Udaipur Public Opinion: बांसवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर क्षेत्र के पास शुरू हो रही माही-बांसवाड़ा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट को लेकर जनजातीय समाज में उत्साह है. शिक्षाविदों और स्थानीय निवासियों ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया. डॉ. कुंजन आचार्य ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच रहा है. प्रो.
उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा जिले सहित पूरे दक्षिण राजस्थान के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर क्षेत्र के पास ₹42,000 करोड़ की माही-बांसवाड़ा राजस्थान एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी.
यह 4×700 मेगावाट की क्षमता वाली परियोजना न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी के संयुक्त उद्यम अनुषक्ति विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है. यह भारत की ‘फ्लीट मोड’ पहल का हिस्सा है, जिसमें देशभर में 10 समान 700 एमडब्ल्यू रिएक्टर बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना से न केवल राजस्थान को स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की नई लहर भी छड़ेगी. यह पहली बार है जब इतनी विशाल परमाणु ऊर्जा परियोजना किसी जनजातीय अंचल में स्थापित हो रही है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है. त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास स्थित यह प्रोजेक्ट 2,800 मेगावाट की कुल क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्रों में से एक होगा. प्रोजेक्ट से राजस्थान और अन्य राज्यों को सस्ती, पर्यावरण-अनुकूल बिजली मिलेगी, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायक होगी. यह संयंत्र स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित है और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जो स्थानीय आदिवासी युवाओं के लिए वरदान साबित होंगे. दक्षिण राजस्थान क्रांति लाएगी यह परियाेजना उदयपुर शहरवासियों और शिक्षाविदों में इस प्रोजेक्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह है. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंजन आचार्य ने कहा कि भारत अब ऊर्जा क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष शक्तियों में शुमार हो रहा है. यह परियोजना न केवल बिजली का स्रोत बनेगी, बल्कि उन्नत तकनीक और रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. दक्षिण राजस्थान जैसे क्षेत्रों में यह क्रांति लाएगी. प्रो. भारत भूषण ओझा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेताओं में से एक हैं. यह प्रोजेक्ट आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रमाण है. भिलस्थान जैसे मुद्दों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा, जहां लंबे समय से विकास की कमी महसूस की जा रही थी. वहीं, प्रो. विपिन गांधी ने जोर देकर कहा कि बांसवाड़ा जैसे इलाकों में आज भी कई गांव विकास से कोसों दूर हैं. इस प्रोजेक्ट से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, आदिवासी समाज को नई दिशा मिलेगी. यह पर्यावरण-अनुकूल, स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा का स्रोत बनेगा, साथ ही सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं में तेजी से सुधार होगा. ये भी पढ़ें: Ground Report: बयाना में पुलिया टूटी, 15 गांव के 3 हजार की आबादी प्रभावित, ग्रामीण बोले- प्रशासन तुरंत उठाए कदम आदिवासियों के विकास के प्रति गंभीर है सरकार जनजातीय अंचल के लोग इस परियोजना को अपना सपना पूरा मान रहे हैं. स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि अब उन्हें लगता है कि सरकार उनके विकास के प्रति गंभीर है. त्रिपुरा सुंदरी की पावन धरती से अब केवल आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा शक्ति भी उभरेगी. यह परियोजना दक्षिण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की नई कहानी लिखेगी. आने वाले वर्षों में यह न केवल ऊर्जा उत्पादन में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में भी योगदान देगी. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और पर्यटन, कृषि तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना दक्षिण राजस्थान के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी. यह ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक उत्थान का प्रतीक बनेगी.
Public Opinion Atomic Power Project Development Of South Rajasthan Nuclear Plant In Tribal Area Banswara Power Project PM Modi Rajasthan Visit Nuclear Energy In Rajasthan Rajasthan Nuclear Power Project उदयपुर न्यूज पब्लिक ओपिनियन एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट दक्षिण राजस्थान का विकास आदिवासी क्षेत्र में परमाणु संयंत्र बांसवाड़ा ऊर्जा परियोजना पीएम मोदी राजस्थान दौरा राजस्थान में परमाणु ऊर्जा राजस्थान न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Public Opinion: महाकाल की नगरी में लगे रावण दहन का विरोध... लगे पोस्टर, जनता ने इस परंपरा पर दी ये प्रतिक्र...Public Opinion: धार्मिक नगरी उज्जैन में दशहरे के पर्व को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन को रोकने के लिए कई जगह पोस्टर लगा दिए हैं, क्या है पूरा मामला, जानिए.
Read more »
Public Opinion: करौली में गरबा को लेकर बवाल, लोग बोले- गरबा हिंदू संस्कृति की पहचान, संदिग्धों की एंट्री रो...Karauli Public Opinion: नवरात्री के गरबे में भाईजान की एंट्री को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब धार्मिक आयोजनों से आगे बढ़कर राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग ले चुका है. करौली में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.
Read more »
Public Opinion: असल भेदभाव दिलों से मिटना चाहिए सिर्फ कागज़ों से नहीं... FIR-गिरफ्तारी मेमो से जाति हटाने ...Rampur News: यूपी सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड और गाड़ियों से जाति हटाने का आदेश दिया है. जनता की राय बंटी हुई है.
Read more »
Varanasi Public Opinion: 'I love muhammad' बोलने वालों को भारत माता की जय से परहेज... क्या सच में हैं भारत...Varanasi News : कानपुर से शुरू हुआ 'I love Muhammad' का विवाद काशी पहुंच चुका है. काशी के लोगों का आरोप है कि ये लोग भारत माता की जय कहने में हिचकिचाते हैं. इससे सवाल उठ रहा है कि क्या ये लोग वास्तव में भारतीय होने का एहसास रखते हैं, या उनकी पहचान कहीं दूसरी है.
Read more »
Public Opinion: खाने के सामान पर भी रेट कम हो... रेल नीर का रेट कम होने के बाद लोगों ने की सरकार से अपीलAmbala News: रेल नीर के दाम 15 से 14 रुपए होने पर यात्रियों ने खुशी जताई. अब यात्री खाने के सामान के दाम भी कम करने की मांग कर रहे हैं.
Read more »
Rampur Public Opinion : जिस पार्टी में जाएंगे आजम खान... उसे मिलेगा मुसलमानों का वोट! समर्थकों ने दिया 2 टू...Rampur News : रामपुर में आज़म खां की रिहाई की खबर ने सियासत गरमा दी है. उनके घर के बाहर जुटे समर्थकों ने साफ कहा कि आज़म खां जहां जाएंगे, मुसलमानों का वोट उसी पार्टी को मिलेगा. समर्थकों का दो टूक कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी नेता की रिहाई है, बाकी राजनीति बाद की बात है.
Read more »
