Indus Water Treaty: भारत ने पाक‍िस्‍तान को बाढ़ की चेतावनी क्यों दी, जब इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंड है?

Indus Water Treaty News

Indus Water Treaty: भारत ने पाक‍िस्‍तान को बाढ़ की चेतावनी क्यों दी, जब इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंड है?
सिंधु जल संधिIndia Pakistan Water Sharingभारत पाकिस्तान जल साझा करना
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

भारत ने तवी नदी की बाढ़ चेतावनी देकर यह साबित किया कि संधि निलंबित होने के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय मानवीय दायित्वों का पालन कर रहा है. यह केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि ड‍िप्‍लोमैट‍िक मैसेज भी है क‍ि भारत आतंकवाद और आतंकियों को बख्शने वाला नहीं है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए हर कदम उठाएगा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल में ऐलान किया था कि इंडस वॉटर ट्रीटी को ‘अबेयंस’ यानी निलंब‍ित रखा जाएगा. इसका मतलब था कि दोनों देशों के वाटर कमिश्‍नर के बीच नियमित बैठकों और डाटा-शेयरिंग जैसी गतिविधियां रोक दी जाएंगी.

लेकिन रविवार को भारत ने तवी नदी में आई ‘हाई फ्लड’ की जानकारी पाकिस्तान को कूटनीतिक चैनलों के जर‍िये दी. अब सवाल उठता है क‍ि अगर इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंड है, तो भारत ने पाक‍िस्‍तान को यह सूचना क्यों दी? पहली बात, इंडस वॉटर ट्रीटी में 12 आर्टिकल और 8 एनेक्सचर हैं. यह कहता है क‍ि पूर्वी नदियां यानी सतलुज, ब्यास, रावी पर भारत का पूरा अध‍िकार होगा. इसका पानी भारत पूरा इस्‍तेमाल कर सकेगा. जबक‍ि पश्चिमी नदियां यानी सिंधु, झेलम, चेनाब पाकिस्तान के हिस्से में होंगी. लेकिन भारत को हाइड्रोपावर और सिंचाई के ल‍िए इस्‍तेमाल करने की अनुमत‍ि दी गई है. बाढ़ के बारे में जानकारी देने वाली बात एनेक्सचर H में है. इसमें कहा गया है कि दोनों देश जल स्तर और बाढ़ की स्थिति से संबंधित सूचनाएं एक-दूसरे से साझा करेंगे. अब तक यह काम दोनों देशों के इंडस वाटर कमिश्नर करते थे. संधि सस्पेंड होने के बाद क्या स्थिति? पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इंडस वाटर ट्रीटी को सस्‍पेंड कर द‍िया. इसका साफ मतलब है क‍ि वाटर कमिश्नरों की बातचीत और तकनीकी स्तर पर डाटा शेयरिंग नहीं होगी. लेकिन संधि पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. इसलिए भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी की बाढ़ की जानकारी सीधे विदेश मंत्रालय के जरिए दी, न कि वाटर कमिश्नर के जरिए. मैसेज अभी भी साफ है क‍ि पानी पर कोई डेटा शेयर नहीं क‍िया जाएगा. तो क्यों दी बाढ़ की चेतावनी? सूत्रों के मुताबिक- भारत ने मानवीय आधार पाक‍िस्‍तान को चेताया. भारत मानता है क‍ि बाढ़ किसी सीमा को नहीं देखती. तवी नदी जम्मू से बहकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है. वहां चेतावनी न देने पर बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था. दूसरा, भारत दुन‍िया को यह संदेश देना चाहता है कि वह जिम्मेदार पड़ोसी है, भले ही आतंकवाद को लेकर सख्त रवैया रखे. अब आते हैं तकनीकी बात पर. सस्‍पेंशन का मतलब यह नहीं है क‍ि बाढ़ से जुड़ा डेटा रोक द‍िया जाए. वैसे सरकार चाहे तो ऐसा कर सकती है, यह सरकार के विवेक पर निर्भर करता है. कौन सा क्लॉज लागू होता है? संधि का एनेक्सचर H, पैराग्राफ 9 कहता है…दोनों पक्ष पानी के बहाव, पानी के लेवल और बार‍िश से जुड़ी जानकारी रोज शेयर करेंगे. यहीं से आता है क‍ि फ्लड डेटा का आदान-प्रदान जरूरी है. हालांकि संधि निलंबित होने से यह बाध्यता फिलहाल नहीं है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून कहता है कि ट्रांसबाउंड्री रिवर्स पर अचानक बाढ़ या आपदा की स्थिति में ऊपरी देश यानी भारत को निचले देश यानी पाक‍िस्‍तान को चेतावनी देना चाहिए. भारत ने यही नियम माना है. क्या पहले भी हुआ ऐसा? 2014 में जब झेलम में बाढ़ आई तो भारत ने पाकिस्तान को एडवांस फ्लड वार्निंग दी थी. 2020 में चिनाब में जब पानी छोड़ा गया तो भारत ने पाकिस्तान को पहले ही सूचना दी थी. भारत का मैसेज क्‍ल‍ियर कूटनीत‍िक मामलों के जानकारों की मानें तो भारत ने ऐसा कर पाकिस्तान को संदेश दिया कि हम आतंक पर सख्त हैं, लेकिन मानवीय दायित्व निभाना जानते हैं. बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा पर सूचना साझा करना भारत की गुडव‍िल डिप्‍लोमेसी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष मजबूत होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

सिंधु जल संधि India Pakistan Water Sharing भारत पाकिस्तान जल साझा करना Flood Warning India Pakistan भारत पाकिस्तान बाढ़ चेतावनी Transboundary Rivers सीमापार नदियां

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Independence Day: जब भारत-पाकिस्तान साथ में आजाद हुए, तो 14 अगस्त को क्यों स्वतंत्रता दिवस मानता है कि पड़ोसी देशIndependence Day: जब भारत-पाकिस्तान साथ में आजाद हुए, तो 14 अगस्त को क्यों स्वतंत्रता दिवस मानता है कि पड़ोसी देशIndependence Day: जब भारत-पाकिस्तान साथ में आजाद हुए, तो 14 अगस्त को क्यों स्वतंत्रता दिवस मानता है कि पड़ोसी देश Why Pakistan Celebrates Independence day on 14 August
Read more »

बिलावल ने भारत पर दिया बयान तो मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसे कसा तंज, बोलेबिलावल ने भारत पर दिया बयान तो मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसे कसा तंज, बोलेभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत को दी गई धमकी पर कड़ा पलटवार किया है.
Read more »

'तो आप दर्द झेल नहीं पाएंगे...', युद्ध के लिए उकसाने वाले बयान पर भारत की पाकिस्तान को खरी-खरी'तो आप दर्द झेल नहीं पाएंगे...', युद्ध के लिए उकसाने वाले बयान पर भारत की पाकिस्तान को खरी-खरीपाकिस्तान के शीर्ष नेताओं द्वारा भारत के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान की विफलताओं से ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को संयम बरतने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि किसी भी दुस्साहस के गंभीर परिणाम...
Read more »

भारत बोला- जुबान पर काबू रखें पाकिस्तानी नेता: कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा; 48 घंटे में 3 PAK नेता...भारत बोला- जुबान पर काबू रखें पाकिस्तानी नेता: कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा; 48 घंटे में 3 PAK नेता...India Pakistan Indus Water Treaty Dispute Update; विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तान को अपनी बयानबाजी पर कंट्रोल करने को कहा।
Read more »

मानवता के नाते... क्या भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी?मानवता के नाते... क्या भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी?भारत ने सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान को तावी नदी में संभावित बाढ़ की चेतावनी दी है। यह जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की गई है। पाकिस्तान ने भारत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की है। पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हुआ...
Read more »

भारत ने पाकिस्तान को दे दी बड़ी चेतावनी, इस खास खतरे को लेकर किया अलर्टभारत ने पाकिस्तान को दे दी बड़ी चेतावनी, इस खास खतरे को लेकर किया अलर्टIndia Warn Pakistan of Flood: भारत ने जम्मू की तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को चेताया है. इस बात की जानकारी भारतीय उच्चायोग से दी गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:37:22