Public Opinion: एशिया कप जिताएंगे शुभमन-कुलदीप, भोपाल बोला- दिल की बात

2025 Asia Cup Cricket News

Public Opinion: एशिया कप जिताएंगे शुभमन-कुलदीप, भोपाल बोला- दिल की बात
2025 Asia Cup NewsCricket NewsIndia Final Match
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

India Vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे. जहां भारत इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक मारने उतरेगा. अब पब्लिक को किस प्लेयर से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं और क्यों लोग इस मैच को भी करेंगे बॉयकॉट, सुनिए और देखिए.

India Vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने हैं. पहलगाम हमले के बाद इस टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान के साथ हो रहे मैच पर जनता की राय बंटी रही. भोपाल में कई लोग पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की बात कर रहे हैं.

उनका कहना है कि जवानों और बच्चों की शहादत के बाद क्रिकेट का कोई औचित्य नहीं. वहीं, कुछ प्रशंसक टीम इंडिया को सपोर्ट करने के पक्ष में हैं. उनका कहना है कि शुभमन गिल और कुलदीप यादव से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं. वहीं कुछ लोग बीसीसीआई पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि बोर्ड के लिए सिर्फ पैसा मायने रखता है. एक फैन ने कहा कि बीसीसीआई पैसा कमाने के लिए क्रिकेट को भी दांव पर लगा सकता है. उनका मानना है कि देशभक्ति से ज्यादा बोर्ड के लिए आर्थिक लाभ अहम है. शुभमन गिल और कुलदीप यादव से उम्मीदें हालांकि, दूसरी तरफ कई क्रिकेट प्रेमी मैच देखने को उत्सुक हैं; उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है और इसे मिस नहीं करना चाहिए. एक फैन ने कहा कि फाइनल में उन्हें शुभमन गिल की बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की गेंदबाजी से काफी उम्मीदें हैं. उनका विश्वास है कि ये दोनों खिलाड़ी मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ सकते हैं. कुछ लोग मैच नहीं देखेंगे, बताया ये कारण कुछ लोग मैच का बहिष्कार करने की बात भी कर रहे हैं. एक प्रशंसक ने कहा कि जब पहलगाम हमले में महिलाएं अपने पति के लिए रो रही थीं, तब भी क्रिकेट का आयोजन तय किया गया. उनके अनुसार, यह संवेदनहीनता दर्शाता है और इसलिए वे मैच नहीं देखेंगे. पाकिस्तान टिक नहीं पाएगा इसी बीच एक क्रिकेट फैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को 150 रन के भीतर रोक देगा. उन्होंने कहा कि भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टिक नहीं पाएगा और टीम इंडिया इस मुकाबले को ऐतिहासिक जीत में बदल देगी. कुल मिलाकर, भोपाल की जनता की राय इस महा मुकाबले पर दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आती है. एक तरफ विरोध के स्वर हैं तो दूसरी तरफ क्रिकेट का रोमांच देखने की चाहत भी है. अब सबकी निगाहें एशिया कप फाइनल पर टिकी हैं, जहां भारत और पाकिस्तान का यह टकराव खेल जगत ही नहीं, बल्कि पूरे देश का ध्यान खींच रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

2025 Asia Cup News Cricket News India Final Match India Pakistan Cricket Match Bhopal News Bhopal News Updates Bhopal Public Opinion

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sonam Wangchuk Warns Arrest Will Escalate Tensions, Not Resolve Ladakh UnrestSonam Wangchuk Warns Arrest Will Escalate Tensions, Not Resolve Ladakh UnrestAnticipating his possible arrest under the Public Safety Act (PSA), Wangchuk reiterated that his imprisonment would not affect the ongoing people’s movement in Ladakh but would instead create more complications for the government.
Read more »

Public Opinion: खाने के सामान पर भी रेट कम हो... रेल नीर का रेट कम होने के बाद लोगों ने की सरकार से अपीलPublic Opinion: खाने के सामान पर भी रेट कम हो... रेल नीर का रेट कम होने के बाद लोगों ने की सरकार से अपीलAmbala News: रेल नीर के दाम 15 से 14 रुपए होने पर यात्रियों ने खुशी जताई. अब यात्री खाने के सामान के दाम भी कम करने की मांग कर रहे हैं.
Read more »

Rampur Public Opinion : जिस पार्टी में जाएंगे आजम खान... उसे मिलेगा मुसलमानों का वोट! समर्थकों ने दिया 2 टू...Rampur Public Opinion : जिस पार्टी में जाएंगे आजम खान... उसे मिलेगा मुसलमानों का वोट! समर्थकों ने दिया 2 टू...Rampur News : रामपुर में आज़म खां की रिहाई की खबर ने सियासत गरमा दी है. उनके घर के बाहर जुटे समर्थकों ने साफ कहा कि आज़म खां जहां जाएंगे, मुसलमानों का वोट उसी पार्टी को मिलेगा. समर्थकों का दो टूक कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी नेता की रिहाई है, बाकी राजनीति बाद की बात है.
Read more »

Public Opinion: त्रिपुरा सुंदरी की धरती अब लिखेगी विकास की इबारत, शिक्षाविद बोले- आदिवासी क्षेत्र में आएगी ...Public Opinion: त्रिपुरा सुंदरी की धरती अब लिखेगी विकास की इबारत, शिक्षाविद बोले- आदिवासी क्षेत्र में आएगी ...Udaipur Public Opinion: बांसवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर क्षेत्र के पास शुरू हो रही माही-बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट को लेकर जनजातीय समाज में उत्साह है. शिक्षाविदों और स्थानीय निवासियों ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया. डॉ. कुंजन आचार्य ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच रहा है. प्रो.
Read more »

OPINION: फाइनल जीतने का फॉर्मूला जानते है गंभीर, 95% दिमाग में लड़ी जाएगी ट्रॉफी की लड़ाई, हार्दिक-बुमराह क...OPINION: फाइनल जीतने का फॉर्मूला जानते है गंभीर, 95% दिमाग में लड़ी जाएगी ट्रॉफी की लड़ाई, हार्दिक-बुमराह क...उच्च प्रदर्शन वाला यह खेल 95 प्रतिशत तक दिमाग़ में खेला जाता है क्या पाकिस्तान मानसिक रूप से फाइनल के लिए तैयार होगा क्या उनमें एक मज़बूत भारतीय टीम का सामना करने की क्षमता है सवाल बड़ा है चलिए उदाहरण के लिए, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पाकिस्तान का प्रदर्शन औसत रहा एक अच्छी टीम 135 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेती, लेकिन बांग्लादेश ही धराशायी हो...
Read more »

Opinion: 'संस्कार' और 'परंपराओं' के नाम पर विपक्ष को घेरने की कोशिश में बीजेपी नेता, खुद क्लीन बोल्ड हो रहेOpinion: 'संस्कार' और 'परंपराओं' के नाम पर विपक्ष को घेरने की कोशिश में बीजेपी नेता, खुद क्लीन बोल्ड हो रहेMP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी जारी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल और प्रियंका गांधी के मंच पर चुंबन पर टिप्पणी की। उन्होंने इसे संस्कारों की कमी बताया। इस बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल हुई। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया। बीजेपी के अंदर भी कुछ लोग सहमत नहीं...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:30:07