PM Modi Full Speech: पीएम मोदी ने अररिया से बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित बिहार बनाने के लिए वोट जरूर करें. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए.
PM Modi Araria Rally Full Speech: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण आज वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज EVM में बंद हो जाएगी.
पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार पहुंच हैं. पीएम मोदी आज अररिया और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी ने अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने बिहार की जनता से विकसित बिहार के लिए वोट करने की अपील की. लालू यादव के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज मतलब कट्टा, कटुता, क्रूरता और कुशासन. पीएम ने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया. बिहार चुनाव से जुड़ी सारी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि 15 साल के जंगलराज में बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने? जीरो मतलब शून्य. नील बटे सन्नाटा. 15 साल के जंगलराज में कोसी नदी पर कितने पुल बने? जीरो. जंगलराज में आपके माता पिता के सपनों को कुचल दिया गया. 15 साल के जंगलराज में कितने टूरिज्म सर्किट विकसित हुए? जीरो. क्या आप जानते हैं कि 15 साल के जंगलराज में बिहार में मेरे नौजवानों को खेलकूद के लिए कितने स्पोट्र्स कांप्लेक्स डेवलप हुए? जीरो. जंगलराज के उन 15 सालों में क्या बिहार में एक भी आईआईटी, आईआईएम या फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई? पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए. ये भी पढ़ें- उम्मीदवार का चेहरा मत देखिए..., वोट डालने के बाद वोटरों से गिरिराज सिंह की अपील पीएम ने कहा कि एनडीए की सरकार में नीतीश कुमार ने बड़ी मेहनत करके बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला. 2014 में डबल इंजन की सरकार के बाद बिहार के विकास में तेजी आई है. पटना में आईआईटी, बोधगया में बुद्ध सर्किट, दरभंगा एम्स का काम तेज गति से चल रहा है. बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है. पूर्णिया में एयरपोर्ट स्थापित किया गया है. बिहार में 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है. एनडीए सरकार ने गंगा पर 4 बड़े पुल भी बनाए हैं. 8 नए पुलों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है. कोसी नदी पर 3 नए पुल बनाए गए हैं और 3 और पुल बनाने पर काम चल रहा है. हमारी सरकार ने बिहार के लिए 7 एक्सप्रेसवे मंजूर किए गए हैं, जिनमें से एक का काम पूरा भी हो गया है. ये भी पढ़ें- दानापुर में दो बूथों पर EVM खराब, तेजस्वी की विधानसभा सीट राघोपुर में भी मतदान रुका पीएम मोदी ने कहा कि यहां सीमांचल में भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. फारबिसगंज और दरभंगा के बीच रेल लाइन के लिए 90 साल इंतजार करना पड़ा. अब सहरसा भी यहां से कनेक्ट होंगे. गोरखपुर सिलीगुड़ी तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है. बिहार का विकास अगर कोई कर सकता है तो एनडीए ही कर सकता है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए विपक्ष राजनीतिक यात्रा करते हैं. राजद और कांग्रेस को जब जब मौका मिला है, ये लोग घुसपैठियों को पिछले दरवाजे से भारत के नागरिक बनाने में लगे हुए हैं. आम लोगों के हक को घुसपैठिए छीन लेते हैं. पीएम ने कहा कि घुसपैठियों को निकालने का कार्य सिर्फ आपका वोट निकाल सकता है. घुसपैठियों को देश से निकालने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है. राजद और कांग्रेस को आस्था से कोई मतलब नहीं है. राहुल गांधी ने बिहार आकर छठी मैया का अपमान किया. राजद वाले इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं. विपक्ष महाकुंभ का मजाक बनाते थे. प्रभु श्रीराम का मजाक बनाते थे. ये लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए. जहां भगवान प्रभु राम का मंदिर बना है, वहीं पर महर्षि वाल्मीकि, माता सबरी, निषाद राज का भी मंदिर बना है. विपक्ष दलितों-पिछडों से नफरत करते हैं. बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
PM Modi Bihar PM Modi Bihar Chunav 2025 Bihar Chunav First Phase Voting First Phase Voting Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar NDA Mahagathbandhan Bihar Chunav 2025 Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Bihar Assembly Election 2025 NDA Vs Mahagathbandhan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Bihar Rally: पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में, इन मार्गों पर वाहनों की No Entry, यहां देखें ट्रैफिक प्लानPM Modi Bihar Rally: गुरुवार, 6 नवंबर को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर भागलपुर पुलिस प्रशासन ने आम जनों के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ताकि जाम की समस्या से लोगों को बचाया जा सके और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जारी आदेश के अनुसार, 06 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा के आसपास के...
Read more »
PM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyVice-captain Smriti Mandhana shared that the Prime Minister has always been a source of motivation and inspiration for the team
Read more »
PM Modi Araria Rally Today: पीएम मोदी आज लेंगे 9 विधानसभा क्षेत्रों की जनता से जीत का आशीर्वादPM Modi Araria Rally Today: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। वे अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के...
Read more »
वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की बेटियों से मिले पीएम Modi, हाथों में ट्रॉफी लिए क्लिक खिंचवाई तस्वीरें, जमकर मनाया जश्नPM Modi Meets World Champions 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM MODI से मिलीं चैंपियन महिला खिलाड़ी, बातचीत का वीडियो आया सामने, पूछे कई मजेदार सवालTeam India Meet With PM MODI: चैंपियन भारतीय महिला टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आया है. जानिए क्या-क्या बातचीत हुई. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज: मंच पर एनडीए के 10 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, 1 लाख के अधिक...Prime Minister Narendra Modi Bihar Election 2025 Road Show Rally Speech Photos Update. Follow PM Modi Bhagalpur Campaign Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
