PM Modi Gujarat Visit: अपना तिरंगा झुकना नहीं चाहिए- दाहोद के बाद भुज में गरजे PM; कच्छ को दी करोड़ों की सौगात

Pm Modi Gujarat Visit News

PM Modi Gujarat Visit: अपना तिरंगा झुकना नहीं चाहिए- दाहोद के बाद भुज में गरजे PM; कच्छ को दी करोड़ों की सौगात
Pm ModiGujaratPm Modi In Gujarat
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 313 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 191%
  • Publisher: 51%

दाहोद के बाद भुज में पीएम मोदी का रोड शो प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के क्रम में दाहोद के बाद अब भुज पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया है।

दाहोद के बाद भुज में पीएम मोदी का रोड शो प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के क्रम में दाहोद के बाद अब भुज पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने एक रोड शो में हिस्सा लिया है। #WATCH भुज, कच्छ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया। pic.

twitter.com/PmgPcHKHaZ — ANI_HindiNews May 26, 2025 पीएम मोदी ने दी 53 हजार करोड़ की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में आयोजित विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट इकाई शामिल हैं। इनमें कांडला बंदरगाह और गुजरात सरकार की कई सड़क, जल और सौर परियोजनाएं भी शामिल हैं। #WATCH भुज, कच्छ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में आयोजित विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/mFsHDVEwzs — ANI_HindiNews May 26, 2025 #WATCH | Bhuj, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates multiple development projects worth over Rs 53,400 crores. The projects from the power sector include transmission projects for evacuating renewable power generated in the Khavda Renewable Energy Park, transmission… pic.twitter.com/r9RkuO2B6z — ANI May 26, 2025 मैं खुद को कच्छ आने से रोक नहीं पाता- पीएम कच्छ की इस पावन धरा पर से मैं सभी को प्रणाम करता हूं। मेरा और कच्छ का पुराना नाता है। आप लोगों को प्यार इतना है कि मैं खुद को कच्छ आने से रोक नहीं पाता। मैं राजनीति से पहले भी कच्छ की धरती पर आता था और यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। कच्छ के लोग और उनका आत्मविश्वास मेरे जीवन का दिशा देते हैं। नई पीढ़ी को पता नहीं होगा, पुराने समय में हालात कुछ और थे। मैं जब सीएम था लोग गिनते थे कि मैं कितनी बार यहां आया। लोग कहते थे कि मोदी जी ने सेंचुरी लगा दी है। आम लोगों से कार्यकर्ताओं के घर और कार्यालयों में जाना मेरे लिए आम बात थी। #WATCH | Bhuj, Gujarat: PM Narendra Modi addresses the public gathering at the event where he inaugurated multiple development projects worth over Rs 53,400 crores, a short while ago. https://t.co/kvCWQg3afR pic.twitter.com/g19eWhHd7M — ANI May 26, 2025 आपत्तियों को पलटा जा सकता है- पीएम मोदी यहां पानी नहीं था, लेकिन यहां के किसान पानीदार थे। और कच्छ ने दिखा दिया है उम्मीद और अवसर से आपत्तियों को पलटा जा सकता है। जब भूकंप आया तो कच्छ मौत की चादर ओढ़कर सोया था। लेकिन मैंने विश्वास नहीं खोया। मुझे विश्वास था मेरा कच्छ इस संकट को परास्त करेगा और भूकंप को कंपा करके विकास की राह पर आएगा। मैं सभी कच्छवासियों को इन सभी विकास कार्यों के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। 'कच्छ की फसलें दुनिया भर के बाजारों में पहुंच रही है' इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- हम अपनी जरूरत और दुनिया की जरूरत के लिए भारत में ही जहाज बनाएंगे। बीते दो-ढाई दशक में टेक्सटाइल, फूड प्रोसिसिंग समेत कई उद्योगों का विस्तार हुआ है। इस बार के बजट में केंद्र ने चमड़ा और कपड़ा के उद्योग के लिए कई घोषणाएं की है। मैं आप लोगों के परिश्रम को नमन करता हूं, गुजरात में पानी कई फीट नीचे पहुंच गया है। नर्मदा मां की कृपा और सरकार के प्रयासों से हालात बदल गए हैं। यहां की अनेक फसलें दुनिया भर के बाजारों में पहुंच रही है। एक समय था कच्छ पलायन के लिए मजबूर था। आज कच्छ के लोगों को यहीं रोजगार मिल रहा है। देश के नौजवानों को रोजगार मिले ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। 'हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की' पहले राज्य के मंत्री कच्छ आते थे तो पाकिस्तान से शुरू कर पाकिस्तान पर ही अपनी बात खत्म करते थे। 2001 में मैंने तय किया कि मैं उसे भुला दूंगा, अब ऐसा कच्छ बना दिया है कि पाकिस्तान को भी ईष्या हो जाए। हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इसे और स्पष्ट कर दिया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसको उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा उसको उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा... ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन… pic.twitter.com/LB1FBdyjfR — ANI_HindiNews May 26, 2025 सेना सक्षम और अनुशासित है- पीएम मोदी 22 मई के बाद मैंने कभी छुपाया नहीं सीना तानकर बिहार की जनसभा में घोषणा की थी, कि मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा। हमने 15 दिन तक इंतजार किया, जब पाकिस्तान ने कुछ नहीं तो मैंने देश की सेना को खुली छूट दे दी। भारत के निशाने पर आतंकवादियों के ठिकाने थे। सैकड़ों किमी अंदर जाकर सटीक वार किया। ये साबित हुआ हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। हमने दुनिया को दिखाया आतंकवाद के अड्डे और ठिकानों को यहां बैठे-बैठे मिट्टी में मिला सकते है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान कितना बौखला गया ये सबने देखा। यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: भारत शांति में विश्वास रखता है, दुनिया को आतंकवाद पर एक साथ बोलना चाहिए, रविशंकर का बयान हमारी लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है- पीएम हमने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था, पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष नागरिकों पर हमले किए। उनके ड्रोन पलक झपकते ढेर हो गए, इसके बाद भारत ने दोगुनी ताकत से हमला किया। भारत ने उनके एयरबेस और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान का हमले का जवाब हमने इतनी ताकत से दिया कि उनके सारे एयरबेस आज भी आईसीयू में पड़े हैं। तब जाकर पाकिस्तान शरणागति के लिए मजबूर हुआ, पाकिस्तान को लगा वो बच नहीं सकता क्योंकि भारत ने रौद्र रूप दिखा दिया है। ये हमारी सेना का साहस था कि पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में सफेद झंडे दिखा दिए। हमारी लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है। आतंकवाद पाकिस्तान के लिए कमाई का जरिया बना- पीएम मैं कच्छ की इस धरती से पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं, क्या पाया आपने, हिंदुस्तान दुनिया की चौथी इकॉनमी बन गया। और तुम्हारा हाल क्या है, तुम्हारे बच्चे के भविष्य को किसने बर्बाद किया। तुम्हें दर-दर भटकने को किसने मजबूर किया। आतंकवाद के आकाओं ने, वहां की सेना के एजेंट ने। पाकिस्तान के नागरिक और वहां के बच्चे, मोदी की बात कान खोलकर सुन लो। आपकी सरकार और सेना आतंकवाद को समर्थन दे रही है। आतंकवाद पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए पैसा कमाने का जरिया बन गई है। पाकिस्तान के युवकों और बच्चों को तय करना होगा, क्या ये रास्ता ठीक? क्या इससे उनका भला हो रहा है। सत्ता के लिए जो खेल खेले जा रहे हैं। क्या उससे पाकिस्तान के बच्चों की जिंदगी बनेगी? पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- मैं पाकिस्तान के बच्चों को कहना चाहता हूं, आपके हुक्म नारा और आपकी सेना आतंकवाद के साये में पल रही है। वो आपके भविष्य को नष्ट कर रही है, इससे मुक्त होने के लिए आपको खुद आगे आने होगा। सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही। भारत की दिशा एकदम स्पष्ट हैं, भारत ने शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pm Modi Gujarat Pm Modi In Gujarat Dahod Bhuj Pm Modi On Operation Sindoor Manohar Lal Bhupendra Patel India News In Hindi Latest India News Updates प्रधानमंत्री मोदी पीएम मोदी का गुजरात दौरा पीएम मोदी गुजरात दाहोद भुज में पीएम मोदी ऑपरेशन सिन्दूर पर मनोहर लाल भूपेंद्र पटेल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi Kerala Visit LIVE: केरल में पीएम मोदी ने विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन किया, सीएम ने जताया आभारPM Modi Kerala Visit LIVE: केरल में पीएम मोदी ने विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन किया, सीएम ने जताया आभारदेश PM Modi Kerala Visit inauguration of Vizhinjam port LIVE updates in hindi PM Modi Kerala Visit LIVE: केरल में पीएम मोदी ने विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन किया, सीएम ने जताया आभार
Read more »

PM Modi Speech: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बातPM Modi Speech: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बातPM Modi's speech: PM Modi spoke bluntly to Pakistan After Operation Sindoor, ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बात
Read more »

S 400 , जवानों का जोश हाई... आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी की ये तस्वीरें देखकर मुंह छुपाता फिरेगा पाकिस्तानS 400 , जवानों का जोश हाई... आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी की ये तस्वीरें देखकर मुंह छुपाता फिरेगा पाकिस्तानPM Modi Adampur Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली.
Read more »

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी गुजरात में करेंगे पहली सार्वजनिक सभा, कच्छ के भुज में भरेंगे हुंकार'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी गुजरात में करेंगे पहली सार्वजनिक सभा, कच्छ के भुज में भरेंगे हुंकारPM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 25 मई को गुजरात के दौरे पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी के गुजरात दौरे में अहमदाबाद, दाहोद, भुज के कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है। पीएम मोदी भुज में एक पब्लिक मीटिंग को भी संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई...
Read more »

मोदी 2 दिन गुजरात में, आज तीन रोड शो निकालेंगे: रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और रैली भी करेंगे; मोदी 6 दिन में...मोदी 2 दिन गुजरात में, आज तीन रोड शो निकालेंगे: रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और रैली भी करेंगे; मोदी 6 दिन में...PM Narendra Modi Gujarat Road Show Live Photos Videos Update; Follow PM Modi Ahmedabad, Vadodara, Dahod Visit, Railway Projects Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

'भारत ने तोड़ीं दशकों पुरानी बेड़ियां', गुजरात के दाहोद मे बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी'भारत ने तोड़ीं दशकों पुरानी बेड़ियां', गुजरात के दाहोद मे बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीIndia has broken decades old shackles, said PM Modi in a public meeting in Dahod, Gujarat । 'भारत ने तोड़ीं दशकों पुरानी बेड़ियां', गुजरात के दाहोद की जनसभा में बोले PM मोदी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:20:15