Brazil model On Rahul Gandhi vote chori: ब्राजील की लारिसा नेरी, जिनकी फोटो राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का सबूत बताकर दिखाई, असल में वह हेयरड्रेसर हैं. उन्होंने कहा, ये सब कोमेडी है. वे कभी भारत नहीं गईं. फोटो स्टॉक इमेज से ली गई थी.
Brazilian model reacts as her old photo goes viral: बिहार विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाकर विवाद खड़ा कर दिया.
उन्होंने दावा किया कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव चुराए गए और भाजपा के पक्ष में धांधली की गई. जिसके बाद पूरे देश में बवाल मच गया. लोग इस ब्राजील की मॉडल के बारे में सर्च करने लगे. राहुल गांधी का दावा था कि हरियाणा की मतदाता सूची में इसका 22 बार इस्तेमाल किया गया. इसके नाम कभी रखे गए सीमा, स्वीटी, सरस्वती. लेकिन अब वो महिला खुद सामने आई है और पूरी सच्चाई बताई है.सबसे पहले देखें ब्राजील की मॉडल का वीडियो. Brazilian Model Larissa whose image has been used in Haryana for fake votes reacts to the big expose and irregularities shared by @RahulGandhi today pic.twitter.comtu51SkH5Dw — Supriya Shrinate November 5, 2025 लारिसा का वीडियो मैसेज: हैलो इंडिया, नमस्ते! महिला का नाम लारिसा नेरी है.जो ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य की राजधानी बेलो होरिजोंटे में अपना सलून चलाती हैं. शहर के बाहर किसी को नहीं जानतीं और कभी ब्राजील से बाहर कदम भी नहीं रखा है. उन्होंने इस मामले में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया मेरा भारत की पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं. ये फोटो स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई पुरानी तस्वीर है. मैं अब मॉडल नहीं हूं, ब्राजीलियन डिजिटल इन्फ्लुएंसर और हेयरड्रेसर हूं. मैंने कभी भारत नहीं देखा. लारिसा नेरी ने कहा, मैं मैक्सिकन लगती हूं, इंडियन बिल्कुल नहीं.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ नमस्ते जानती हूं. अब कुछ इंडियन शब्द सीखूंगी, जल्दी ही भारत में फेमस हो जाऊंगी. लारिसा की हैरानी: ये तो कोमेडी है! लैरिसा ने ब्राजीलियन न्यूज एजेंसी आस फाटोस के सीनियर रिपोर्टर लुइज फर्नांडो मेनेजेस से बातचीत में कहा, मुझे लगता है ये सब कोमेडी है. रिपोर्टर लुइज ने द प्रिंट के अनुरोध पर लैरिसा से संपर्क किया. शुरू में लैरिसा को शक हुआ कि लुइज कोई स्कैमर तो नहीं. बाद में स्टोरी पब्लिश होने पर यकीन हुआ. अपने 5,400 फॉलोअर्स के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी में लारिसा ने हैरानी जताई: उन्होंने मेरी फोटो का इस्तेमाल किया जैसे मैं भारतीय हूं और वोटरों को ठग रही हूं. क्या पागलपन है ये? एक और स्टोरी में राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का क्लिप शेयर कर लिखा, लोगों, कितना क्रेजी! मैं भारत में मिस्टीरियस ब्राजीलियन मॉडल के नाम से फेमस हो गई. इंस्टाग्राम पर बाढ़ जैसे कमेंट्स राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लैरिसा का इंस्टाग्राम भारतीयों से भर गया.वे बोलीं, वेलकम इंडियन फॉलोअर्स! लोग मेरी फोटो पर कमेंट कर रहे थे जैसे मैं चुनी गई हूं. साफ कर दूं- वो मैं नहीं, सिर्फ मेरी फोटो थी. उन्होंने भारतीयों की मेहरबानी की तारीफ की. आप लोग मेरी स्टोरीज शेयर कर रहे हो, ट्रांसलेट कर रहे हो. मैं आपकी भाषा नहीं जानती, लेकिन दिल से शुक्रिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक में डेटा सेंटर ऑपरेटर ने वोटरों के नाम हटाए: हर मतदाता पर ₹80 मिले, 6000 एप्लिकेशन थे; राहुल ने वोट...Karnataka Voter List Data Centre Operator Scam SIT Investigation Update; Follow Rahul Gandhi Vote Chori Case, Aland constituency Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Rahul Gandhis Hydrogen Bomb Over Haryana Polls, Alleges 25 Lakh Vote TheftRahul Gandhi Doubles Down On Vote Chori Allegations, This Time The Mark Is Haryana
Read more »
कधी सीमा, कधी स्वीटी आणि... भारतात 22 वेळा ब्राझिलच्या मॉडेलनं भाजपला...; राहुल गांधी यांचा गौप्यस्फोटRahul gandhi on Haryana elections vote chori : मतचोरीचा मुद्दा सध्या फक्त राज्यातच नव्हे, तर संपूर्ण देशामध्ये चर्चेत आला असून, याच मुद्द्यावर काँग्रेस नेते राहुल गांधी यांनी मोठा गौप्यस्फोट केला...
Read more »
Brazilian Model Voted 22 Times From Different Booths In Haryana; Rahul GandhiA Brazilian model’s image was misused to cast multiple votes in Haryana; she had voted 22 times under different names, said Congress leader Rahul Gandhi.
Read more »
‘Clueless And Desperate For Headlines’: BJP Hits Back At Rahul Gandhis H Files PresserBJP leaders Amit Malviya and Kiren Rijiju slammed Rahul Gandhi’s “vote chori” claim in Haryana, calling it baseless, laughable, and a diversion from the upcoming Bihar elections.
Read more »
Vote Chori: Rahul Gandhi Appeals Gen-Z, Youth To Restore Democracy In India; BJP Hits BackRahul Gandhi said that Gen-Z, by expressing their demand for a democratic India, by standing up for democracy and by resisting the wholesale theft and murder of the Constitution, can safeguard the nation’s democratic values.
Read more »
