PM Modi Varanasi Vist: आज वाराणसी के दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, 4 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, करेंगे संवाद

Pm Narendra Modi Varanasi Visit News

PM Modi Varanasi Vist: आज वाराणसी के दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, 4 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, करेंगे संवाद
​पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौराNarendra Modiनरेंद्र मोदी
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Narendra Modi Varanasi News: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम काशी से देश को रेल यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना...

अभय सिंह राठौड़, वाराणसी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, समय बचाने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की बड़ी सौगात देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान 4 वंदे भारत ट्रेन ों की सौगात देंगे। इसमें एक वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात खास काशीवासियों के लिए होगी है। पीएम के कार्यक्रम में बनारस स्टेशन पर शहर के लोगों को संबोधित करना भी प्रस्तावित है। पीएम मोदी 7 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम समेत अन्य लोग पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से बरेका जाएंगे। वहीं 8 नवंबर को पीएम मोदी बनारस स्टेशन से देश को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। इनमें एक विशेष ट्रेन वाराणसी से खजुराहो के बीच चलेगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है।हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी इस ट्रेन को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु जाने वाली अन्य स्थानों की 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेनों के लोकार्पण के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी बनारस रेलवे स्टेशन पर लोगों से संवाद भी कर सकते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूतीबनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी कनेक्टिविटी से मौजूदा समय में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगा। बल्कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगी। ये ट्रेन पर्यटन उद्योग को भी नया आयाम देगी। पीएम मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत होगा। बीजेपी कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी में 3200 प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।.

अभय सिंह राठौड़, वाराणसी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे। इस दौरान यात्रियों की सुविधा, समय बचाने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की बड़ी सौगात देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। इसमें एक वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात खास काशीवासियों के लिए होगी है। पीएम के कार्यक्रम में बनारस स्टेशन पर शहर के लोगों को संबोधित करना भी प्रस्तावित है। पीएम मोदी 7 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम समेत अन्य लोग पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से बरेका जाएंगे। वहीं 8 नवंबर को पीएम मोदी बनारस स्टेशन से देश को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। इनमें एक विशेष ट्रेन वाराणसी से खजुराहो के बीच चलेगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है।हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी इस ट्रेन को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली और एर्नाकुलम से बेंगलुरु जाने वाली अन्य स्थानों की 3 वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेनों के लोकार्पण के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी बनारस रेलवे स्टेशन पर लोगों से संवाद भी कर सकते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूतीबनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी कनेक्टिविटी से मौजूदा समय में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करेगा। बल्कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगी। ये ट्रेन पर्यटन उद्योग को भी नया आयाम देगी। पीएम मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत होगा। बीजेपी कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी में 3200 प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

​पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरा Narendra Modi नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश वाराणसी लोकसभा सीट वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Train नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन Narendra Modi Vande Bharat Train

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देव दीपावली पर 25 लाख दीये जगमगाएंगे: काशी में योगी क्रूज से देखेंगे, प्रयागराज संगम पर लोग पहुंच रहे, मथुर...देव दीपावली पर 25 लाख दीये जगमगाएंगे: काशी में योगी क्रूज से देखेंगे, प्रयागराज संगम पर लोग पहुंच रहे, मथुर...uttar Pradesh Varanasi Dev Deepawali-2025 Live Update Laser Show CM Yogi
Read more »

PM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyPM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyVice-captain Smriti Mandhana shared that the Prime Minister has always been a source of motivation and inspiration for the team
Read more »

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की बेटियों से मिले पीएम Modi, हाथों में ट्रॉफी लिए क्लिक खिंचवाई तस्वीरें, जमकर मनाया जश्नवर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की बेटियों से मिले पीएम Modi, हाथों में ट्रॉफी लिए क्लिक खिंचवाई तस्वीरें, जमकर मनाया जश्नPM Modi Meets World Champions 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

PM MODI से मिलीं चैंपियन महिला खिलाड़ी, बातचीत का वीडियो आया सामने, पूछे कई मजेदार सवालPM MODI से मिलीं चैंपियन महिला खिलाड़ी, बातचीत का वीडियो आया सामने, पूछे कई मजेदार सवालTeam India Meet With PM MODI: चैंपियन भारतीय महिला टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आया है. जानिए क्या-क्या बातचीत हुई. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज: मंच पर एनडीए के 10 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, 1 लाख के अधिक...भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज: मंच पर एनडीए के 10 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, 1 लाख के अधिक...Prime Minister Narendra Modi Bihar Election 2025 Road Show Rally Speech Photos Update. Follow PM Modi Bhagalpur Campaign Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

PM Modi Araria Rally: कट्टा, कटुता, क्रूरता, करप्शन और कुशासन... जंगलराज के बहाने PM मोदी ने अररिया में 5K की दिलाई यादPM Modi Araria Rally: कट्टा, कटुता, क्रूरता, करप्शन और कुशासन... जंगलराज के बहाने PM मोदी ने अररिया में 5K की दिलाई यादPM Modi Full Speech: पीएम मोदी ने अररिया से बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित बिहार बनाने के लिए वोट जरूर करें. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:05