PET परीक्षा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने 6 और 7 सितंबर 2025 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज और गोविंदपुरी तक स्पेशल ट्रेनें चलाने का शेड्यूल जारी किया है.
नई दिल्ली. उत्तर मध्य रेलवे ने PET की परीक्षा देने जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज और गोविंदपुरी के बीच चलने वाली ये ट्रेनें अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगी.
रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है. PET परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज और गोविंदपुरी के बीच 6 और 7 सितंबर 2025 को चलेंगी. झांसी से प्रयागराज 6 सितंबर 2025 को ट्रेन शाम 6:20 बजे झांसी से रवाना होगी. यह चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन में 2 मिनट रुकेगी, फिर प्रयागराज पहुंचेगी. झांसी से गोविंदपुरी 7 सितंबर 2025 को ट्रेन शाम 6:50 बजे झांसी से चलेगी. यह उरई , पुखरायां , भीमसेन रुकेगी और रात 8:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी. झांसी से गोविंदपुरी 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन दोपहर 1:30 बजे झांसी से रवाना होगी. यह उरई , पुखरायां , भीमसेन रुकेगी और शाम 6:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी. झांसी से प्रयागराजसे 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन दोपहर 3:25 बजे झांसी से चलेगी. यह मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ में रुकेगी, फिर रात 12:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. झांसी से प्रयागराज 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन रात 9:30 बजे झांसी से रवाना होगी. यह मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ में रुकेगी, फिर सुबह 7:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. 6 और 7 सितंबर को झांसी-बांदा मेमो ट्रेन दोपहर 12:30 के बजाय 1:30 बजे चलेगी और चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित होगी. वापसी में यह चित्रकूट से रात 9:00 बजे रवाना होगी. झाँसी-मानिकपुर मेमो ट्रेन 6 और 7 सितंबर को शाम 5:25 के बजाय 6:30 बजे चलेगी.
PET परीक्षा स्पेशल ट्रेनें Jhansi To Prayagraj Trains उत्तर मध्य रेलवे Exam Travel Trains परीक्षा केंद्र ट्रेनें Railway Schedule PET Exam रेलवे शेड्यूल PET परीक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSSSC PET Exam के लिए यूपी के इस जिले में 800 पुलिसकर्मी तैनात, सॉल्वर गैंग पर रहेगी कड़ी नजरमुरादाबाद में पीईटी 2025 परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 6 और 7 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं जहाँ 95 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और साल्वर गैंग पर भी नकेल कसी...
Read more »
UPSSSC PET : यूपी पीईटी परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज में रोडवेज बस और ट्रेन की सुविधा, ये हेल्पलाइन नंबर नोट कर लें, काम आएगाUPSSSC PET उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा के लिए प्रयागराज में विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल लाइंस बस अड्डे से फतेहपुर जालौन और झांसी के लिए 100 बसें चलाई जा रही हैं। रेलवे भी मांग के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर अतिरिक्त रेक तैयार रहेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए...
Read more »
UPSSSC PET 2025: कैंडिडेट्स के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंगयूपी मे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी, जिसके लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ-साथ अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जा रहे हैं.
Read more »
PET exam special trains : अभ्यर्थियों के लिए सेंट्रल स्टेशन पर 11 कोच तैयार, भीड़ बढ़ते ही चलेगी स्पेशल ट्रनकानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। भीड़ को देखते हुए 11 कोच हमेशा तैयार रहेंगे और आवश्यकतानुसार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाजियाबाद से कानपुर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों का समय भी बदला है। मथुरा झांसी रूटों पर भी विशेष ट्रेनों का संचालन...
Read more »
हापुड़ यातायात पुलिस की अनूठी पहल, क्यूआर कोड से PET-2025 के अभ्यर्थियों को मिलेगा आसान रास्ताहापुड़ यातायात पुलिस ने पीईटी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अनूठी पहल की है। क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल मैप से परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। रेलवे स्टेशन बस अड्डे जैसे स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिससे बाहर से आने वाले छात्रों को सुविधा होगी। इससे यातायात प्रबंधन में भी मदद...
Read more »
UP PET 2025: उन्नाव में इन 16 केंद्रों में यूपी पीईटी परीक्षा, शाम से ही पहुंचने लगे परीक्षार्थीPET उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पीईटी के लिए उन्नाव में प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्नाव शहर में बनाए गए 16 केंद्रों पर 27 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी...
Read more »
