Shashi Tharoor Operation Sindoor News: मोदी सरकार ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए मल्टी पार्टी डेलिगेशन की घोषणा की है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल हैं. कांग्रेस ने शशि थरूर का नाम होने पर आपत्ति जताई है.
Shashi Tharoor Operation Sindoor News: दुनियाभर में पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए मोदी सरकार ने अपनी मल्टी पार्टी डेलिगेशन यानी टीम की घोषणा कर दी है. यह टीम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जाएगी और ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत को बताएगी.
साथ ही पहलगाम अटैक में पाकिस्तान के हाथ होने का सबूत भी देगी. केंद्र सरकार ने सात डेलिगेशन की घोषणा की है. इसकी कमान अलग-अलग सात नेताओं को दी गई है. इस लिस्ट में कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी नाम है. शशि थरूर अमेरिका वाले डेलिगेशन को लीड करेंगे. हालांकि, सरकार की इस लिस्ट में शशि थरूर का नाम देखकर कांग्रेस चौंक गई है. कांग्रेस का कहना है कि हमने जो चार नाम दिए थे, वो तो है ही नहीं. जी हां, सरकार की लिस्ट में शशि थरूर का नाम तो है, मगर कांग्रेस की लिस्ट में नहीं. अब सवाल है कि आखिर कांग्रेस में कौन है जो नहीं चाहता मोदी की टीम इंडिाय में शशि थरूर का नाम रहे? सबसे पहले जानते हैं कि केंद्र सरकार के सातों डेलिगेशन में किस-किसका नाम है. ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और पाक की पोल खोलने के लिए सरकार 7 डेलिगेशन की टीम अलग-अलग देशों में भेजेगी. हर टीम को एक सांसद लीड करेगा. सरकार ने टीम लीडर्स के नाम बता दिए. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट के जरिए डेलिगेशन में शामिल लोगों के नाम बताए. मगर इसके ठीक बाद कांग्रेस की ओर से एक लिस्ट जारी की गई. खास बात यह है कि इस सूची में शशि थरूर का नाम नहीं था. सबसे पहले सरकार की लिस्ट में शामिल नाम जानते हैं. मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए मल्टी पार्टी डेलिगेशन में शशि थरूर को चुना. सरकार की लिस्ट में शामिल डेलिगेशन को लीड करने वाले शशि थरूर रविशंकर प्रसाद संजय कुमार झा बैजयंत पंडा कनिमोझी करुणानिधि सुप्रिया सुले श्रीकांत शिंदे कांग्रेस की लिस्ट से कौन-कौन? इसके बाद जयराम रमेश ने भी तुरंत कांग्रेस की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस ने उन लोगों के नाम बताए, जिसके नाम उसने सरकार को डेलिगेशन के लिए दिए थे. जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि शुक्रवार की सुबह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की. कांग्रेस से पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले डेलिगेशन के लिए 4 सांसदों के नाम देने को कहा गया. इसके बाद कांग्रेस ने फैसला लिया कि किन-किनको कांग्रेस की ओर से डेलिगेशन में भेजा जाएगा. कांग्रेस की ओर से जो नाम हैं वो हैं- आनंद शर्मा गौरव गोगोई सैयद नसीर हुसैन राजा बरार शशि थरूर का नाम क्यों नहीं? अब सवाल है कि आखिर कांग्रेस के भीतर शशि थरूर के नाम पर इतनी खलबली क्यों? आखिर कौन है जो नहीं डेलिगेशन में शशि थरूर का नाम नहीं चाहता? दरअसल ,कांग्रेस के इस स्टैंड से साफ है कि वह सरकारी डेलिगेशन में अपनी ओर से शशि थरूर को नहीं भेजना चाहती है. शशि थरूर के नाम पर अब कांग्रेस और सरकार आमने-सानने हो चुकी है. जयराम रमेश ने तो सीधे मैसेज दे दिया है कि कांग्रेस की ओर से जो नाम दिए गए हैं, डेलिगेशन में वही रहेंगे. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ओर से जो चार नाम दिए गए हैं, वह खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तय किए हैं. राहुल गांधी ने जो नाम तय किया है, उसमें शशि थरूर का नाम नहीं है. सूत्रों का कहना है कि शशि थरूर अक्सर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते रहे हैं और बयान देते हैं, यही वजह है कि उनका नाम इस लिस्ट से गायब है. शशि थरूर के नाम पर अभी और होगा बवाल? शशि थरूर पर अभी और बवाल? जयराम रमेश ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस का स्टैंड नहीं बदलने वाला है. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने जो 4 नाम दिया है, बदला नहीं जाएगा. आज की प्रेस रिलीज से कांग्रेस को आश्चर्य हुआ. कूटनीति में बहुत सारे मामले विश्वास के आधार पर होते हैं सत्ता और विपक्ष के बीच. किरण रिजिजू ने हमसे चार नाम मांगे थे और हमने चार नाम दिए थे और हम उम्मीद करते थे कि प्रतिनिधिमंडल में 4 नाम शामिल किए जाएंगे. अब क्या होगा मैं कुछ नहीं कह सकता. कांग्रेस ने अपना धर्म निभाया. हमने विश्वास के साथ नाम दिया कि सरकार ईमानदारी से नाम मांग रही है. सरकार का व्यवहार ईमानदारी नहीं दर्शाता है, गंभीर मामले रक खेल खेला जा रहा है. हम सीधे बैट से खेल रहे हैं, लेकिन सरकार किस बैट से खेल रही है पता नहीं. क्यों भेजा जा रहा डेलिगेशन दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 6-7 मई की दरमियानी रात को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया था. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में और हमले किए और उसके कई एयरबेस को तबाह कर दिया. फिर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच 10 मई को चर्चा हुई थी, जिसमें शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी.अब भारत दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का उद्देश्य और जरूरत समझाना चाहती है, यही कारण है कि प्रमुख साझेदारों के बीच डेलिगेशन भेजा जा रहा है.
Shashi Tharoor Shashi Tharoor News Modi Government Delegation India Pakistan News Pahalgam Attack Rahul Gandhi Congress-BJP शशि थरूर शशि थरूर न्यूज मोदी सरकार डेलिगेशन पाकिस्तान न्यूज ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर लेटेस्ट न्यूज पहलगाम हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केरल में शशि थरूर का मोदी-मोदी तो वाकई कांग्रेस नेतृत्व की नींद उड़ाने वाला हैउक्रेन से लेकर पहलगाम तक शशि थरूर के बयान और बीजेपी नेताओं के साथ सामने आ रहीं उनकी तस्वीरें पहले से ही कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुसीबत बनी हुई हैं. पहलगाम हमला और जाति जनगणना पर बीजेपी के दांव में उलझी कांग्रेस के लिए शशि थरूर का ताजा एक्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान नई चुनौती है.
Read more »
विश्व युद्ध से भारत-पाकिस्तान तनाव तक... करोड़ों जिंदगियों को बचाने वाले सायरन का इतिहास कमाल हैOperation Sindoor: सांबा में घुसपैठ की कोशिश का VIDEO, जिसमें मारे गए 7 आतंकी | BREAKING
Read more »
कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की टिप्पणी से भड़के शशि थरूर, 4 प्वॉइंट में समझा दी गणितIndia Pakistan Conflict: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीरप मुद्दे पर की गई टिप्पणी का विरोध जताया है.
Read more »
हमने वहां 'सूरज' उगा दिया... जब PM मोदी ने पाकिस्तान पर दागा सबसे तगड़ा 'अग्निबाण'PM Modi Full Speech: Operation Sindoor भारत का New Normal है - पीएम मोदी | India Pakistan Tension
Read more »
Operation Sindoor के बाद बड़े फैसले की तैयारी, Defence Budget में हो सकता है अतिरिक्त आवंटन| BREAKINGOperation Sindoor के बाद बड़े फैसले की तैयारी, Defence Budget में हो सकता है अतिरिक्त आवंटन
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर: मोदी सरकार ने शशि थरूर को दी पाक के पोल खोलने की कमान, पर कांग्रेस की लिस्ट से गायब नामOperation Sindoor Latest News: मोदी सरकार ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए टीम बनाई है, जिसमें शशि थरूर का नाम है. लेकिन कांग्रेस की लिस्ट में थरूर का नाम नहीं है.
Read more »
