पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जनता लगातार तीसरे दिन सड़कों पर उतरकर सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को चुड़ैल करार दिया और उन पर जनता की जान लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शनों में गोलीबारी के बाद कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें आटे और बिजली की रियायती आपूर्ति से लेकर राजनीतिक अधिकारों और सिस्टम में बदलाव तक बढ़ गई हैं।
" POK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार तीसरे दिन यहां लोग सड़कों पर उतरकर सरकार और सेना के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान ी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की अगुवाई वाली सेना को भी निशाने पर लिया और सरकार व सेना की तुलना 'चुड़ैल' से करते हुए कहा कि वे जनता की जान लेने पर आमादा हैं.
Advertisment खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों पाकिस्तानी बलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की थी. इसमें कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए. गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मी भी मारे गए और करीब 9 घायल हुए. इस हिंसा ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. नेताओं के भाषण से भड़का गुस्सा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवामी ऐक्शन कमेटी के नेता शौकत नवाज मीर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा. 'हमारा संघर्ष किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से है. यह जनता का संघर्ष है और आखिरी सांस तक जारी रहेगा.' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सरकार और सेना 'एक चुड़ैल की तरह' है, जो लोगों को मारने पर तुली हुई है. कैसे शुरू हुआ आंदोलन यह विरोध आंदोलन दो साल पहले तब शुरू हुआ था, जब लोगों ने आटे और बिजली की रियायती और नियमित आपूर्ति की मांग उठाई थी. लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर हुए समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया. धीरे-धीरे इस आंदोलन में और भी मांगें जुड़ गईं. प्रदर्शनकारियों की बड़ी मांगें आवामी ऐक्शन कमेटी ने सरकार के सामने 38 सूत्री मांगपत्र रखा है. इसमें प्रमुख मांगें हैं— शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों की समाप्ति कश्मीरी अभिजात वर्ग को दिए गए विशेषाधिकारों की वापसी मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सड़क परियोजनाओं का निर्माण करों में राहत आटे और बिजली पर सब्सिडी न्यायपालिका में सुधार इसके अलावा शरणार्थियों के लिए नौकरी में दिए गए कोटे को भी खत्म करने की मांग की जा रही है. फिलहाल, PoK में जनता का गुस्सा इस बार केवल महंगाई और बिजली-आटे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आंदोलन अब राजनीतिक अधिकारों और सिस्टम में बदलाव की मांग तक पहुंच चुका है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में फिर उठी बगावत की आग, लग गया लॉकडाउन, जानें पूरा मामला"
Pok विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान आवामी एक्शन कमेटी राजनीतिक अधिकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंटरनेट बंद,आवाज दबाई ... क्या डर रहा है पाकिस्तान POK की सच्चाई से? लूट और जुल्म को कहता है 'आजादी'POK Protest news: ये बेसिक चीज़ जान लीजिये कि जिसको वो आज़ाद कश्मीर कहता है, वो वाला पूरा हिस्सा नहीं जो हमारे नक्शे में POK है. नक्शा तो सबने देखा है जम्मू कश्मीर का, उसमें पाकिस्तान की साइड वाला एक इलाका है, जो POK है.
Read more »
PoK Protests Intensify On Second Day, Pakistani Policemen Held Hostage, Paraded By LocalsPoK Protest: The situation turned volatile after two civilians were killed and nearly two dozen injured during clashes on the first day of demonstrations.
Read more »
PoK Protests Enter Third Day; Pakistani Forces Open Fire, 8 Protesters KilledAt least eight protesters were killed and several others injured after Pakistani security forces opened fire during demonstrations in Pakistan-occupied Kashmir (PoK).
Read more »
PoK में पाकिस्तानी सेना की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग: 10 की मौत, 100 घायल; तीसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन जार...Pakistan-occupied Kashmir (PoK) Protest Situation Update; Follow Shehbaz Sharif, PoK Awami Action Committee Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
PoK Protest: জ্বলছে পাক অধিকৃত কাশ্মীর, পাক সেনার গুলিতে নিহত ৮ সাধারণ নাগরিকPoK rocks with protest Pak Army opens fire at least 8 killed
Read more »
दिवाली से पहले POK आजाद ! जख्म चाटते दिखे पाकिस्तानी सैनिक !PoK Protestor Beat Pakistan Police and Army: POK अगर इसी रफ़्तार से पाकिस्तान पर हमला करता रहा तो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
