लोकसभा चुनाव: यूपी में SP-BSP की केमिस्ट्री के आगे कहां तक हिट हो पाएंगे BJP के ये चेहरे– News18 हिंदी

United States News News

लोकसभा चुनाव: यूपी में SP-BSP की केमिस्ट्री के आगे कहां तक हिट हो पाएंगे BJP के ये चेहरे– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

बीजेपी ने यूपी में जाट के सामने जाट, वैश्य के सामने वैश्य और दलित के सामने दलित को उतारा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ऐसा करके भाजपा, बसपा और सपा के गठबंधन का गुणा-गणित बिगड़ना चाहती है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 BJP4UP samajwadiparty

के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 184 प्रत्याशियों को जगह मिली है. इनमें से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गईं. जबकि यूपी से मौजूदा 6 सांसदों का टिकट कटा है.

इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्रीखेला है. बीजेपी ने जाट के सामने जाट, वैश्य के सामने वैश्य और दलित के सामने दलित को उतारा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ऐसा करके बीजेपी बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का गुणा-गणित बिगड़ना चाहती है, ताकि इसका राजनीतिक फायदा मिल सके. हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि यूपी में बसपा-सपा की केमिस्ट्री के आगे बीजेपी का ये दांव कितना हिट हो पाएगा?बीजेपी ने यूपी में ज्यादातर बदलाव रिजर्व्ड सीट पर ही किए हैं. पहली लिस्ट के 6 बड़े बदलावों में से 4 यूपी में ही किए गए हैं. आगरा और शहाजहांपुर सीटों के प्रत्याशी बदले गए हैं. पिछले चुनाव में शहाजहांपुर सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह वघेल ने चुनाव लड़ा था. अब इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता रामशंकर कठेरिया को टिकट दिया गया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को टिकट दिया गया है.बीजेपी ने पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर फेरबदल किए हैं. यहां की मुजफ्फरनगर सीट पर संजीव बालियान, बागपत से सत्यपाल सिंह, बिजनौर से कुंवर भारतेन्द्र, सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश कुमार, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, गाजियाबाद से वीके सिंह, गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा, अलीगढ़ से सतीश कुमार गौतम, मथुरा से हेमा मालिनी, एटा से राजवीर सिंह, आंवला से धर्मेंद्र कुमार कश्यप, बरेली से संतोष गंगवार और लखीमपुर खीरी से अजय कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है.इन सबके बीच बीजेपी ने उन्नाव से साक्षी महाराज और मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट देकर सबको चौंकाया. दरअसल, राजनीतिक गलियाओं में इन दोनों सांसदों का टिकट काटने की चर्चा थी. लेकिन, बीजेपी ने इन चेहरों पर एक बार फिर से दांव खेला है. दरअसल, बीजेपी ने मथुरा में जाट और उन्नाव में ओबीसी वोट बैंक के लिए साक्षी महाराज और हेमा मालिनी को टिकट दिया है. क्योंकि, सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन ने मथुरा में आरएलडी के उम्मीदवार को उतारा है. वेस्ट यूपी में आरएलडी की जाट वोट बैंक पर पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है.बीजेपी के प्रवक्ता और वेस्ट यूपी में लंबे वक्त से प्रचारक चंद्रमोहन ने News18 से बात करते हुए कहा, 'पार्टी जीत की संभावना पर फोकस कर रही है. इसलिए उन्हीं प्रत्याशियों को उतारा जा रहा है, जो अपने आप में जीत की गांरटी हैं. जो भी बदलाव हुए हैं, वो इलेक्ट्रोरल मैनेजमेंट की वजह से हैं. वेस्ट यूपी में विपक्ष का गठबंधन हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है. हर नेता चाहे वो चुनाव लड़ रहा हो या नहीं, वो पार्टी का कार्यकर्ता है. ऐसे कार्यकर्ताओं को बड़े स्तर पर भूमिका निभानी होती है.'यूपी में जाट लैंड माने जाने वाली मुजफ्फरनगर और बागपत सीट पर भी बड़े बदलाव किए हैं. इन दोनों सीटों पर मुकाबला बीजेपी बनाम आरएलडी है. बीजेपी ने बागपत सीट पर सत्यपाल सिंह को उतारा है. वहीं, आरएलडी से चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी मैदान में है. इसी तरह सहारनपुर में राघव लाखन लाल, मेरठ से आरएसएस के पुराने वर्कर राजेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया गया है. इन दोनों सीटों पर बसपा-सपा ने भी जाट उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसे में मुकाबला जाट बनाम जाट हो जाता है. वेस्ट यूपी की एक संवेदनशील और महत्वपूर्व सीट पर अभी उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं हो पाया है. ये सीट है कैराना. बीजेपी के एक सीनियर नेता का कहना है कि कैराना सीट के लिए भी उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही है. जल्द ही नाम फाइनल कर लिया जाएगा. बदा दें कि कैराना बीजेपी की प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है. पार्टी उपचुनाव में ये सीट हार गई थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है. हालांकि इसकी विधिवत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सूत्रों की मानें तो जो सूची मीडिया में आई है, फिलहाल उसका किसी ने खंडन नहीं किया है.
Read more »

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »

प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »

Exclusive: बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आया चीनExclusive: बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आया चीनलंबी दूरी तक मार करने वाले आधुनिक कॉम्बैट ड्रोन्स 'Rainbow' होंगे पाक वायुसेना में शामिल.
Read more »

LIVE: विंध्याचल मंदिर में प्रियंका के सामने लगे मोदी के नारेLIVE: विंध्याचल मंदिर में प्रियंका के सामने लगे मोदी के नारेप्रियंका गांधी ने विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने से पहले ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की दरगाह में जियारत भी की.
Read more »

ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »

वीडियोज़ के लिए Facebook में मौजूद है खास सेक्शन, देखें कैसे करता है काम– News18 हिंदीवीडियोज़ के लिए Facebook में मौजूद है खास सेक्शन, देखें कैसे करता है काम– News18 हिंदीFacebook Fundey FB App feature Watchlist section to watch videos and original content, वीडियोज़ के लिए Facebook में मौजूद है खास सेक्शन, देखें कैसे करता है काम
Read more »

आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »

टिकट मिलने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, अमेठी में फूल खिलाना है इतिहास बनाना है- Amarujalaटिकट मिलने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, अमेठी में फूल खिलाना है इतिहास बनाना है- Amarujalaटिकट मिलने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, अमेठी में फूल खिलाना है इतिहास बनाना है 2019LokSabhaElections BJPFirstList SmritiIrani Amethi RahulGandhi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:14:22