रेरा में नहीं चली बिल्डर की दलील, 50 लाख रुपये जुर्माना

RERA Fine News

रेरा में नहीं चली बिल्डर की दलील, 50 लाख रुपये जुर्माना
NRI Lake CityRudrapur BuilderReal Estate Contempt
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

रुद्रपुर की 'एनआरआई लेक सिटी' परियोजना के बिल्डर पर रेरा ने अवमानना के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिल्डर ने खरीदार शब्बीर अहमद को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया और पिछले आदेशों का पालन नहीं किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रुद्रपुर की ‘एनआरआई लेक सिटी’ परियोजना के बिल्डर को रेरा में भी राहत नहीं मिली। उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी ने सुनवाई के बाद बिल्डर की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही पहले जारी आदेश को बरकरार रखते हुए बिल्डर पर प्रतिदिन 25 हजार रुपये लागू जुर्माना को हटाकर अब बिल्डर पर सीधे 50 लाख रुपये जुर्माना लगा दिया गया है। रेरा सदस्य नरेश सी.

मठपाल की पीठ में हुई सुनवाई के दौरान बिल्डर की ओर से आदेश में राहत की मांग की गई थी, लेकिन रेरा ने इसे स्वीकार नहीं किया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि खरीदार को फ्लैट का कब्जा न देना और पूर्व आदेशों का पालन न करना गंभीर उल्लंघन है। रेरा ने बिल्डर को 23 जनवरी को आदेश दिए थे कि वह शिकायतकर्ता को फ्लैट से संबंधित बकाया धनराशि ब्याज सहित कुल 9.70 लाख रुपये अदा करे। वहीं, आदेश के अनुपालन में देरी पर अधिनियम की धारा-63 के तहत प्रतिदिन 25 हजार रुपये जुर्माना देने के भी आदेश दिए थे। ऐसा न होने पर जुर्माने की अधिकतम सीमा 50 लाख रुपये करने की चेतावनी दी थी। बिल्डर को इसके लिए 45 दिन का समय दिया गया था, जो 10 मार्च को खत्म हो गया। इस पर गुरुवार को रेरा ने सुनवाई की। आदेश की अवमानना पर रेरा सदस्य नरेश सी. मठपाल ने बिल्डर की अपील खारिज करते हुए 50 लाख रुपये जुर्माना ठोक दिया। वर्षों से कब्जे के लिए भटकता रहा खरीदारमामला रुद्रपुर स्थित ‘एनआरआई लेक सिटी’ परियोजना के फ्लैट संख्या-114 से जुड़ा है। खरीदार शब्बीर अहमद ने फ्लैट खरीदा था, लेकिन लंबे समय तक उन्हें न तो फ्लैट का कब्जा मिला और न ही उनकी धनराशि लौटाई गई। रेरा ने 11 सितंबर 2023 को ही इस मामले में आदेश जारी कर बिल्डर को कब्जा देने या धनराशि लौटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया। इतना ही नहीं, विवादित फ्लैट को तीसरे पक्ष को बेचने का मामला भी सामने आया, जिसे रेरा ने गंभीर उल्लंघन माना।प्रशासन को भी दिए सख्त निर्देशरेरा ने ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से शिकायतकर्ता को फ्लैट का कब्जा दिलाया जाए। साथ ही बिल्डर से वसूली गई राशि सीधे पीड़ित खरीदार तक पहुंचाई जाए। रेरा के इस फैसले को रियल एस्टेट क्षेत्र में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्राधिकरण का कहना है कि घर खरीदारों के अधिकारों से किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

NRI Lake City Rudrapur Builder Real Estate Contempt Uttarakhand RERA Property Dispute Home Buyer Rights Builder Penalty Dehradun News Shabbir Ahmed Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kuno National Park: ओवरलोड हुआ कूनो नेशनल पार्क, 53 हो गई चीतों की संख्या, शिफ्टिंग शुरूKuno National Park: ओवरलोड हुआ कूनो नेशनल पार्क, 53 हो गई चीतों की संख्या, शिफ्टिंग शुरूKuno National Park News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 50 के पार पहुंचते ही अब उनके नए ठिकानों की तलाश तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »

फर्जी याचिकाओं पर पंजाब-हरियाणा HC सख्त, शिकायतकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंकाफर्जी याचिकाओं पर पंजाब-हरियाणा HC सख्त, शिकायतकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंकापंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाया है। एक अवमानना याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता प्रवीन कुमार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Read more »

तीन दिन बारिश की चेतावनी, 3-5° गिरेगा तापमान: बस्तर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के ...तीन दिन बारिश की चेतावनी, 3-5° गिरेगा तापमान: बस्तर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के ...Bastar weather forecast: Heavy winds up to 50 kmh with thunderstorms and rain expected. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

अमेठी में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, अपहरण और फिरौती में वांछित 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायलअमेठी में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, अपहरण और फिरौती में वांछित 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायलअमेठी में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश इस्लाम अहमद उर्फ सोनू घायल हो गया। वह कबाड़ व्यापारी रमन अग्रहरि के अपहरण और फिरौती मामले में वांछित था।
Read more »

रूसी कच्चे तेल से भरने लगी भारत की टंकी, मार्च में 50% बढ़ गया आयात, क्या गैस की किल्लत होगी दूर?रूसी कच्चे तेल से भरने लगी भारत की टंकी, मार्च में 50% बढ़ गया आयात, क्या गैस की किल्लत होगी दूर?Russian Oil Import: मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस संकटमोचक बनकर उभरा है। मार्च महीने में रूसी तेल की सप्लाई 50 फीसदी बढ़ गई है। हालांकि एलपीजी का संकट बना हुआ है।
Read more »

खेतों में गरजी बंदूक: मढ़ौरा में अभियान चलाकर मारे गए 50 घोड़परास, किसानों को मिली राहतखेतों में गरजी बंदूक: मढ़ौरा में अभियान चलाकर मारे गए 50 घोड़परास, किसानों को मिली राहतमढ़ौरा, सारण में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे 50 घोड़परास को मारने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। हैदराबाद के शूटर शफात अली खान ने इस अभियान का नेतृत्व किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:59