डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण गतिरोध के दौरान भारतीय और अमेरिकी नेतृत्व संपर्क में थे, लेकिन व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई.
भारत सरकार ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने ट्रेड रोकने की चेतावनी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने में मदद की थी. सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य तनाव के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी भी चर्चा के दौरान ट्रेड का मुद्दा नहीं उठा था.
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया, 'पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण गतिरोध के दौरान भारतीय और अमेरिकी नेतृत्व संपर्क में थे, लेकिन व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई.' Advertisementविदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनने तक, भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच उभरते सैन्य हालात पर बातचीत होती रही. किसी भी चर्चा में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा.' यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोकने का श्रेय लेने के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके प्रशासन ने दोनों देशों के बीच पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम की मध्यस्थता की. ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से कहा कि अगर वे युद्धविराम पर सहमत होते हैं तो अमेरिका उन्हें व्यापार में मदद करेगा और अगर नहीं मानते हैं तो उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेगा. इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए थे.
India Pakistan Ceasefire Trade US President Donald Trump Ministry Of External Affairs MEA Spokesperson Randhir Jaisawal India Pak Ceasefire भारत ने ट्रंप के दावों को खारिज किया भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम व्यापार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल भारत पाक संघर्ष विराम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन ने दुनिया को खुलेआम दी धमकी, कहा- अमेरिका के साथ किसी ने ट्रेड डील की तो खैर नहीं, जवाबी कार्रवाई की चेतावनीचीन ने ट्रेड डील के मामले में सभी देशों को धमकी दी है। चीन ने कहा है कि यूएस के साथ ट्रेड डील साइन करने वाले देशों को करारा जवाब दिया जाएगा।
Read more »
Pahalgam Attack पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM Modi को फ़ोन करके क्या कहा?Pahalgam Terror Attack: PM मोदी को फ़ोन करके रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अफसोस जताया पहलगाम की घटना पर। कहा, आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ
Read more »
भारत के प्रहार के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, मांगी सीजफायर की भीख, क्या बोला विदेश मंत्रालयपाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर का ऐलान कर दिया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
वक्त बीतने के साथ... सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया रंग, उठाया कश्मीर मुद्दा, सिंधु संधि पर भी दिया बयानभारत के साथ सीजफायर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भविष्य में दिल्ली से बातचीत होने की उम्मीद जताई है।
Read more »
India Pakistan Ceasefire: Harsh Vardhan Shringla ने बताया Deescalation के बाद क्या होगा भारत का कदमIndia Pakistan Tension: Harsh Vardhan Shringla ने NDTV से बात करते हुए इंडिया पाकिस्तान सीज़फायर के बाद भारत के वैश्विक संबंधों और पाक पर भारत के अगले कदम के बारे में बताया
Read more »
क्या सीजफायर के लिए ट्रंप ने दी थी ट्रेड ना करने की धमकी? US राष्ट्रपति के बयान को भारत ने किया खारिजभारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान हो गया है। इस सीजफायर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर दोनों ने सीजफायर नहीं किया तो वह किसी के साथ व्यापार नहीं करेगा। हालांकि ट्रंप के इस बयान को भारत ने खारिज किया...
Read more »
