PHOTOS: PNB में करोड़ों का घोटाला करने वाला नीरव मोदी एक बैंक कर्मचारी के जरिए हुआ गिरफ्तार!-Nirav Modi PNB scam How Nirav Modi arrested in London by Metro Bank Employee in Scotland UK– News18 Hindi

United States News News

PHOTOS: PNB में करोड़ों का घोटाला करने वाला नीरव मोदी एक बैंक कर्मचारी के जरिए हुआ गिरफ्तार!-Nirav Modi PNB scam How Nirav Modi arrested in London by Metro Bank Employee in Scotland UK– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

हजारों करोड़ का घोटाला करने वाला नीरव मोदी एक बैंक कर्मचारी की सूझबूझ से गिरफ्तार हुआ, जानें पूरा मामला...

पंजाब नेशलन बैंक में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने वाले नीरव मोदी लंदन की जेल में कैद है. मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किए गए नीरव को बुधवार को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया. अगली सुनवाई 29 मार्च को होनी है.

लेकिन आपको ये जानकारी हैरानी होगी की एक बैंक कर्मचारी की सूझबूझ के चलते ही नीरव मोदी को गिरफ्तार किया जा सका है. अगली स्लाइड में जानिए लंदन में कैसे गिरफ्तार हुआ नीरव मोदी...मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि नीरव मोदी को मेट्रो बैंक के एक ब्रान्च से पकड़ा गया. एक सतर्क बैंक अधिकारी की मदद से यह संभव हुआ. नीरव मोदी मंगलवार को बैंक में अपना अकाउंट खुलवाने पहुंचा था. अगली स्लाइड में जानिए कैसे बैंक क्लर्क ने की पहचान...बैंक क्लर्क ने बैंकिंग घोटाले के आरोपी हीरा व्यापारी को पहचान लिया और तुरंत स्कॉटलैंड यार्ड को खबर कर दी. कुछ ही पल में वहां मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी पहुंच गए और नीरव को गिरफ्त में ले लिया. नीरव मोदी को जहां गिरफ्तार किया गया उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीरव मोदी वेस्ट एंड के सेंटर पाइंट के उसी आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था जहां उसके होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी. अगली स्लाइड में जानिए कितने पासपोर्ट है नीरव मोदी के पास...भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट हैं. लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला. भारतीय एजेंसियों नीरव के पासपोर्ट को रद्द कर दिया था. उसके पास जो पासपोर्ट हैं, उसमें एक अब मेट्रोपोलिटन पुलिस के पास है, दूसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के गृह विभाग के पास पड़ा है. इसकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है. तीसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के ड्राइविंग एंड व्हीकल लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास है.अदालत को यह भी बताया गया कि नीरव मोदी के पास पासपोर्ट के अलावा कई निवास कार्ड भी हैं. इनमें से कुछ की मियाद समाप्त हो गई है. उसके पास जिन देशों के निवासी कार्ड हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग के हैं. यह अभी साफ नहीं है कि उसके पास कैसे इतने पासपोर्ट आए. अगली स्लाइड में जानिए भारतीय एजेंसी अब क्या कर रही है...इस घटनाक्रम को नीरव मोदी को पूछताछ के लिए भारत लाने और इस में शामिल सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भारतीय जांच एजेंसियों के प्रयास में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए लंदन की एक अदालत में अपील की थी. अदालत ने अपील पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीPNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीमुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के मामले को सुनने वाली न्यायाधीश एम एस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.
Read more »

आईडीबीआई बैंक का नाम बदलना नहीं चाहता RBI, बताया यह कारणआईडीबीआई बैंक का नाम बदलना नहीं चाहता RBI, बताया यह कारणरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आईडीबीआई बैंक के नाम में बदलाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है. सूत्रों की तरफ से यह जानकारी दी गई है. आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया.
Read more »

यूपी के वोट बैंक: चुनावी मंडी में मुसलमानों का क्या है मोल?– News18 हिंदीयूपी के वोट बैंक: चुनावी मंडी में मुसलमानों का क्या है मोल?– News18 हिंदीयूपी के वोट बैंक: चुनावी मंडी में मुसलमान का क्या है मोल, uttar pradesh caste calculus why muslims vote bank is a myth and how they will vote in coming 2019 lok sabha elections,
Read more »

यूपी के वोट बैंक: मुसलमानों को महज 'वोट बैंक' बनाकर किसने ठगा ?– News18 हिंदीयूपी के वोट बैंक: मुसलमानों को महज 'वोट बैंक' बनाकर किसने ठगा ?– News18 हिंदी2014 के नतीजों ने यह साबित किया कि मुसलमान 'वोट बैंक' जैसी कोई चीज़ नहीं है, इसे कुछ ख़ास पार्टियों ने अपने फायदे के लिए गढ़ा जिसका नुकसान मुसलमानों को ही हुआ. ऐसा कोई 'वोट बैंक' होता तो यूपी के 4 करोड़ मुसलमान कम से कम एक सांसद तो चुनकर संसद भेज ही पाते
Read more »

Nirav Modi Arrested: PNB Scam का आरोपी लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश- EDNirav Modi Arrested: PNB Scam का आरोपी लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश- EDपंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »

LIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBILIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBIनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोले गुलाम नबी आजाद- चुनाव के कारण यह फैसला लिया गया, चुनाव बाद वापस भेज दिया जाएगा
Read more »

PNB स्कैम : भगोड़ा नीरव मोदी गिरफ्तार, ऐसे किया था 14000 करोड़ का घोटालाPNB स्कैम : भगोड़ा नीरव मोदी गिरफ्तार, ऐसे किया था 14000 करोड़ का घोटालाकोर्ट के आदेश के 24 घंटे के भीतर नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे आज ही वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Read more »

LIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशीLIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशीनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोले गुलाम नबी आजाद- चुनाव के कारण यह फैसला लिया गया, चुनाव बाद वापस भेज दिया जाएगा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:40