प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर पोलैंड पहुंच गए हैं। इस दौरान वे पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। भारत और पोलैंड इस साल राजनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पीएम मोदी 23 अगस्त को पोलैंड से ट्रेन के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव...
वारसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंच गए हैं। यह पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पौलैंड यात्रा भी है। इस दौरान वारसा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड दौरे पर रहेंगे और इसके बाद वह 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा तब हो रही है, जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पीएमओ ने दौरे की दी जानकारीउनकी इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा गया, 'मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है। लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत करती है। मैं साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।' जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदीइस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा का भी जिक्र किया गया है। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा। इस यात्रा से भारत और यूक्रेन के बीच निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा मिलने की संभावना है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में सहायक होगी।पीएम मोदी ने यूक्रेन यात्रा को लेकर क्या कहायात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूक्रेन जाने की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह यात्रा उनके साथ पहले हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने और भारत-यूक्रेन मित्रता को गहरा करने का अवसर होगी। हम चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की आशा करते हैं।'यूक्रेन में पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम हैविदेश मंत्रालय के एक बयान में जानकारी दी गई कि कीव में प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा होगी। भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का माध्यम अपनाने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून को इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।.
वारसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंच गए हैं। यह पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पौलैंड यात्रा भी है। इस दौरान वारसा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड दौरे पर रहेंगे और इसके बाद वह 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा तब हो रही है, जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पीएमओ ने दौरे की दी जानकारीउनकी इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा गया, 'मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है। लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत करती है। मैं साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।' जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदीइस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा का भी जिक्र किया गया है। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा। इस यात्रा से भारत और यूक्रेन के बीच निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा मिलने की संभावना है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में सहायक होगी।पीएम मोदी ने यूक्रेन यात्रा को लेकर क्या कहायात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूक्रेन जाने की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह यात्रा उनके साथ पहले हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने और भारत-यूक्रेन मित्रता को गहरा करने का अवसर होगी। हम चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की आशा करते हैं।'यूक्रेन में पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम हैविदेश मंत्रालय के एक बयान में जानकारी दी गई कि कीव में प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा होगी। भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का माध्यम अपनाने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून को इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।
Pm Modi Poland Arrives Pm Modi Poland Tour Pm Modi In Poland India Poland Relations India Poland News PM Modi Latest News PM Modi News Im Hindi पीएम मोदी का पौलैंड दौरा पीएम मोदी पोलैंड भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी अगस्त में जा सकते हैं यूक्रेन, रूस से युद्ध के बीच पहला दौरापीएम मोदी अगस्त में जा सकते हैं यूक्रेन, रूस से युद्ध के बीच पहला दौरा
Read more »
PM Modi Wayanad Visit: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकातपीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वो पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविर में जाएंगे जहां वर्तमान में पीड़ित रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम अस्पताल का भी दौरा करेंगे। केरल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण...
Read more »
हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय वाराणसी पहुंचे, बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया पदकIndian Hockey Team : भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और पदक अर्पित किया। ललित उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया गया।
Read more »
पहली बार यूक्रेन जाएंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के कई हफ्तों बाद, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जलेंस्की से मिलने यूक्रेन का दौरा करेंगे.
Read more »
पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर पीएम मोदीPM Modi Poland Ukraine Visit: आज से पोलैंड और यूक्रेन के तीन दिन के दौरे पर हैं पीएम मोदी। आज पीएम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM Modi's Poland Visit Live Blog: पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदीPM Modi&039;s Poland Visit Live Blog: प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा.
Read more »
