राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों को ब्रीफिंग में सतर्क रहने और सुरक्षा प्रबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध रहेगा और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन चेकिंग की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की...
जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार ने जनपद देहरादून व हरिद्वार में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों को रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक डा.
वी मुरुगेशन ने आनलाइन ब्रीफिंग में जुड़कर समस्त प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एडीजी अभिसूचना व सुरक्षा अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ सादे व वर्दी में लगने वाले सभी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक करते हुए उन्हें ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। वीवीआइपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलू से सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही वीवीआइपी से मिलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने वीवीआइपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआइपी कार्यक्रम से पूर्व ही पूरे रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि वीवीआइपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। इसके अलावा सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआइपी प्रवास स्थल, कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से वीवीआइपी प्रवास स्थल व कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंग सुनिश्चित कर लें। साथ ही वीवीआइपी रूट व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस व डाग स्क्वाइड टीम से सघन चेकिंग कराते हुए इन स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी की ओर से अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वांइट को छोडा जाए। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रीफिंग में जनपद हरिद्वार में वीवीआइपी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक , नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Uttarakhand Security Dehradun Briefing Draupadi Murmu Visit VIP Security Protocol Uttarakhand Police Security Arrangements Drone Ban Security Check VVIP Movement Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घर से मंदिर हटवाया, पूजा नहीं करता... उत्तराखंड हाई कोर्ट में तलाक की अर्जी, महिला ने बताया संत रामपाल कनेक्शनUttarakhand High Court Divorce Petition: उत्तराखंड हाई कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी की चर्चा हो रही है। इसमें हल्द्वानी की महिला ने पति पर नास्तिक होने का आरोप लगाया है।
Read more »
Rajat Jayanti Uttarakhand: कार्यक्रमों में बदलाव, अब सात नवंबर को होगी रैतिक परेडउत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के कारण बदलाव किया गया है। नौ नवंबर को होने वाली रैतिक परेड अब सात नवंबर को होगी और इस बार झांकियां नहीं निकाली जाएंगी। उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मना रहा है, जिसके लिए एक से नौ नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद...
Read more »
उत्तराखंड में बादल छाए: मैदानों में हल्की गर्मी, पहाड़ों में सर्दी तेज; बारिश की उम्मीद नहींUttarakhand to witness dry weather today with mild warmth in plains and rising cold in hills. Check district-wise temperature and AQI updates.
Read more »
PM Visit Uttarakhand: VVIP ड्यूटी में मोबाइल पर रोक और ड्रोन पर बैन... राष्ट्रपति और पीएम के दौरे पर कड़ी सुरक्षाउत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं एसएसपी ने वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया...
Read more »
PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यासPM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास PM Modi Chhattisgarh Visit 14 thousand Crores Development Project Inauguration राज्य
Read more »
Rajat Jayanti Uttarakhand: रजत जयंती पर सीएम धामी का जनता को संबोधन, कहा-' पीएम मोदी के दिल में बसता है उत्तराखंड'उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के प्रयासों से राज्य बना और अब 2050 तक विकास का रोडमैप तैयार है। राष्ट्रपति का संबोधन राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई है और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। आपदा पीड़ितों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया...
Read more »
