PM Modi's Poland Visit Live Blog: प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा.
PM Modi's Poland Visit Live Blog: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर वारसॉ पहुंच गए हैं. पिछले 45 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले अपने बयान में कहा था, "पोलैंड की मेरी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है.
पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है. लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत बनाती है."Prime Minister Narendra Modi arrives in Warsaw, Poland.PM Modi is on a two-day official visit to Poland. This is the first visit by an Indian Prime Minister to Poland in the past 45 years. pic.twitter.com/i7tlxzzZbD— ANI August 21, 2024प्रधानमंत्री मोदी का वारसॉ में औपचारिक स्वागत किया गया. वे गुरुवार को राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उनका पोलैंड में भारतीय समुदाय से भी मिलने का कार्यक्रम है. विदेश मंत्रालय में सचिव तन्मय लाल ने सोमवार को पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था, "हमारा द्विपक्षीय व्यापार काफी बड़ा है. और यह 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है जो पोलैंड को मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाता है. पोलैंड में भारतीय निवेश लगभग 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है. और भारत में पोलैंड का निवेश लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है."पीएम मोदी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में पोलैंड के अपने समकक्ष से चार बार मिल चुके हैं. उन्होंने मार्च 2022 में राष्ट्रपति डूडा से फोन पर बात की थी. यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड ने जो सहायता दी, उसके लिए धन्यवाद दिया था. साल 2022 में पोलैंड के रास्ते 4000 से अधिक भारतीय छात्रों को निकाला गया था. पीएम मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात भूकंप के दौरान पोलैंड द्वारा दी गई सहायता को भी याद किया. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के कई परिवारों और युवा अनाथों को बचाने में जामनगर के महाराजा द्वारा निभाई गई भूमिका को भी याद किया.विदेश मंत्रालय ने कहा, "पोलैंड में कई भारतीय कंपनियों की सक्रिय उपस्थिति है. और वे आईटी से लेकर फार्मास्यूटिकल्स, विनिर्माण से लेकर कृषि वाहनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, धातु और रसायन तक कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं. भारत में पोलैंड की लगभग 30 कंपनियों की उपस्थिति है. और उनमें से कुछ की विनिर्माण इकाइयां हैं. भारत और पोलैंड के बीच सीधी उड़ानें हैं, जो 2019 में शुरू हुई थीं. और यह एक तरह से आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों में मदद कर रही है."पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा. इस यात्रा से भारत और यूक्रेन के बीच निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा मिलने की संभावना है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में सहायक होगी.PM Modi's Poland Visit Live Blog:
PM Modi's Poland Visit Narendra Modi PM Modi Narendra Modi's Visit To Poland Ukraine Donald Tusk Andrzej Duda Ministry Of External Affairs नरेंद्र मोदी पीएम मोदी नरेंद्र मोदी का पोलैंड दौरा यूक्रेन डोनाल्ड टस्क आंद्रेज डूडा विदेश मंत्रालय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी 14 अगस्‍त को शिमला के रामपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का कर सकते हैं दौराशिमला के रामपुर समेज में आपदा प्रभावित क्षेत्र का PM मोदी दौरा कर सकते हैं.
Read more »
क्या है सेकुलर सिविल कोड? पीएम मोदी ने लाल किले से किया जिक्र तो मचा घमासान, जानें देश में क्या-क्या जाएगा बदलPM Modi On UCC: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठाया.
Read more »
PM Modi Poland Visit: Russia Ukraine युद्ध के बीच PM Modi का Poland दौरा कितना अहमPM Modi Poland Visit: रूस यूक्रेन ( Russia Ukraine) युद्ध के बीच PM Modi का पोलैंड(Poland) दौरा कितना अहम इस बारे में हमारे संवाददाता उमाशंकर सिंह ने क्रिस्टोफ से चर्चा की. क्रिस्टोफ भारत पोलैंड के आपसी संबंधों पे नजदीकी निगाह रखते हैं और सबसे खास बात ये है की क्रिस्टोफ हिंदी में बात करते हैं.
Read more »
पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर पीएम मोदीPM Modi Poland Ukraine Visit: आज से पोलैंड और यूक्रेन के तीन दिन के दौरे पर हैं पीएम मोदी। आज पीएम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM Modi's Poland Visit Live Blog: पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदीPM Modi&039;s Poland Visit Live Blog: प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा.
Read more »
पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, दो दिन बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन का भी करेंगे दौराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंच गए हैं। इस दौरान वे पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। भारत और पोलैंड इस साल राजनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पीएम मोदी 23 अगस्त को पोलैंड से ट्रेन के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव...
Read more »
