उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब एक मोबाइल नंबर से अधिकतम तीन बिजली कनेक्शन ही जोड़े जा सकेंगे।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले तीन बिजली कनेक्शन ही अब एक मोबाइल फोन नंबर से जुड़ेंगे। अधिक कनेक्शन के कारण उपभोक्ताओं से कम्युनिकेशन न बन पाने पर कई बार रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगता है। स्वतः बिजली न कटे इसके लिए निगेटिव बैलेंस होने से पहले ही रिचार्ज कराना जरूरी है। प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक लगाए जा चुके स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों पर मीडिया से बातचीत में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा.
आशीष कुमार गोयल व प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर से ही ऊर्जा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप है। रिचार्ज कराने के घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति न शुरू होने पर कहा कि जनसुविधा केंद्र के माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन करने के मामलों में एक ही मोबाइल फोन नंबर कई कनेक्शनों में हैं। अब अधिकतम तीन कनेक्शन में ही एक मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐसे में कम्युनिकेशन बनने में दिक्कत नहीं आएगी। चूंकि रीकनेक्शन कमांड कई सारे सिस्टम से गुजरता है, इसलिए दो घंटे तक का समय लग सकता है। हालांकि, 95 प्रतिशत मामले में भुगतान के कुछ ही मिनट में कनेक्शन जुड़ जा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि दो घंटे के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने पर 1912 पर जरूर संपर्क किया जाए। यह भी पढ़ें- CM योगी पर टिप्पणी करने वाला मौलाना शिकंजे में, गोरखपुर की STF टीम ने बिहार से उठाया उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टैरिफ पर दो प्रतिशत की छूट भी मिलती है। उपभोक्ता, पावर कारपोरेशन के अधिकृत मोबाइल एप ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर एप’ के माध्यम से प्रति घंटे की खपत और कौन-सा उपकरण ज्यादा बिजली खपत कर रहा, की निगरानी कर सकते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि उपभोक्ता को रिचार्ज की धनराशि के 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने पर प्रत्येक बार एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया जाता है इसलिए उपभोक्ता अपना सही मोबाइल फोन नंबर ही कनेक्शन में दें।
Electricity Connection Mobile Number Linking Power Corporation Prepaid Meter UPPCL Smart Consumer App Consumer Alerts Lucknow Uttar Pradesh Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्मार्टर मीटर की भ्रांतियां दूर करेंगी बिजली कंपनियां: देश भर में 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोज...Nationwide Smart Meter Pakhwada from Feb 9-23 to address consumer concerns. Follow Latest Updates.
Read more »
સ્માર્ટ મીટર લગાવવું ફરજિયાત છે કે નહિ? સ્માર્ટ મીટર લગાડવા અંગે RTI માં મોટો ખુલાસોSmart Meter Compulsory Or Not : પોરબંદરના એક ગ્રાહક દ્વારા ગુજરાત વીજ કંપનીને આરટીઆઈ કરીને આ અંગે સ્પષ્ટતા માંગવામાં આવી હતી, જેનો જવાબ આપવામાં આવ્યો છે
Read more »
उत्तर प्रदेश में इन लोगों के कट जाएंगे बिजली कनेक्शन... आज ही कर लें ये कामUttar Pradesh smart meter: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के कनेक्शन की काफी चर्चा हो रही है और अब कुछ लोगों के बिजली कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं.
Read more »
स्मार्ट मीटर रिचार्ज करते ही चालू होगी बिजली: विभाग बोला, 2 घंटे बाद भी न जुड़े तो 1912 पर करें कॉलUttar Pradesh electricity department clarifies smart meter power cut issues. Follow UP Latest Updates.
Read more »
ड्राइवर के लिए विशेष व्यवस्था, राजमार्ग यात्रा एप से पहले ही मिलेगी गड्ढे और ब्लैक स्पॉट की जानकारीSmart Transport: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने वाणिज्यिक वाहन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर राजमार्ग यात्रा ऐप में नए फीचर्स जोड़े हैं। अब चालकों को सड़क पर गड्ढों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और अतिक्रमण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी पहले से मिल...
Read more »
XElectron PocketBeam Projector: 10 हजार के कम में 150 इंच स्क्रीन का मजा, बिना बिजली चलेगा दो घंटे से ज्यादाXElectron PocketBeam Portable Smart Projector: 10 हजार से कम में XElectron ने पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्टर से प्रोजेक्शन 150 इंच तक मिलेगा। यानी कि आप प्रोजेक्टर के जिरए 150 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देख सकते हैं। प्रोजेक्टर में इन बिल्ट बैटरी दी गई है, जो दो घंटे तक चलती...
Read more »
