Pakistan Cricket Board (PCB) denies player penalties after T20 World Cup Super 8 exit. PCB says no player fined, considering player incentives formula.
पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। तस्वीर में कप्तान सलमान अली आगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता अमीर मीर ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- ‘किसी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मूला तैयार करने पर विचार कर रहा है, ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके।दावा- हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख रुपए का जुर्माना 12 दिन पहले 2 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्डकप में अंतिम-4 में जगह बनाने में विफल रहने के बाद हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है।पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.
50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मासिक रिटेनर के अलावा मैच और दौरे की फीस तथा जीत के बोनस मिलते हैं। प्लेयर्स को बोर्ड के लोगो स्पॉन्सरशिप समझौते से भी हिस्सा मिलता है। पिछले साल तय हुआ था कि खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाली पीसीबी की वार्षिक आय में 3% हिस्सा दिया जाएगा, जोकि लगभग के बराबर है।पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया।स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा।पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा।गांगुली बोले-असली परीक्षा 2027 वर्ल्ड कप में होगी, टेस्ट क्रिकेट में पिच का मोह छोड़ना होगासीकर में मौसम बदला, दिन का तापमान 5 डिग्री गिरापंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसमतेजी से बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव में पारा 40° पारएमपी में 'हीट' अटैक...नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी चली लूअमृतसर में टूटे नदी बांधों का विधायक ने लिया जायजा
PCB T20 World Cup Super 8 Player Penalty Amir Mir Cricket News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल: बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी ...Reality show The 50 contestant Divya Aggarwal breaks silence on game strategy and relationship. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
50 साल का Apple : Steve Jobs को याद कर Tim Cook ने लिखा इमोशनल लेटरApple अपनी 50वीं एनिवर्सरी मनाने जा रहा है, जो 1 अप्रैल को होगी. इस इवेंट से पहले कंपनी के सीईओ टिम कुक ने एक ओपन लेटर लिखा. इस दौरान उन्होंने कंपनी के सफर को याद किया है. साथ ही उन्होंने को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को याद किया. लेटर पढ़कर पता चलता है कि इस दौरान वह भावुक दिखे.
Read more »
रेरा में नहीं चली बिल्डर की दलील, 50 लाख रुपये जुर्मानारुद्रपुर की 'एनआरआई लेक सिटी' परियोजना के बिल्डर पर रेरा ने अवमानना के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिल्डर ने खरीदार शब्बीर अहमद को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया और पिछले आदेशों का पालन नहीं किया।
Read more »
45 हजार से कम शुरुआती कीमत... 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये स्कूटरइलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 50 हजार रुपये से कम में आपको कई ऑप्शन अब आपको मिलेंगे.
Read more »
एनएमडीसी ने रचा इतिहास, एक वित्त वर्ष में 50 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन करने वाली भारत की पहली खनन कंपनी बनीएनएमडीसी ने रचा इतिहास, एक वित्त वर्ष में 50 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन करने वाली भारत की पहली खनन कंपनी बनी
Read more »
T20 World Cup 2026 में खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना? PCB ने तोड़ी चुप्पीपाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाने की बात सामने आई थी। अब इस मामले पर पीसीबी ने चुप्पी तोड़ी है।
Read more »
