Opinion: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान के संकेत

Bihar Assembly Election News

Opinion: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान के संकेत
बिहार विधानसभा चुनावVoter Turnoutमतदान प्रतिशत
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Opinion: 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर हुए मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 60.13% वोटर टर्नआउट दर्ज किया गया, जो 2020 के पहले चरण (55.81%) से काफी अधिक है. अंतिम आंकड़े 64-65 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है.

ओमप्रकाश अश्क/पटना: बिहार में 1951 से अब तक के 17 विधानसभा चुनावों में केवल 1990, 1995 और 2000 में ही 60% से अधिक वोटिंग हुई थी. वर्ष 2000 में वोटिंग का आंकड़ा 62.5% तक पहुंच गया था. इस बार पहले चरण के मतदान का टर्नआउट 60.

13 प्रतिशत रहा. अंतिम आंकड़ा 65 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग हुई. आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान के संकेत हैं. मतदाताओं ने पहले चरण के चुनाव में जबरदस्त उत्साह दिखाया है. 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर हुए मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 60.13% वोटर टर्नआउट दर्ज किया गया, जो 2020 के पहले चरण से काफी अधिक है. अंतिम आंकड़े 64-65 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है. यह आंकड़ा न केवल हाल के चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ता है, बल्कि आजादी के बाद बिहार के विधानसभा चुनावों में भी सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत साबित हो सकता है. 1951 से अब तक के 17 विधानसभा चुनावों में केवल 1990, 1995 और 2000 में ही 60% से अधिक वोटिंग हुई थी. वर्ष 2000 में वोटिंग का आंकड़ा 62.5% तक पहुंच गया था. इस बार का टर्नआउट लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है. कहां कितने पड़े वोट जिला वोट बेगूसराय 67.32 समस्तीपुर 66.65 मधेपुरा 65.74 गोपालगंज 64.96 मुजफ्फरपुर 64.63 लखीसराय 62.76 सहरसा 62.65 सारण 60.90 खगड़िया 60.65 वैशाली 59.45 दरभंगा 58.38 नालंदा 57.58 सीवान 57.41 पटना 55.02 बक्सर 55.10 भोजपुर 53.24 मुंगेर 54.90 शेखपुरा 52.36 टूटे रिकॉर्ड के पीछे की वजहें जनता में इस बार मतदान का जबरदस्त उत्साह दिखा. महिलाएं और युवा वोटरों की लंबी कतारें सुबह से ही बूथों पर दिखीं. उत्साह का आलम यह था कि सुबह 9 बजे तक 13.13%, 11 बजे तक 27.65%, दोपहर 1 बजे 42.31%, और 3 बजे 53.77% तक टर्नआउट दर्ज किया गया. यह 2020 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा है, जो बिहार का सबसे कम राष्ट्रीय औसत था. मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद 7.42 करोड़ मतदाता बचे हैं. इनमें 10.72 लाख नए वोटर शामिल किए गए हैं. इससे महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ी है. शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण जिलों में 65%+ टर्नआउट रहा, जबकि शहरी पटना में कम हुआ. नक्सल प्रभावित भीमबांध में 20 साल बाद पहली वोटिंग हुई. कांटे की टक्कर के संकेत उच्च टर्नआउट अक्सर कड़े मुकाबले का इशारा होता है. एनडीए और महागठबंधन के बीच त्रिकोणीय जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी तीसरा फैक्टर बन रही है. महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के चुनाव क्षेत्र राघोपुर में 64.01% टर्नआउट से बदलाव के संकेत मिलते हैं. लालू यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव के चुनाव क्षेत्र महुआ में 54.88% टर्नआउट हुआ. वहां आरजेडी ने भी अपना कैंडिडेट दिया है. वर्ष वोटिंग 1952 42.10 1957 45.20 1962 48.50 1967 51.30 1969 52.10 1972 53.80 1977 58.40 1980 56.70 1985 58.90 1990 62.10 1995 61.80 2000 62.50 2005 58.20 2005 57.60 2010 52.70 2015 56.80 2020 57.05 सबके अपने-अपने दावे एनडीए का दावा है कि पहले चरण की 121 सीटों में उसे 100 से अधिक सीटें मिल सकती हैं. महागठबंधन का दावा है कि वोटिंग बढ़ना बदलाव का संकेत है. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी. गिनती 14 नवंबर को है. यह टर्नआउट बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिख सकता है. वोटिंग के लिए मतदाताओं के रुझान से अभी यह बता पाना मुश्किल है कि क्या नीतीश कुमार का एनडीए सत्ता में बरकरार रहेगा या तेजस्वी की वापसी होगी. माना जाता है कि वोटिंग का बढ़ना बदलाव का संकेत है. पर, कई कारणों से यह भी संभव है कि एनडीए फिर से वापसी करे. अब तक रिकार्ड टूटा बिहार में 1952 से अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 2025 का चुनाव चल रहा है, जिसमें पहले चरण का टर्नआउट आजादी के बाद के सबसे ऊंचे स्तरों में शुमार हो सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बिहार विधानसभा चुनाव Voter Turnout मतदान प्रतिशत Bihar Election 2025 बिहार चुनाव 2025 Record Voting रिकॉर्ड वोटिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ದಿನಭವಿಷ್ಯ 05-11-2025: ಬುಧವಾರ ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಸಿದ್ಧಿ ಯೋಗ, ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಷ್ಟಾರ್ಥ ಸಿದ್ಧಿದಿನಭವಿಷ್ಯ 05-11-2025: ಬುಧವಾರ ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಸಿದ್ಧಿ ಯೋಗ, ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಷ್ಟಾರ್ಥ ಸಿದ್ಧಿToday Horoscope 05th November 2025: ನವೆಂಬರ್ 05, 2025ರ ಈ ದಿನ ಬುಧವಾರ, ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯೋಣ.
Read more »

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »

आईएफएफआई गोवा, 2025 में वेवएक्स बूथ के लिए बूथ बुकिंग हुई शुरूआईएफएफआई गोवा, 2025 में वेवएक्स बूथ के लिए बूथ बुकिंग हुई शुरूआईएफएफआई गोवा, 2025 में वेवएक्स बूथ के लिए बूथ बुकिंग हुई शुरू
Read more »

Airforce Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु भर्ती 02/2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डAirforce Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु भर्ती 02/2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डIAF Agniveer Vayu Result 2025: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2025 का परिणाम जारी हो गया है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more »

Gaura Bauram vidhan sabha chunav 2025 voting: इस हॉट सीट पर तीन बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदानGaura Bauram vidhan sabha chunav 2025 voting: इस हॉट सीट पर तीन बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदानBihar election voting 2025: गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनावों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 46.
Read more »

Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: 18 ജില്ലകളിലെ 121 മണ്ഡലങ്ങളിലായിരുന്നു വോട്ടെടുപ്പ് നടത്തിയത്
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:45