प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा पहल का आठवां संस्करण होगा. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा संबंधी चिंता से निपटने में मदद करना है.
परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण 10 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से लगभग 2,500 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने और परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के टिप्स देंगे. सभी प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष परीक्षा पे चर्चा किट दी जाएगी. इसके अलावा शीर्ष 10 'दिग्गज परीक्षा योद्धाओं' को प्रधानमंत्री आवास पर जाने का विशेष अवसर मिलेगा.पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टीजर पोस्ट किया, जिसमें वे दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों से परीक्षा के तनाव पर बात करते नजर आ रहे हैं.Let's help our #ExamWarriors overcome exam stress. Do watch ‘Pariksha Pe Charcha' at 11 AM tomorrow, 10th February. #PPC2025 pic.twitter.com/7Win0bF8fD— Narendra Modi February 9, 2025{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, " आइए हमारे एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करें. कल 10 फरवरी को सुबह 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' जरूर देखें."प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा पहल का आठवां संस्करण होगा. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा संबंधी चिंता से निपटने में मदद करना है. परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गगुरु जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी.इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.15 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है. इसके अलावा 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावक पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.इस साल के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 छात्रों का चयन किया गया है. ये छात्र राज्य/केंद्र शासित शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों में पढ़ते हैं.परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआईबी, शिक्षा मंत्रालय, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम ऑफिस आदि के सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जाएगा.वहीं छात्र, शिक्षक और अभिभावक दूरदर्शन समेत कई चैनलों पर परीक्षा पे चर्चा 2025 देख सकते हैं. कुछ स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा 2025 के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है.
Pariksha Pe Charcha PM Modi Education
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Election 2025: PM Modi दोपहर एक बजे NAMO APP के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगेDelhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत का मंत्र देंगे...पीएम मोदी दोपहर एक बजे नमो ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे.
Read more »
उन्नाव की छात्रा अनन्या 'परीक्षा पे चर्चा' में मोदी से करेंगे बातउन्नाव जिले की छात्रा अनन्या बाथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में भाग लेंगी। वह 24 से 29 जनवरी के बीच नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगी।
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मोदी अमेरिका की यात्रा 13 फरवरी को समाप्त करेंगे।
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा 2025'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी सुबह 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के 8वें संस्करण में शामिल होंगे। इस बार ये इवेंट एक नए इंटरेक्टिव फॉर्मेट में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी समेत 12 सेलिब्रिटी भाग लेंगे।
Read more »
परीक्षा पे चर्चा 2025 का टीज़र वीडियो: पीएम मोदी छात्रों के साथ आउटडोर लोकेशन परपरीक्षा पे चर्चा 2025 का टीज़र वीडियो जारी हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ आउटडोर लोकेशन पर कुछ राहत, शांति और खुशी भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी छात्रों को हैंडराइटिंग का एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं और एक आसान मेडिटेशन का तरीका सिखाते हैं।
Read more »
परीक्षा पे चर्चा 2025: पीएम मोदी और सेलिब्रिटीज छात्रों को मोटिवेट करेंगेपरीक्षा पे चर्चा 2025 का नया टीजर जारी हो चुका है। इस बार कार्यक्रम में बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। पीएम मोदी छात्रों से बातचीत करेंगे और उन्हें परीक्षा से पहले तनाव कम करने के लिए टिप्स देंगे। दीपिका पादुकोण, सद्गुरु, विक्रांत मैसी, और राधिका गुप्ता जैसे कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे।
Read more »
