जी-20 समिट के लिए जापान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ओसाका पहुंच गए हैं. ओसाका एयरपोर्ट पर मोदी मोदी के नारे लगाए गए. अपनी सरकार की दूसरी पारी में पीएम मोदी का ये पहला बड़ा कूटनीतिक दौरा है. जापान के ओसाका में गुरुवार से ही दुनिया के सबसे शक्तिशाली 20 देशों का सम्मेलन शुरू हो रहा है.
पीएम मोदी आज मेजबान प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी मुलाकात करेंगे. इसमें आपसी कारोबार समेत तमाम मुद्दों पर बात होने की संभावना है. प्रधानमंत्री शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे. पीएम मोदी का ओसाका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया और मोदी-मोदी के साथ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात के बाद साढ़े तीन बजे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे. जी-20 समिट के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, डिजिटलाइजेशन और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर खास जोर रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी जी-20 समिट में 10 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा चीन और रूस के नेता जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'संरक्षणवादी' व्यापार नीति से मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 28-29 जून को ओसाका में शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने से पहले चीन के सहायक विदेश मंत्री झांग जुन ने कहा कि जिनपिंग, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक से इतर मुलाकात करेंगे. ट्रंप और शी की बहुप्रतीक्षित मुलाकात व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिए शिखर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण होगी लेकिन शी की मोदी और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी ध्यान आकर्षित करेगी. प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलग-अलग भी मुलाकात करेंगे. For latest update on mobile SMS to 52424 . for Airtel , Vodafone and idea users . Premium charges apply !!
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शराब की दुकान बंद कराने के लिए पत्नी के शव के साथ धरने पर बैठा डॉक्टरसड़क हादसे में अपनी पत्नी को खोने वाले एक डॉक्टर ने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर रमेश अपनी पत्नी के शव के साथ जंबुकंडी इलाके में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कोयंबटूर का यह इलाका तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर पड़ता है.
Read more »
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो मोदी और जयशंकर से मिले, रूस से मिसाइल सौदे पर चर्चा संभवभारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर खत्म करने को लेकर भी बातचीत हो सकती है 28-29 जून को जापान में जी-20 शिखर वार्ता के इतर ट्रम्प और मोदी के बीच मुलाकात भी होगी | mike pompeo india visit news and updates
Read more »
क्या मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं?झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या नरेन्द्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं। मोदी के पिछले कार्यकाल में यह सवाल काफी जोर-शोर से उठा था, खासकर लोकसभा चुनाव से पहले ने विरोधियों ने मोदी की छवि मुस्लिम विरोधी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Read more »
पीएम मोदी की प्रशंसा पर कांग्रेस से निकाले गए एपी अब्दुल्ला कुट्टी BJP में हुए शामिलपूर्व कांग्रेस नेता और सांसद एपी अब्दुल्ला कुट्टी BJP में शामिल हुए। PM मोदी द्वारा गांधी मॉडल अपनाने की प्रशंसा करने पर अब्दुल्ला कुट्टी को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया था।
Read more »
