सिंधु जल संधि ठप फिर क्यों पाकिस्तान को बाढ़ के आंकड़े दे रहा भारत? MEA ने बताया

MEA News

सिंधु जल संधि ठप फिर क्यों पाकिस्तान को बाढ़ के आंकड़े दे रहा भारत? MEA ने बताया
India-PakistanIndus Waters TreatyIndia Alert Pakistan
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर बातचीत ठप है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़ा डेटा देना जारी रखा है. विदेश मंत्रालय ने News18 इंडिया के सवाल पर इसका जवाब दिया है.

भारत–पाकिस्तान रिश्तों में तल्खी और खींचतान कोई नई बात नहीं है. सिंधु जल संधि पर बातचीत ठप पड़ी है, लेकिन इसी बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ, जब संधि पर ही गतिरोध है तो भारत पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़ा डेटा आखिर क्यों देता है? इस पर विदेश मंत्रालय ने News18 इंडिया के सवाल का सीधा जवाब दिया.

MEA ने बयान में क्या कहा? News18 इंडिया के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने साफ कहा– ‘हम लोग बाढ़ से संबंधित आंकड़े पाकिस्तान को डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए, उच्चायोग के जरिए दे रहे हैं और ये जानकारी हम मानवता के आधार पर दे रहे हैं.‘ यानि भारत का यह कदम किसी राजनीतिक दबाव या मजबूरी से नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से उठाया जा रहा है. जान बचाने का है मकसद भारत से निकलने वाली नदियां पाकिस्तान में भी बहती हैं. ऐसे में अगर बाढ़ का अलर्ट और आंकड़े समय पर साझा किए जाएं, तो वहां की सरकार लाखों लोगों को खतरे से पहले ही सुरक्षित निकाल सकती है. भारत का मानना है कि पड़ोसी पहले इंसान हैं, राजनीति बाद में. अंतरराष्ट्रीय छवि का भी सवाल विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत यह कदम अपनी वैश्विक छवि को भी ध्यान में रखकर उठाता है. अगर भारत अचानक डेटा रोक दे, तो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह “मानवीय मूल्यों की अनदेखी” माना जाएगा. भारत खुद को एक जिम्मेदार वैश्विक ताकत और पड़ोसी के रूप में पेश करना चाहता है. संधि में साफ नियम सिंधु जल संधि भले ही विवादों में फंसी हो, लेकिन इसमें बाढ़ और आपदा संबंधी जानकारी साझा करने का स्पष्ट प्रावधान है. जब तक संधि आधिकारिक रूप से खत्म नहीं होती, भारत इन नियमों का पालन करता रहेगा. भारत का यह कदम इस संदेश को भी मजबूत करता है कि– दुश्मनी और मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन आपदा और संकट के समय सहयोग जरूरी है. यही वजह है कि भारत अभी भी पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़े आंकड़े मुहैया कराता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

India-Pakistan Indus Waters Treaty India Alert Pakistan Paksitan Flood Indus Waters Treaty India Pakistan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NDA Meeting: 'नेहरू ने पहले देश बांटा फिर पानी', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशानाNDA Meeting: 'नेहरू ने पहले देश बांटा फिर पानी', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशानादेश PM Modi Slams Congress on Indus water treaty in NDA Parliamentary Meeting नेहरू ने पहले देश बांटा फिर पानी', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Read more »

भारत बोला-पाकिस्तान को इंसानियत के नाते बाढ़ का अलर्ट दिया: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बातचीत बंद थी; जम्मू की...भारत बोला-पाकिस्तान को इंसानियत के नाते बाढ़ का अलर्ट दिया: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बातचीत बंद थी; जम्मू की...India Pakistan Flood Warning Alert Update; Follow IND PAK Relations, Indus Water Treaty Dispute On Dainik Bhaskar.
Read more »

Indus Water Treaty: भारत ने पाक‍िस्‍तान को बाढ़ की चेतावनी क्यों दी, जब इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंड है?Indus Water Treaty: भारत ने पाक‍िस्‍तान को बाढ़ की चेतावनी क्यों दी, जब इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंड है?भारत ने तवी नदी की बाढ़ चेतावनी देकर यह साबित किया कि संधि निलंबित होने के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय मानवीय दायित्वों का पालन कर रहा है. यह केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि ड‍िप्‍लोमैट‍िक मैसेज भी है क‍ि भारत आतंकवाद और आतंकियों को बख्शने वाला नहीं है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए हर कदम उठाएगा.
Read more »

भारत और अमेरिका के बीच एक... डोनाल्ड ट्रंप के एडवाइजर पीटर नवारो के एंटी-इंडिया पर MEA ने दिखाई सख्तीभारत और अमेरिका के बीच एक... डोनाल्ड ट्रंप के एडवाइजर पीटर नवारो के एंटी-इंडिया पर MEA ने दिखाई सख्तीIndia US Relations: भारत ने पीटर नवारो के ब्राह्मण संबंधी आरोपों को गलत और भ्रामक बताया. रणधीर जायसवाल ने भारत-अमेरिका साझेदारी को साझा हितों और सम्मान पर आधारित करार दिया.
Read more »

MEA: ट्रंप के करीबी पीटर नवारो के बयान पर भारत का पलटवार, विदेश मंत्रालय ने उनके दावों को बताया गलत और भ्रामकMEA: ट्रंप के करीबी पीटर नवारो के बयान पर भारत का पलटवार, विदेश मंत्रालय ने उनके दावों को बताया गलत और भ्रामकभारत ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस ट्रेड के सलाहकार पीटर नवारो के हालिया बयानों को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने साफ कहा
Read more »

'हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', ट्रंप के बयान पर जानें MEA ने क्या दिया जवाब'हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', ट्रंप के बयान पर जानें MEA ने क्या दिया जवाबटैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक पोस्ट किया. इस पर MEA ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:25:10