नीतीश कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर के कैंपेन में 2020 के चिराग पासवान का अक्स

Nitish Kumar News

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर के कैंपेन में 2020 के चिराग पासवान का अक्स
Prashant KishorChirag PaswanJan Suraj Party
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

चिराग पासवान तो नहीं, लेकिन नीतीश कुमार के सामने बिहार में फिर से 2020 जैसे हालात पैदा होने के संकेत मिल रहे हैं. बिहार की राजनीति में एक बार फिर वैसा ही किरदार नजर आने लगा है. ऐसा लगता है जैसे नीतीश कुमार के पीछे इस बार पहले से ही प्रशांत किशोर लग गये हैं.

नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में करीब करीब सभी विरोधियों के निशाने पर हैं. बीजेपी के साथ सरकार जरूर चला रहे हैं, लेकिन उसकी भी मंशा किसी से छिपी नहीं है. Advertisementये बीजेपी ही है, जिसके लिए चिराग पासवान ने 2020 में मोदी का हनुमान बनकर जेडीयू को बिहार में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया था - लक्षण तो करीब करीब वैसे ही आने वाले चुनाव को लेकर भी नजर आने लगे हैं.

ऐसा लगता है आने वाले चुनाव में भी नीतीश कुमार के सामने चुनौतियां वैसी ही रहेंगे, बस किरदार बदले होंगे - और जिस तरह से प्रशांत किशोर बिहार में कैंपेन चला रहे हैं, उसमें भी चिराग पासवान के अक्स नजर आने लगे हैं. बैलेंस करने के लिए प्रशांत किशोर आलोचना तो बारी बारी सभी की करते हैं, लेकिन बीजेपी के खिलाफ उनके तेवर नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव जैसे तो बिल्कुल नहीं लगते. चिराग के रास्ते चल रहे हैं पीकेजन सुराज पार्टी के नेता बन चुके प्रशांत किशोर पीके के नाम से जाने जाते हैं - और हाल फिलहाल उनका पूरा जोर नीतीश कुमार के इलाके पर फोकस देखा गया. Advertisement गुजरते वक्त के साथ हवा का रुख भी अक्सर बदल ही जाता है, तभी तो चिराग पासवान अब नीतीश कुमार के साथ हो गये हैं - और कह रहे हैं, बिहार में मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं खाली है. हफ्ते भर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार दौरे पर जाने वाले हैं, जहां पटना में रात्रि विश्राम करने की भी खबर आ रही है - और उससे पहले चिराग पासवान का नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मिलना भी राजनीतिक संकेत ही दे रहा है. मतलब, चिराग पासवान आने वाले चुनाव में पुरानी भूमिका में नहीं देखने को मिलेंगे. चिराग पासवान कहते हैं, बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार... एक मजबूत एनडीए सरकार बनेगी... जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे. अपने बारे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि उनकी बिहार आने की इच्छा जरूर है, और वो जल्दी ही बिहार आएंगे - लेकिन फिलहाल उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. बदले हालात में चिराग पासवान तो नीतीश कुमार के साथ हो गये हैं, लेकिन कभी उनके बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह अब प्रशांत किशोर के साथ खड़े हो गये हैं - प्रशांत किशोर तो पहले से ही नीतीश कुमार की जड़ें खोदने में जुटे हैं, अब उसमें आरसीपी सिंह का भी साथ मिल गया है.प्रशांत किशोर तो जन सुराज अभियान की शुरुआत से ही नीतीश कुमार को टार्गेट करते आ रहे हैं, अब सबसे ज्यादा फोकस नीतीश कुमार के इलाके कल्याण बिगहा पर है. Advertisement प्रशांत किशोर का पूरे बिहार में घूम घूम कर ये बताना कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, और अब वो बूढ़े हो गये हैं - आखिर इस कैंपेन का फायदा तो बीजेपी को ही मिलना है, क्योंकि तेजस्वी यादव को भी तो वो नौंवी-फेल बोल कर टार्गेट करते ही हैं. जेडीयू को खत्म करने की कोशिशमाना जाता है कि 2020 में चिराग पासवान के कारण JDU को करीब तीन दर्जन सीटों पर नुकसान पहुंचा था. जेडीयू नेता ललन सिंह ने एक बार कहा भी था, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग मॉडल जनता दल यूनाइटेड को नुकसान पहुंचाने के लिए ही बनाया गया था, और उसी वजह से नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच गई. पहले प्रशांत किशोर कहा करते थे कि बिहार चुनाव के बाद जेडीयू का अस्तित्व नहीं बचेगा. और, बीते दिनों नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर ये चर्चा भी चलाई जा रही थी कि अगर वो राजनीति में नहीं आये, तो जेडीयू खत्म हो जाएगी. अब नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचकर प्रशांत किशोर कह रहे हैं, जेडीयू डूबने वाली नाव है. प्रशांत किशोर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से जन सुराज पार्टी ज्वाइन करने की सलाह दे रहे हैं. Advertisement प्रशांत किशोर का कहना है, जेडीयू के जो भी कर्मठ कार्यकर्ता और नेता हैं उन्हें ऑफर है, वे एक से दो महीने के भीतर जन सुराज ज्वाइन करें… नीतीश कुमार अब न दल बना सकते हैं, और न चला सकते हैं… सरकार को अफसर चला रहे हैं… जेडीयू को चार-पांच ऐसे ठेकेदार चला रहे हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Prashant Kishor Chirag Paswan Jan Suraj Party NDA Bihar JDU Crisis Bihar Politics 2025 Elections Bihar RCP Singh Narendra Modi Lalan Singh नीतीश कुमार प्रशांत किशोर चिराग पासवान जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव', चिराग पासवान ने बताया भविष्य का प्लान'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव', चिराग पासवान ने बताया भविष्य का प्लानप्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मधुबनी कार्यक्रम के बाद चिराग पासवान पटना पहुंचे। उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए पहलगाम हमले पर दुख जताया। चिराग ने कहा कि आतंकवाद की कमर तोड़ना ज़रूरी है। पाकिस्तान विश्वासघात कर रहा है। उन्होंने बिहार से चुनाव लड़ने की बात पर बिहार को अपनी प्राथमिकता...
Read more »

नीतीश के गांव में रिएलिटी चेक नहीं कर पाए प्रशांत, प्रशासन की ओर से नहीं मिला परमिशननीतीश के गांव में रिएलिटी चेक नहीं कर पाए प्रशांत, प्रशासन की ओर से नहीं मिला परमिशनBihar Election News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के लिए नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा जाने से जिला प्रशासन ने रोक दिया।
Read more »

नीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर की NO ENTRY, बिहार के हर गांव में जाने की दी चुनौतीनीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर की NO ENTRY, बिहार के हर गांव में जाने की दी चुनौतीBihar Politics: जनसुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की.
Read more »

CM Nitish के गांव जाने से प्रशासन ने रोका तो तमतमा गए प्रशांत किशोर, SDM से हुई कहासुनी- VIDEOCM Nitish के गांव जाने से प्रशासन ने रोका तो तमतमा गए प्रशांत किशोर, SDM से हुई कहासुनी- VIDEOPrashant Kishor Nalanda Visit: रविवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बिहार में नीतीश कुमार की सियासी लुटिया डुबोने को 'मिशन चिराग', जानें सीएम के दो 'खास' का 'कल्याण बिगहा' प्लानबिहार में नीतीश कुमार की सियासी लुटिया डुबोने को 'मिशन चिराग', जानें सीएम के दो 'खास' का 'कल्याण बिगहा' प्लानBihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा लक्ष्य रखा है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें बाधाएं आ रही हैं। चिराग पासवान की तरह, पीके और आरसीपी सिंह भी नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। 2020 में चिराग ने नीतीश को काफी नुकसान पहुंचाया...
Read more »

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर के कितने मददगार साबित होंगे आरसीपी सिंह?नीतीश कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर के कितने मददगार साबित होंगे आरसीपी सिंह?नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी आरसीपी सिंह और रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नई दोस्ती बिहार चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत दे रही है – क्या ये जोड़ी नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा पाएगी? आरसीपी सिंह अपनी पार्टी 'आसा' (आप सबकी आवाज) समेत प्रशांत किशोर के दल जनसुराज पार्टी का हिस्‍सा बन गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:43:56