्मू और तेलंगाना में कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन सहित कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:13:13