हाईजीन की 8 बातें, जिनसे बचा कते हैं मेडिकल बिल
Image caption जब हम कच्चे मांस को पकाने की तैयारी कर रहे हों तो उसके बाद पूरी सतह को अच्छी तरह से साफ़ किया जाना चाहिए. ब्रिटिश रॉयल सोसाइटी फॉर पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, लोगों को घर में गंदी दिखने वाली जगहों को साफ़ करने के साथ साथ हानिकारक कीटाणुओं को घर में फैलने से रोकने पर अधिक ध्यान देना चाहिए.
रिपोर्ट के अनुसार, हाथ, कपड़े और फ़र्श को समय पर धोना बीमारियों से बचा सकता है, लेकिन चार में से एक व्यक्ति इसे महत्वपूर्ण नहीं मानते.के अनुसार, लोगों में गंदगी, कीटाणु, साफ़-सफ़ाई और स्वस्थ रहने के उपायों को लेकर भारी भ्रम है. संस्था ने 2000 लोगों का सर्वे किया जिसमें 23 प्रतिशत लोगों का मानना था कि बच्चों को गंदगी और कीटाणुओं का सामना करना चाहिए ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके. लेकिन इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि ये ख़तरनाक सोच है क्योंकि इससे कुछ हानिकारक संक्रमण के शिकार होने का भी ख़तरा होता है. वे कहते हैं कि इसकी बजाय लोगों को अपने घर में कुछ ख़ास समय में कुछ ख़ास जगहों की सफ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, भले ही वो साफ़ दिखती हों, ताकि कीटाणुओं को फैलने से रोका जा सके.हाथ से खाना खाते समयघर के गंदे कपड़े धोने या उनके रख रखाव के समयसंक्रमण के शिकार परिजन की देखभाल करते हुएरिपोर्ट में कहा गया है कि खाना खाने के, टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद, खांसी, छींक, पालतू जानवरों और बीमार लोगों को छूने के बाद हाथ धोना महत्वपूर्ण है. किचन की सतह को और चॉपिंग बोर्ड को चिकन, सब्ज़ी आदि काटने या खाना तैयार करने के बाद अच्छी तरह से साफ़ करना बेहद ज़रूरी होता है. साथ ही प्रदूषित सतह को साफ़ करने में इस्तेमाल किए गए ब्रश और बर्तन पोंछने के कपड़े को नियमित रूप से साफ़ किया जाना चाहिए. आपके घर का फ़र्श और फ़र्नीचर भले ही गंदा दिखता हो लेकिन आम तौर पर इनमें सेहत के लिए हानिकारक कीटाणु कम ही होते हैं.गरम पानी में साबुन से बर्तन और बर्तन धोने वाली जगह की सफ़ाई से बैक्टीरिया ख़त्म हो जाते हैं. फ़ूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी के अनुसार, बैक्टीरिया को पूरी तरह साफ़ करने के लिए पानी को कुछ देर के लिए 70 डिग्री सेल्सियस तक गरम करना ज़रूरी होता है.मोटा मोटी तीन तरह के प्रोडक्ट होते हैं लेकिन इन सभी का काम अलग अलग होता है.डिसइनफ़ेक्टेंट- ये बैक्टीरिया मारते हैं लेकिन सतह साफ़ नहीं कर सकते.विशेषज्ञों का कहना है कि इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले दिशा निर्देशों को पढ़ना ज़रूरी है. खाना बनाने के बाद किचन की सतह को कपड़ से साफ़ करने की बजाय काग़ज़ का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे कपड़े को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है.लंदन स्कूल ऑउ़ हाईजीन एंड ट्रोपिकल मेडिसन के प्रोफ़ेसर सैली ब्लूमफ़ील्ड के अनुसार, लोगों को बीमारियों से बचाव और साफ़ सफ़ाई के अंतर को समझना चाहिए. उनके मुताबिक़,"सफ़ाई का मतलब धूल गर्द और कीटाणुओं को साफ़ करने से लगाया जाता है जबकि हाईजीन का मतलब है कि उन जगहों की समय समय पर सफ़ाई करना जहां से कीटाणुओं के फ़ैलने की आशंका होती है, मसलन खाना बनाते समय, टॉयल इस्तेमाल करते समय या पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए." रॉयल सोसाइटी फ़ॉर पब्लिक हेल्थ की ट्रस्टी और हाईजीन एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर लिज़ा एकर्ले के अनुसार,"बाहर जाना और दोस्तों, परिवार के साथ और पालतू जानवरों के साथ खेलने से ऐसे बैक्टीरिया से हमारा सामना होता है तो हानिकारक नहीं होते लेकिन लोगों को इसका ग़लत अर्थ लगाकर दूसरे छोर पर नहीं जाना चाहिए." "समय समय पर ख़ास जगहों की साफ़ सफ़ाई बीमारियों से संक्रमित होने से बचा सकता है और ये सस्ता भी पड़ता है और इसमें कम मेहनत भी लगती है और आप गुड बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं." वो कहती हैं,"घर और रोज़मर्रे के कामों में बेहतर हाईजीन रखना हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी बात है और इससे एनएचएस पर भी दबाव कम पड़ता है और एंटीबॉयोटिक रजिस्टेंस के ख़िलाफ़ लड़ाई में ये एक बड़ी भूमिका भी निभाता है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेहुल चौकसी की एंटीगा की नागरिकता रद्द होगी, जल्द लाया जाएगा भारतएंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टोन ब्रॉन (Gastone Browne) ने कहा कि चौकसी की एंटीगा और बरबूडा की नागरिकता बहुत जल्द रद्द की जाएगी. उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह अपने देश को अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं बनने देंगे.
Read more »
राहु, केतु और शनि का प्रकोप होने पर मिलते हैं ये संकेत, जानें इन ग्रहों को ठीक करने के उपायशनि को शांत करने के लिए हर शनिवार शनि देवता की पूजा करनी चाहिए। अपने दांत, बाल और नाखूनों को अच्छे से साफ रखें। साथ ही भैरवजी के मंदिर जाकर उनसे अपने पापों की क्षमा मांगे। जुआ, सट्टा, शराब, पिता-पूर्वजों का अपमान और ब्याज आदि कार्यों से दूर रहें।
Read more »
राहुल गांधी का ऐलान- पार्टी को बता दिया है, मैं नहीं रहना चाहता कांग्रेस अध्यक्षसंयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे.
Read more »
S-400 पर अमेरिका को भारत की खरी-खरी, वही करेंगे जो राष्ट्रहित में होगाभारत का ये बयान रूस से एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 के खरीद के संदर्भ में है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पियो के साथ लंबी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत के रूख से अमेरिका को साफ-साफ अवगत कर दिया.
Read more »
IB के नए प्रमुख के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं अधिकारी लेकिन RAW के स्टाफ में उठ रहे 'सवाल'!सीनियर अधिकारी ने बताया, सामंत गोयल को रॉ का नया सचिव बनाया गया है. उन्होंने रॉ और आरएएस के अपने सीनियर आर कुमार को पीछे छोड़ते हुए यह पद पाया है. वह खुद 1984 बैच के अधिकारी हैं और सरकार ने उनका चुनाव करके साफ कर दिया है कि उन्हें उच्च पद पर आईपीएस चाहिए, आरएएस नहीं चाहिए.
Read more »
