देश PM Modi Kerala Visit inauguration of Vizhinjam port LIVE updates in hindi PM Modi Kerala Visit LIVE: केरल में पीएम मोदी ने विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन किया, सीएम ने जताया आभार
PM Modi Kerala Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया. विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज बंदरगाह की लागत 8,900 करोड़ रुपये है. खास बात है कि ये देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है.
ये भारत में गहरे पानी का सबसे बड़ा बंदरगाह है. बंदरगाह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल के तहत बनाया गया है. अदाणी ग्रुप के अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने साथ में इसे विकसित किया है. Advertisment #WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Prime Minister Narendra Modi dedicates to the nation 'Vizhinjam International Deepwater Multipurpose Seaport' worth Rs 8,900 crore CM Pinarayi Vijayan is also present at the event. This ambitious project of the Kerala government has been… pic.twitter.com/t5bbfMuIUq — ANI May 2, 2025 पीएम मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित समारोह को पीएम मोदी ने संबोधित भी किया. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि एक ओर ढेरों संभावनाओं से भरा विशाल समुद्र है तो दूसरी ओर प्रकृति की खूबसूरती है. दोनों के बीच में विझिंजम इंटरनेशनल डीपवॉटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट है. ये नए दौर के विकास का प्रतीक है. #WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: After inaugurating Vizhinjam port, PM Modi says, " ...On one hand, there is this big sea with so many opportunities and on the other hand, there is beauty of nature, in between there is this 'Vizhinjam International Deepwater Multipurpose… pic.twitter.com/iD2BkBZ3xj — ANI May 2, 2025 इंडी गठबंधन पर साधा निशाना उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि आप इंडी गठबंधन के अहम और मजबूत स्तंभ हैं. कांग्रेस के सासंद शशि थरूर भी यहां बैठे हैं. मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आज के कार्यक्रम से कई लोगों की नींद में खलल पड़ने वाला है. #WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: At the inauguration event of Vizhinjam port, PM Modi says, " I want to tell CM, you are a strong pillar of INDI alliance, Shashi Tharoor is also sitting here. Today's event is going to disturb the sleep of many" pic.twitter.com/UQvFrslWBP — ANI May 2, 2025 ये है सीपोर्ट की खासियत बता दें, विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट, केरल के तिरुवनंतपुरम से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित है. ये भारत का पहला गहरा समुद्री ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल है. नेचुरल रूप से ये पोर्ट 24 मीटर गहरा है. इस वजह से कंटेनर वाले विशाल जहाजों को बिना ड्रेजिंग के ही डॉक करने की सुविधा मिलेगी. पोर्ट की इसी विशेषता ने इसे साउथ एशिया के दूसरे बंदरगाहों से अलग बना दिया है. खास बात है कि इंटरनेशनल शिपिंग रूट से ये पोर्ट सिर्फ 10 नॉटिकल मील दूर है. इस वजह से ये पोर्ट यूरोप और एशिया के बीच समुद्री व्यापार के लिए अहम प्वाइंट हो सकता है. दिसंबर 2024 में ही पोर्ट के पहले चरण का काम पूरा हो गया था. इसके लिए बस प्रधानमंत्री की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज वाराणसी पहुंचेंगे, 19 योजनाएं का करेंगे उद्घाटनPM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 50वें दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. यूपी की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला वाराणसी दौरा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री काशी से जनहित की 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास योजनाओं की सौगात पूर्वांचल को देंगे.
Read more »
Varanasi में PM Modi का अर्धशतक, CM Yogi ने किया पीएम का स्वागत | UP NewsPM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर हैं. ये उनका 50वां काशी दौरा है. उनके पहुंचने पर सीएम योगी ने उनका दिल खोल कर स्वागत किया है. पीएम काशी को कई बड़ी परियोजनाएं भेंट कर रहे हैं..
Read more »
'अगर चिंता है तो किसी मुस्लिम को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते', हिसार में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमलाहरियाणा Haryana News के हिसार में पीएम मोदी PM Modi ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने डॉ.
Read more »
‘आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है’ बिहार से पीएम मोदी ने दी कड़ी चेतावनीबिहार ‘आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है’ बिहार से पीएम मोदी ने दी कड़ी चेतावनी PM Modi Threats to Pakistan and Terrorists from Bihar after Pahalgam Attack राज्य
Read more »
'भारत की छवि खराब कर रहा है विपक्ष', चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी का बचाव'भारत की छवि खराब कर रहा है विपक्ष', चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी का बचाव
Read more »
विझिंजम बंदरगाह का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानिए क्यों है देश का गेमचेंजर पोर्टTransshipment Vizhinjam Port: इस एक्सप्लेनर में जानिए ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह क्या होते हैं, भारत में इसकी जरूरत क्यों थी और विझिंजम बंदरगाह की क्या खासियत है.
Read more »
