बिहार में 1 अप्रैल से बदल गए ये 7 बड़े नियम: अब समय के हिसाब से आएगा बिजली बिल, कूड़ा भी अलग-अलग करके देना होगा

Bihar New Rules 2026 News

बिहार में 1 अप्रैल से बदल गए ये 7 बड़े नियम: अब समय के हिसाब से आएगा बिजली बिल, कूड़ा भी अलग-अलग करके देना होगा
Electricity Bill TimingPatna Waste ManagementProperty Circle Rate Bihar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Bihar New Rules: आज 1 अप्रैल 2026 से बिहार समेत पूरे देश आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज से आपकी दुनिया में क्या-क्या बदल गया...

पटना: आज 1 अप्रैल 2026 से देश और विशेषकर बिहार के आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बिजली के बिल, टैक्स फाइलिंग, यात्रा और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर पड़ने वाला है। सरकार ने जहां एक ओर डिजिटल सुरक्षा को कड़ा किया है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल और रेलवे टिकट के नियमों में पारदर्शिता लाने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि आज से क्या-क्या बदल गया है।1.

बिहार में बिजली बिल का नया गणित: दिन में राहत, शाम को आफतबिहार में अब बिजली बिल पुराने स्लैब सिस्टम के बजाय 'टाइम ऑफ डे' पर तय होगा। यह नियम फिलहाल 10 किलोवाट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक: बिजली की दरें करीब 20% सस्ती रहेंगी। शाम 5 से रात 11 बजे तक : इस दौरान बिजली का इस्तेमाल सबसे महंगा पड़ेगा। रात 11 से सुबह 9 बजे तक: सामान्य दरें लागू रहेंगी।2. इनकम टैक्स सिस्टम में बड़ा फेरबदलआज से नया इनकम टैक्स सिस्टम प्रभावी हो गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए अब 'फाइनेंशियल ईयर' और 'असेसमेंट ईयर' जैसे तकनीकी शब्दों की जगह सिर्फ 'टैक्स वर्ष' शब्द का इस्तेमाल होगा। इस कदम का उद्देश्य टैक्स भरने की जटिल प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है।3. रेल यात्रा और FASTag हुए महंगेसफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। FASTag का सालाना पास अब 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। यह नियम गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा। वहीं, रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के रिफंड नियमों को और सख्त कर दिया है- 72 घंटे पहले: अधिकतम रिफंड मिलेगा। 24–72 घंटे: 25% की कटौती होगी। 8–24 घंटे: 50% की कटौती होगी। 8 घंटे से कम: कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।4. पैन कार्ड बनवाने के लिए अब सिर्फ आधार काफी नहींपैन कार्ड के नियमों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड देना पर्याप्त नहीं होगा। आवेदकों को अब जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं का सर्टिफिकेट या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। हालांकि, पैन नंबर आधार के डेटा के अनुसार ही जारी किया जाएगा।5. डिजिटल पेमेंट हुआ और भी सुरक्षितऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए RBI ने डिजिटल भुगतान के नियमों को सख्त कर दिया है। अब ऑनलाइन लेन-देन के लिए सिर्फ OTP काफी नहीं होगा, बल्कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे आपकी डिजिटल जमापूंजी पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो जाएगी।6. पटना में कचरा उठाने का नया नियमपटना नगर निगम ने आज से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब घरों से निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटना अनिवार्य होगा। हरा: गीला कचरा नीला: सूखा कचरा लाल: सैनिटरी वेस्ट काला: विशेष या खतरनाक कचराअगर आपने मिलावटी कचरा दिया, तो सफाईकर्मी उसे लेने से मना कर सकते हैं और आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।7- जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा?बिहार सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में जमीन और फ्लैट के सर्किल रेट में बढ़ोतरी कर सकती है। कई इलाकों में यह वृद्धि तीन से चार गुना तक हो सकती है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बाजार दर के बराबर लाने के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे अब रजिस्ट्री के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Electricity Bill Timing Patna Waste Management Property Circle Rate Bihar Railway Ticket Refund Rules. बिहार के नए नियम 2026 बिजली बिल सिस्टम पटना कचरा नियम जमीन का सर्किल रेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणाBihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणाराज्य Bihar Budget: बिहार का बजट 2026-27 पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा Bihar Budget 2026-27 Passed in Legislative Assembly today bijendra-prasad-yadav
Read more »

होली में पटना आना है? दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई से फ्लाइट का किराया जान लीजिएहोली में पटना आना है? दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई से फ्लाइट का किराया जान लीजिएBihar Flights During Holi 2026 : वो लोग जो हैं बिहार के,.
Read more »

होली में पटना आना है? दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई से फ्लाइट का किराया जान लीजिएहोली में पटना आना है? दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई से फ्लाइट का किराया जान लीजिएBihar Flights During Holi 2026 : वो लोग जो हैं बिहार के,.
Read more »

Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टChaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »

IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक: फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम ...IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक: फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम ...IPL 2026 BCCI new guidelines. Follow IPL 2026 Match Day Practice Ban, Jersey Change Rules, Dressing Room Entry Latest Updates.
Read more »

BSEB 10th Result 2026 (OUT): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां Roll Number भरकर देखेंBSEB 10th Result 2026 (OUT): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, वेबसाइट क्रैश तो यहां Roll Number भरकर देखेंBihar Board 10th Result 2026 Declared Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:27