Top Trending Series On OTT: ओटीटी पर एक बार फिर गांव की कहानी छा गई है. सीरीज ने दस्तक देते ही टॉप 10 ट्रेंटिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. आईएमडीबी रेटिंग जान आप तुरंत सीरीज को देखने के लिए बैठ जाएंगे. इसकी कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है.
नई दिल्ली. अगर आपको ‘पंचायत’ और ‘दुपहिया’ जैसी सीरीज पसंद आई है, तो हम आपको एक सीरीज सजेस्ट करते हैं. गांव की कहानी पर आधारित सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक देते ही बवाल काट दिया है. आईएमडीबी पर भी वेब शो को तगड़ी रेटिंग मिली है.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ग्राम चिकित्सालय’. ‘ग्राम चिकित्सालय’ यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो 9 अप्रैल को रिलीज हुई है. इसमें अमोल पराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन कपूर जैसे सितारे अहम किरदारों हैं. इसकी कहानी आपके दिल को छू जाएगी. सीरीज की कहानी भटकंडी नाम के गांव पर आधारित है. इस गांव में चेतक कुमार नाम का झोलाछाप डॉक्टर है, जिस पर लोग बहुत भरोसा करते हैं. गांव के सभी लोग उसी से इलाज करवाते हैं. इस बीच गांव में डॉक्टर प्रभात सिन्हा की पोस्टिंग होती है, लेकिन जैसे ही वह गांव पहुंचता है, तो ग्राम चिकित्सालय की हालत बहुत खराब रहती है. वह फिर से उसे सेटअप करता है, मगर गांव के लोग उससे इलाज नहीं करवाते. प्रभात सिन्हा पूरे गांव में घूमकर बताता है कि ग्राम चिकित्सालय फिर से खुल गया है और वहां आकर कोई भी इलाज करवा सकता है लेकिन कोई उसे भाव नहीं देता. इसी बीच डॉक्टर प्रभात सिन्हा के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसकी जिंदगी उथल-पुथल हो जाती है. ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीरीज में कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है. हर एपिसोड में ऐसे ढेरों सीन्स हैं, जो हंसने पर मजबूर कर देते हैं. बीच-बीच में इमोशनल सीन्स को भी जगह दी गई है. यह सीरीज टोटल 5 एपिसोड की है. इन दिनों ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है. कमाल की बात है कि यह देश में टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपने एक बार सीरीज देखना शुरू किया, तो आखिरी तक उठने का दिल नहीं करेगा. इस सीरीज को निर्माण टीवीएफ ने किया है. डायरेक्शन की कमान राहुल पांडे ने संभाली है. आईएमडीबी रेटिंग जान आप तुरंत देखने के लिए बैठ जाएंगे. ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीरीज को 10 में से 7.6 रेटिंग मिली है.
Gram Chikitsalay Series Gram Chikitsalay Ott Gram Chikitsalay On Amazon Prime Video Gram Chikitsalay Trending On Amazon Prime Video ग्राम चिकित्सालय सीरीज ग्राम चिकित्सालय ओटीटी ग्राम चिकित्सालय अमेजन प्राइम वीडियो ग्राम चिकित्सालय कहानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज आईपीएल मैच लाइव: सिक्सLSG vs CSK LIVE Score: लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से है।
Read more »
‘केसरी चैप्टर 2’ X रिव्यू: इतिहास से जोड़ती और दिल को तोड़ती कहानी, फैंस बोले- अक्षय कुमार की फिल्म पैसा वसूलअक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2', जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है, 18 अप्रैल को रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय सी.
Read more »
ईडी ने बोकारो में वन भूमि घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी कीईडी ने बिहार-झारखंड में वन भूमि घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है और मंगलवार की सुबह 15 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
Read more »
मोटा बजट और बड़े-बड़े स्टार्स हो गए फेल, इस कम बजट की देसी कहानी ने हर जगह मचाई हलचत, अब हासिल किया ये मुकामपंचायत की तीसरा सीजन आने में अभी पूरे दो महीने बाकी हैं लेकिन ये वेब सीरीज अभी से सुर्खियों में छाई हुई है और कई उपलब्धियां हासिल कर रही है.
Read more »
आईपीएलः सिंहासन खाली करो, मुंबई इंडियंस आ रही हैराजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इस सीज़न में नंबर एक पर पहुंच गई है.
Read more »
खून-खराबा और रंजिश, झामफाड़ एक्शन से भरपूर है धांसू रेटिंग वाली फिल्मखून-खराबा और रंजिश, झामफाड़ एक्शन से भरपूर है धांसू रेटिंग वाली फिल्म, इंडिया में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
Read more »
