प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के दौरान सिवान पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोई काम नहीं किया और पार्टी उन्हें साइड करेगी। किशोर ने दावा किया कि पांडेय पर चुनाव लड़ने का दबाव है जबकि उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में...
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ''बिहार बदलाव यात्रा'' के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को सिवान पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोई काम नहीं किया है। इस बार उनकी पार्टी भी उनको साइड करेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज मैं एक बड़ा खुलासा कर रहा हूं। मंगल पांडेय की हालत इस वक्त काफी खराब है। उनपर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दबाव है। उन्हें इस बार चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक मंगल पांडेय ने चुनाव नहीं लड़ा है। ये लोग रिकमेंडेशन वाले लीडर हैं। इसके साथ, प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है। बिहार में चुनाव के बाद निजाम बदल जाएगा। लिखकर ले लीजिए प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनेगा। पीके ने बिहार की बेहतरी के लिए दुआ मांगी प्रशांत किशोर ने सिवान में हसनपुरा प्रखंड स्थित मजार पर चादरपोशी कर बिहार की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। दारौंदा बाजार में समर्थकों ने प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने सिवान की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं से दूर रहें और प्रदेश में जनता का राज स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएं।.
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ''बिहार बदलाव यात्रा'' के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को सिवान पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोई काम नहीं किया है। इस बार उनकी पार्टी भी उनको साइड करेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज मैं एक बड़ा खुलासा कर रहा हूं। मंगल पांडेय की हालत इस वक्त काफी खराब है। उनपर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दबाव है। उन्हें इस बार चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक मंगल पांडेय ने चुनाव नहीं लड़ा है। ये लोग रिकमेंडेशन वाले लीडर हैं। इसके साथ, प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है। बिहार में चुनाव के बाद निजाम बदल जाएगा। लिखकर ले लीजिए प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनेगा। पीके ने बिहार की बेहतरी के लिए दुआ मांगी प्रशांत किशोर ने सिवान में हसनपुरा प्रखंड स्थित मजार पर चादरपोशी कर बिहार की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। दारौंदा बाजार में समर्थकों ने प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने सिवान की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं से दूर रहें और प्रदेश में जनता का राज स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएं।
Prashant Kishor Bihar Bihar Election News Mangal Pandey News Jan Suraj Party Bihar Badlav Yatra Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Bihar Politics Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री... लेकिन क्या खाता खोल पाएंगे?Bihar Chunav: नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री...स्वागत देखकर हुए बमबम, लेकिन क्या खाता खोल पाएंगे?
Read more »
नीतीश-तेजस्वी का पोल खोलेंगे पीके, 20 मई से 'बिहार बदलाव यात्रा' पर प्रशांत किशोरBihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जल्द ही बिहार यात्रा पर निकलेंगे। उनकी 'बिहार बदलाव यात्रा' 20 मई से शुरू होगी। यह यात्रा जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा से शुरू होगी। प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर जेपी के अनुयायियों द्वारा राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र के पिछड़ेपन पर भी...
Read more »
Prashant Kishor: कटिहार में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- इस बार लालू-नीतीश के चेहरे पर नहीं, अपने बच्चों के लिए वोट देनाPrashant Kishor In Katihar: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कटिहार में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2025 में नीतीश कुमार की सरकार चली जाएगी.
Read more »
नीतीश के गांव में रिएलिटी चेक नहीं कर पाए प्रशांत, प्रशासन की ओर से नहीं मिला परमिशनBihar Election News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के लिए नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा जाने से जिला प्रशासन ने रोक दिया।
Read more »
CM Nitish के गांव जाने से प्रशासन ने रोका तो तमतमा गए प्रशांत किशोर, SDM से हुई कहासुनी- VIDEOPrashant Kishor Nalanda Visit: रविवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
नीतीश कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर के कैंपेन में 2020 के चिराग पासवान का अक्सचिराग पासवान तो नहीं, लेकिन नीतीश कुमार के सामने बिहार में फिर से 2020 जैसे हालात पैदा होने के संकेत मिल रहे हैं. बिहार की राजनीति में एक बार फिर वैसा ही किरदार नजर आने लगा है. ऐसा लगता है जैसे नीतीश कुमार के पीछे इस बार पहले से ही प्रशांत किशोर लग गये हैं.
Read more »
