Prepaid Meter Bill Adjustment: प्रीपेड बिजली मीटर में एडजस्ट नहीं हुई पुरानी पेमेंट? ऐसे घर बैठे कराएं सेटलमेंट

Prepaid Meter Bill Adjustment News

Prepaid Meter Bill Adjustment: प्रीपेड बिजली मीटर में एडजस्ट नहीं हुई पुरानी पेमेंट? ऐसे घर बैठे कराएं सेटलमेंट
Smart Meter Arrears SettlementElectricity Bill Payment Not Updated FixSmart Meter Online Complaint Guide 2026
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

Prepaid Meter Adjustment: क्या आपके यहां भी प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगा है लेकिन पुराने बिल को प्रीपेड मीटर के उपलब्ध बैलेंस में एडजस्ट नहीं किया गया? इसके लिए आप कॉल, ईमेल या ऐप के जरिए शिकायत कर सकते हैं और 7-10 दिनों में आपका अमाउंट सेटल कर दिया जाता...

Payment Complaint For Electricity Prepaid Meter: इस समय देश के कई राज्यों में पारंपरिक बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक कॉमन परेशानी है पिछले बिल पेमेंट का नए प्रीपेड मीटर के बैलेंस में एडजस्ट न होना। लोगों का कहना है कि उन्होंने पोस्टपेड मीटर के रहते जिन महीनों का भुगतान किया था, वे उन्हें नए प्रीपेड मीटर के ऐप में एडजस्ट हुए नहीं दिख रहे। ऐसे में लोगों को उन महीनों का बिल रिचार्ज के रूप में फिर से भरना पड़ रहा है, जो वे पहले ही पोस्टपेड मीटर के समय पर भर चुके हैं।अगर आपके प्रीपेड बिजली मीटर में भी पिछले महीनों का बिल एडजस्ट नहीं हुआ है, तो आप घर बैठे इसे सेटल करवा सकते हैं। इसके लिए आप ऐप से लेकर ईमेल जैसे जरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पिछले बिल एडजस्ट करने की शिकायत को उठाते हैं, तो 7-10 दिनों के भीतर पहले भरे गए बिल का अमाउंट आपके प्रीपेड मीटर के बैलेंस में अपडेट कर दिया जाएगा।कॉल के जरिए पुराने बिल का पेमेंट कराएं सेटल अगर आपके पुराने बिजली बिल पेमेंट को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेंस में अपडेट नहीं किया गया है, तो आप फोन कॉल के जरिए भी इसे एडजस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। यहां आपको अपने एरिया और पमेंट के ट्रांजेक्शन नंबर आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आपको बताना होगा कि स्मार्ट बिजली मीटर के बैलेंस में किस महीने की पेेमेंट को अपडेट नहीं किया गया है। इसके बाद आपको एक शिकायत नंबर उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी मदद से आप अपनी शिकायत के स्टेटस को भी चेक कर पाएंगे।ईमेल के जरिए पुराना बिल ऐसे कराएं एडजस्ट आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत लिखकर पुराने बिल की पेमेंट को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेंस में सेटल करवा सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं कि आपको किस ईमेल आईडी पर मेल करना है। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर राज्यों में पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग ईमेल जारी किए गए हैं। ऊपर दिए लिंक पर आपको अपने राज्य के अनुसार सही ईमेल पते की जानकारी मिल जाएगी।ईमेल लिखते समय ध्यान रखें कि आप अपनी कस्टमर आईडी के साथ-साथ जिस महीने की पेमेंट एडजस्ट नहीं हुई है, उसकी डिटेल जैसे कि कौन सा महीना, बिल का अमाउंट और ट्रांजैक्शन आईडी आदि उपलब्ध कराएं। इसके अलावा ईमेल में पेमेंट की रसीद आदि भी अटैच जरूर करें। इससे आपकी शिकायत जल्द से जल्द निपटाई जाएगी।देखने में आया है कि शिकायत का निपटारा 7-10 दिनों के भीतर कर दिया जाता है।ऐप के जरिए कैसे एडजस्ट कराएं बिल आप अपने राज्य के प्रीपेड बिलजी मीटर ऐप से जुड़ी ऐप का इस्तेमाल करके भी पुराने बिल की पेमेंट को नए प्रीपेड मीटर के बैलेंस में एडजस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको उस ऐप में लॉग इन करना होगा, जिसके जरिए आप अपने स्मार्ट मीटर को मैनेज करते हैं। अपने राज्य के अनुसार ऐप के बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक करके पता कर सकते हैं।ऐप में आपको Complaint का ऑप्शन मेन्यू में जाकर मिल जाएगा। इस पर क्लिक करके सारी डिटेल उपलब्ध कराएं कि किस महीने का पेमेंट प्रीपेड मीटर में एडजस्ट नहीं हुआ है और अपनी पेमेंट से जुड़ी जानकारी भी साथ में दें।ध्यान देने वाली बातें पुरानी पेमेंट को नए प्रीपेड मीटर में एडजस्ट कराने के लिए ऊपर बताए किसी भी तरीके का इस्तेमाल करने से पहले सारी जानकारी एक जगह पहले इक्ट्ठा कर लें। इससे आपको शिकायत दर्ज कराते समय कुछ भी ढूंढना नहीं पड़ेगा। एक-एक डिटेल उपलब्ध कराएं। जहां संभव हो पेमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर जरूर करें। हमने कुछ लोगों से बात की और शिकायत को एडजस्ट कराने में ईमेल वाला तरीका ज्यादा कारगर लगा। इसके जरिए आपके पास एक लिखित सबूत मौजूद रहता है और शिकायत 7 दिनों के अंदर दूर कर दी गई। आपकी शिकायत के निवारण के बाद आप अपने प्रीपेड मीटर के बैलेंस में उस राशि को देख पाएंगे, जिसके लिए आपने शिकायत दर्ज कराई थी।.

Payment Complaint For Electricity Prepaid Meter: इस समय देश के कई राज्यों में पारंपरिक बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक कॉमन परेशानी है पिछले बिल पेमेंट का नए प्रीपेड मीटर के बैलेंस में एडजस्ट न होना। लोगों का कहना है कि उन्होंने पोस्टपेड मीटर के रहते जिन महीनों का भुगतान किया था, वे उन्हें नए प्रीपेड मीटर के ऐप में एडजस्ट हुए नहीं दिख रहे। ऐसे में लोगों को उन महीनों का बिल रिचार्ज के रूप में फिर से भरना पड़ रहा है, जो वे पहले ही पोस्टपेड मीटर के समय पर भर चुके हैं।अगर आपके प्रीपेड बिजली मीटर में भी पिछले महीनों का बिल एडजस्ट नहीं हुआ है, तो आप घर बैठे इसे सेटल करवा सकते हैं। इसके लिए आप ऐप से लेकर ईमेल जैसे जरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पिछले बिल एडजस्ट करने की शिकायत को उठाते हैं, तो 7-10 दिनों के भीतर पहले भरे गए बिल का अमाउंट आपके प्रीपेड मीटर के बैलेंस में अपडेट कर दिया जाएगा।कॉल के जरिए पुराने बिल का पेमेंट कराएं सेटल अगर आपके पुराने बिजली बिल पेमेंट को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेंस में अपडेट नहीं किया गया है, तो आप फोन कॉल के जरिए भी इसे एडजस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। यहां आपको अपने एरिया और पमेंट के ट्रांजेक्शन नंबर आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आपको बताना होगा कि स्मार्ट बिजली मीटर के बैलेंस में किस महीने की पेेमेंट को अपडेट नहीं किया गया है। इसके बाद आपको एक शिकायत नंबर उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी मदद से आप अपनी शिकायत के स्टेटस को भी चेक कर पाएंगे।ईमेल के जरिए पुराना बिल ऐसे कराएं एडजस्ट आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत लिखकर पुराने बिल की पेमेंट को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेंस में सेटल करवा सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं कि आपको किस ईमेल आईडी पर मेल करना है। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर राज्यों में पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग ईमेल जारी किए गए हैं। ऊपर दिए लिंक पर आपको अपने राज्य के अनुसार सही ईमेल पते की जानकारी मिल जाएगी।ईमेल लिखते समय ध्यान रखें कि आप अपनी कस्टमर आईडी के साथ-साथ जिस महीने की पेमेंट एडजस्ट नहीं हुई है, उसकी डिटेल जैसे कि कौन सा महीना, बिल का अमाउंट और ट्रांजैक्शन आईडी आदि उपलब्ध कराएं। इसके अलावा ईमेल में पेमेंट की रसीद आदि भी अटैच जरूर करें। इससे आपकी शिकायत जल्द से जल्द निपटाई जाएगी।देखने में आया है कि शिकायत का निपटारा 7-10 दिनों के भीतर कर दिया जाता है।ऐप के जरिए कैसे एडजस्ट कराएं बिल आप अपने राज्य के प्रीपेड बिलजी मीटर ऐप से जुड़ी ऐप का इस्तेमाल करके भी पुराने बिल की पेमेंट को नए प्रीपेड मीटर के बैलेंस में एडजस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको उस ऐप में लॉग इन करना होगा, जिसके जरिए आप अपने स्मार्ट मीटर को मैनेज करते हैं। अपने राज्य के अनुसार ऐप के बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक करके पता कर सकते हैं।ऐप में आपको Complaint का ऑप्शन मेन्यू में जाकर मिल जाएगा। इस पर क्लिक करके सारी डिटेल उपलब्ध कराएं कि किस महीने का पेमेंट प्रीपेड मीटर में एडजस्ट नहीं हुआ है और अपनी पेमेंट से जुड़ी जानकारी भी साथ में दें।ध्यान देने वाली बातें पुरानी पेमेंट को नए प्रीपेड मीटर में एडजस्ट कराने के लिए ऊपर बताए किसी भी तरीके का इस्तेमाल करने से पहले सारी जानकारी एक जगह पहले इक्ट्ठा कर लें। इससे आपको शिकायत दर्ज कराते समय कुछ भी ढूंढना नहीं पड़ेगा। एक-एक डिटेल उपलब्ध कराएं। जहां संभव हो पेमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर जरूर करें। हमने कुछ लोगों से बात की और शिकायत को एडजस्ट कराने में ईमेल वाला तरीका ज्यादा कारगर लगा। इसके जरिए आपके पास एक लिखित सबूत मौजूद रहता है और शिकायत 7 दिनों के अंदर दूर कर दी गई। आपकी शिकायत के निवारण के बाद आप अपने प्रीपेड मीटर के बैलेंस में उस राशि को देख पाएंगे, जिसके लिए आपने शिकायत दर्ज कराई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Smart Meter Arrears Settlement Electricity Bill Payment Not Updated Fix Smart Meter Online Complaint Guide 2026 प्रीपेड मीटर पुराना बिल सेटलमेंट स्मार्ट मीटर बकाया बिल सुधार बिजली बिल एडजस्टमेंट प्रोसेस घर बैठे बिजली बिल ठीक करें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट, विधायक या सांसद, माता-पिता के अपमान की चुकानी पड़ेगी कीमत, तेलंगाना में बिल पाससरकारी नौकरी हो या प्राइवेट, विधायक या सांसद, माता-पिता के अपमान की चुकानी पड़ेगी कीमत, तेलंगाना में बिल पासतेलंगाना विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक बिल पास किया है। इस बिल के तहत अपने माता-पिता की उपेक्षा करने वाले कर्मचारियों की सैलरी से 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस बिल का नाम Telangana Employees Accountability and Monitoring of Parental Support Bill, 2026 है। इस बिल में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन की बात नहीं...
Read more »

IBC Amendment Bill: लोकसभा में पास हुआ दिवालिया इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी बिल, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगी मजबूतीIBC Amendment Bill: लोकसभा में पास हुआ दिवालिया इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी बिल, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगी मजबूतीलोकसभा ने दिवालिया इन्सॉल्वेंसी व बैंकरप्सी कानून आईबीसी संशोधन विधेयक पारित कर दिया है। यह विधेयक दिवालिया प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा, जिसमें निश्चित समय सीमा और अदालत के बाहर समझौते शामिल हैं।
Read more »

UP Smart Meter: अब एक मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे सिर्फ तीन बिजली कनेक्शन, निगेटिव बैलेंस होने से पहले रिचार्ज जरूरीUP Smart Meter: अब एक मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे सिर्फ तीन बिजली कनेक्शन, निगेटिव बैलेंस होने से पहले रिचार्ज जरूरीउत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब एक मोबाइल नंबर से अधिकतम तीन बिजली कनेक्शन ही जोड़े जा सकेंगे।
Read more »

इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को मौत की सजा मिलेगी: 90 दिन में फांसी, अपील नहीं कर सकेंगे; मंत्रियों ने स...इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को मौत की सजा मिलेगी: 90 दिन में फांसी, अपील नहीं कर सकेंगे; मंत्रियों ने स...Israel Knesset passes bill for death penalty for Palestinian offenders. इस कानून के अनुसार, फिलिस्तीनियों पर अगर इजराइली लोगों की हत्या का दोषी पाया गया तो उन्हें सीधे फांसी की सजा दे दी जाएगी। Latest updates on the new law.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 15:08:51