हापुड़ यातायात पुलिस ने पीईटी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अनूठी पहल की है। क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल मैप से परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। रेलवे स्टेशन बस अड्डे जैसे स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिससे बाहर से आने वाले छात्रों को सुविधा होगी। इससे यातायात प्रबंधन में भी मदद...
जागरण संवाददाता, हापुड़। किसी भी परीक्षा में एक अभ्यर्थी शामिल नहीं होता बल्कि, उसमें शामिल होती हैं वर्षों की मेहनत, त्याग और परिवार की उम्मीदें। इस संवेदनशील सोच को आधार बनाकर यातायात यातायात पुलिस ने पीइटी परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अनूठी और तकनीकी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत परीक्षार्थी अब क्यूआर कोड स्कैन करके गूगल मैप की मदद से अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह पहल न केवल छात्रों के लिए राहतकारी है, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। तकनीकी से आसान होगी राह यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, चौराहों, कोचिंग संस्थानों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित मार्गों पर गूगल मैप आधारित क्यूआर कोड लगाए हैं। इन्हें स्कैन करने पर अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन पर तुरंत अपने परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और रास्ते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी जो जिले के बाहर से बाहर आएंगे और स्थानीय मार्गों से अपरिचित होंगे। इस पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परीक्षा के दिन होने वाली जल्दबाजी और भटकाव की स्थिति से भी बचा जा सकेगा। ऐसे में अभ्यर्थी चाहे ट्रेन से उतरें या बस से, बस एक स्कैन और आप सीधे अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। यातायात प्रबंधन में भी मददगार परीक्षा के समय शहर में जाम और अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिलती है। हापुड़ में हर साल हजारों छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है। यातायात पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यातायात प्रबंधन में भी सहायक होगी। बोले यातायात प्रभारी यह क्यूआर कोड सुविधा एक छोटा सा प्रयास है, जो अभ्यर्थियों की राह को आसान बनाएगा और उन्हें अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। -छविराम, यातायात प्रभारी यह भी पढ़ें- हापुड़ में पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, किराएदार बना मालिक; दो-दो योजनाएं हो गई स्वीकृत.
जागरण संवाददाता, हापुड़। किसी भी परीक्षा में एक अभ्यर्थी शामिल नहीं होता बल्कि, उसमें शामिल होती हैं वर्षों की मेहनत, त्याग और परिवार की उम्मीदें। इस संवेदनशील सोच को आधार बनाकर यातायात यातायात पुलिस ने पीइटी परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अनूठी और तकनीकी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत परीक्षार्थी अब क्यूआर कोड स्कैन करके गूगल मैप की मदद से अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह पहल न केवल छात्रों के लिए राहतकारी है, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। तकनीकी से आसान होगी राह यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, चौराहों, कोचिंग संस्थानों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित मार्गों पर गूगल मैप आधारित क्यूआर कोड लगाए हैं। इन्हें स्कैन करने पर अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन पर तुरंत अपने परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और रास्ते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी जो जिले के बाहर से बाहर आएंगे और स्थानीय मार्गों से अपरिचित होंगे। इस पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परीक्षा के दिन होने वाली जल्दबाजी और भटकाव की स्थिति से भी बचा जा सकेगा। ऐसे में अभ्यर्थी चाहे ट्रेन से उतरें या बस से, बस एक स्कैन और आप सीधे अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। यातायात प्रबंधन में भी मददगार परीक्षा के समय शहर में जाम और अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिलती है। हापुड़ में हर साल हजारों छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है। यातायात पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यातायात प्रबंधन में भी सहायक होगी। बोले यातायात प्रभारी यह क्यूआर कोड सुविधा एक छोटा सा प्रयास है, जो अभ्यर्थियों की राह को आसान बनाएगा और उन्हें अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। -छविराम, यातायात प्रभारी यह भी पढ़ें- हापुड़ में पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, किराएदार बना मालिक; दो-दो योजनाएं हो गई स्वीकृत
Hapur City News PET Exam 2025 Hapur Traffic Police QR Code Navigation Google Maps Integration Exam Center Locator Traffic Management Hapur Student Convenience Initiative Hapur City Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PET Exam 2025: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए आज से चलेंगी 30 बसें, इन रूटों पर होगा संचालनअंबेडकरनगर में 6 और 7 सितंबर को पीईटी परीक्षा होनी है जिसके लिए अकबरपुर डिपो से 30 बसों का संचालन होगा। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 38786 परीक्षार्थी आवंटित हैं। अन्य जिलों से आने वाले छात्रों के लिए 62 बसें चलाई जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी और छात्रों को सुविधा देने के लिए अनाउंसमेंट भी किया...
Read more »
Happy Thiruvonam 2025: പൊന്നോണം വന്നെത്തി; ഇത് സന്തോഷത്തിന്റെയും സമൃദ്ധിയുടെയും ദിനംThiruvonam 2025: ലോകമെമ്പാടുമുള്ള മലയാളികൾ ഇന്ന് ഓണം ആഘോഷിക്കുകയാണ്.
Read more »
UPSSSC PET 2025: कैंडिडेट्स के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंगयूपी मे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी, जिसके लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ-साथ अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जा रहे हैं.
Read more »
Happy Teachers Day 2025 Shayari: इन बेहतरीन शायरियों और संदेशों के जरिए दें गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंShikshak Diwas 2025 Dr.
Read more »
West Bengal Weather Update: ষষ্ঠী থেকে বৃষ্টিতে নাজেহাল হবে দক্ষিণবঙ্গ, পুজোয় ভোগান্তি কমবে কবে?Light to moderate rain likely in South Bengal during Durga Puja 2025
Read more »
सीपीएल 2025 : वॉरियर्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला, खाता खोलने को तरसी बारबाडोस रॉयल्ससीपीएल 2025 : वॉरियर्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला, खाता खोलने को तरसी बारबाडोस रॉयल्स
Read more »
