PM मोदी ने गालिब के नाम से पढ़ा था शेर, सवाल उठाने पर ट्रोल हो गए जावेद अख्तर

United States News News

PM मोदी ने गालिब के नाम से पढ़ा था शेर, सवाल उठाने पर ट्रोल हो गए जावेद अख्तर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 20%
  • Publisher: 63%

पीएम मोदी के पढ़े शेर पर उठाया सवाल तो कुछ इस तरह ट्रोल हो गए जावेद अख्तर...

संसद में PM मोदी ने गालिब के नाम से पढ़ा था शेर, जावेद अख्तर ने उठाए सवाल तो भड़के ट्रोल, बोले- डॉ. ऑर्थो तेल खोपड़ी में लगाया करो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में पढ़े गए एक शेर पर टिप्पणी करना पटकथा लेखक व गीतकार जावेद अख्तर को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | June 27, 2019 11:05 AM जावेद अख्तर का कहना है कि पीएम मोदी ने जो शेर पढ़ा वह गालिब का नहीं है। संसद में पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से गालिब के नाम पर पढ़े गए शेर पर सवाल उठाना लेखक व गीतकार जावेद अख्तर को भारी पड़ गया। लोगों ने गीतकार को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को निशाना बनाकर एक शेर पढ़ा। पीएम ने कहा कि यह शेर मिर्जा गालिब ने लिखा था। हालांकि, तथ्यों को गौर पर यह आया है कि पीएम का पढ़ा गया शेर मिर्जा गालिब का नहीं बल्कि सोशल मीडिया की उपज है। राज्यसभा में पीएम ने कहा… शायद इसलिए गालिब ने कहा है… ताउम्र यह भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी आइना साफ करता रहा। पीएम के संसद में यह शेर सुनाने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री साहेब ने राज्यसभा में भाषण के दौरान जिस शेर को गालिब के नाम से कोट किया है वह सोशल मीडिया की तरफ से गालिब के नाम के साथ गलत जोड़ दिया गया है। वास्तव में दोनों लाइनें सही मीटर में भी नहीं है।’ जावेद अख्तर का बस इतना लिखते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी खूब क्लास लगाई। The sher that the prime minister saheb has quoted in his Rajya Sabha speech is wrongly attributed to Ghalib in the Social media .

Actually both the lines are not even in the proper meter .यूजर @SirBobbyDeol ने लिखा, ‘डॉ. ऑर्थो तेल घुटनों की जगह खोपड़ी में लगाया करो, शायद कुछ फायदा हो जाये …’। एक अन्य यूजर @NickNirav1 ने लिखा, ‘इस बात पे अवार्ड वापिस कर दो ना या कोई शरम हो तो तीन तलाक बिल का समर्थन कर दो लेकिन आपसे नहीं हो पाएगा तो कृपिया मुह बंद रखो Communal शायर।’ एक अन्य यूजर @Manjuarun98 ने लिखा की शेर पूरा 56 मीटर का था ..शिकार भी सही किया है उसने। यूजर @H_kumar1 ने लिखा, ‘आप शायरी अच्छी करते हैं मोदी जी देश का नेतृत्व अच्छा करते हैं। ना आपको उनका काम आता ना उनको आपका। वैसे किसी शेर को पढ़ने के लिए जरूरी थोड़ी है कि पढ़ने वाले को मीटर का भी ज्ञान हो।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरशराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरसड़क हादसे में अपनी पत्नी को खोने वाले एक डॉक्टर ने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर रमेश अपनी पत्नी के शव के साथ जंबुकंडी इलाके में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कोयंबटूर का यह इलाका तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर पड़ता है.
Read more »

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो मोदी और जयशंकर से मिले, रूस से मिसाइल सौदे पर चर्चा संभवअमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो मोदी और जयशंकर से मिले, रूस से मिसाइल सौदे पर चर्चा संभवभारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर खत्म करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है 28-29 जून को जापान में जी-20 शिखर वार्ता के इतर ट्रम्प और मोदी के बीच मुलाकात भी होगी | mike pompeo india visit news and updates
Read more »

क्या मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं?क्या मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं?झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ हुई मॉब‍ लिंचिंग की घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या नरेन्द्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं। मोदी के पिछले कार्यकाल में यह सवाल काफी जोर-शोर से उठा था, खासकर लोकसभा चुनाव से पहले ने विरोधियों ने मोदी की छवि मुस्लिम विरोधी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Read more »

जापान दौरे पर PM, लगे मोदी-मोदी के नारे, थोड़ी देर में शिंजो आबे से मुलाकातजापान दौरे पर PM, लगे मोदी-मोदी के नारे, थोड़ी देर में शिंजो आबे से मुलाकातजी-20 समिट के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, डिजिटलाइजेशन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर खास जोर रहेगा.
Read more »

PM मोदी G- 20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारेPM मोदी G- 20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे, एयरपोर्ट पर लगे मोदी-मोदी के नारे... G20Summit pmnarendramodi Japan narendramodi BJP4India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:54