Operation Sindoor: सांबा में घुसपैठ की कोशिश का VIDEO, जिसमें मारे गए 7 आतंकी | BREAKING
Operation Sindoor : जम्मू में रात के सन्नाटे को केवल दो चीजें चीर रही थीं- पाकिस्तान से बरसते ड्रोन को तबाह करते भारत के हथियार और जमीं पर बजते सायरन. 8 और 9 मई की दरमियानी रात हवाई हमले की चेतावनी देते हुए सायरन की यह आवाज जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में सुनने को मिली.
इस सायरन के आवाज के साथ दो चीजें हो रही थीं- पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी गई और लोगों ने अपने अपने घरों में अंधेरा कर लिया. पूरा इलाका ब्लैकआउट में चला गया. दूसरा काम कि सभी लोगों ने किसी छत के नीचे या सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ले ली. तो चलिए आपको बताते हैं कि सायरन सुनते आपको क्या करना है. और उससे भी बड़ी यह बात कि यह सायरन सिस्टम शुरु कब हुआ था.सायरन सुनते आपको क्या करना है?सायरन मतलब खतरे की घंटी. पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है और सरकार सायरन को रेड अलर्ट जारी करने के रूप में इस्तेमाल कर रही है. जैसे ही सायरन बजेगा आपको अपने-अपने घरों में ही या किसी भी छत के नीचे आ जाना है और सभी तरह की लाइट बंद कर देनी है. प्रशासन की तरफ से बिजली काट दी जाएगी और ऐसे में आपको ब्लैकआउट के दौरान इनवर्टर और जनरेटर से भी लाइट नहीं जलानी है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बेहतर होगा कि मजबूत संरचना में शरण लें – बिना खिड़की वाले कमरे जैसे बाथरूम, स्टोर रूम या सीढ़ियों के नीचे की जगह को प्राथमिकता दें. संभव हो तो बेसमेंट या सबवे का उपयोग करें. जमीन पर लेट जाएं, सिर और गर्दन को ढकें– विस्फोट की आवाज सुनाई दे तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं और सिर व गर्दन को हाथों या किसी वस्तु से ढकें. बिजली, गैस और पानी की सप्लाई बंद करें. आग और अन्य खतरों से बचाव के लिए मेन स्विच से सभी सप्लाई बंद कर दें.युद्ध में खतरे का संकेत कैसे बना सायरन?1937 में जब द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई तो चेतावनी के संकेत के रूप में सायरन का बडे़ पैमाने पर प्रयोग शुरू हुआ. सायरन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी हर्मन ग्रूप की रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में जर्मनी में लगभग 11,000 सायरन बजाकर जनता को हवाई हमले की चेतावनी दी जाती थी. इस काम के अलावा इन सायरन का कहीं और प्रयोग करने की इजाजत नहीं थी. उन्हें केवल हवाई हमले की चेतावनियों और खतरे के गुजर जाने के बाद ऑल-क्लियर बताने के लिए उपयोग किया जा सकता था. वैसे तो इस युद्ध के बाद, सायरन ने अपना महत्व खो दिया, लेकिन केवल थोड़े समय के लिए ही. जैसे ही अमेरिका और सोवियर रूस के बीच शीत युद्ध की शुरुआत हुई, इसकी अहमियत फिर बढ़ गई. परमाणु हमले के डर से सरकारों ने नागरिक सुरक्षा को लेकर ज्यादा संजीदा हुई. बड़े-बड़े टावर बनाकर सायरन को उनके उपर लगाया जाने लगा. उस समय से लेकर चाहे इजरायल-गाजा युद्ध हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध, इस सायरन का उपयोग किसी भी तरह के हवाई हमले की स्थिति में रेड अलर्ट जारी करने के लिए किया जाता है. यह भी पढ़ें: रातभर डिफेंस एक्सपर्ट करते रहे जिसकी तारीफ, जानिए कौन है सेना का वो शूरवीर
Air Raid Sirens Air Raid Sirens India India Pakistan Attack Operation Sindoor Siren ऑपरेशन सिंदूर एयर रेड सायरन कब बजेगा सायरन बजने पर क्या करें सायरन कौन बजाएगा सायरन से क्या होता है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने अगर ये दो क़दम उठाए तो पाकिस्तान क्यों मानेगा जंग की शुरुआत?भारत के ऐसे कौन से दो क़दम हैं जिन्हें पाकिस्तान युद्ध की घोषणा मान सकता है.
Read more »
दोनों देशों के लिए मूर्खतापूर्ण होगा युद्धः विशेषज्ञभारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के लगातार बढ़ने के बावजूद कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देश युद्ध के नतीजे जानते हैं, इसलिए वे ऐसा कदम नहीं उठाएंगे.
Read more »
पहलगाम हमला: भारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सीमा रेखा से सटे इलाक़ों में पाकिस्तान ने मदरसों को बंद रखने का आदेश दिया है.
Read more »
Pakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATESPakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATES
Read more »
DNA: युद्ध की तैयारी! देश भर में बजेंगे वॉर वाले सायरन, आखिरी बार कब छाया था अंधेरा?DNA Analysis: अब से कुछ ही घंटे बाद पूरे देश में युद्ध से पहले का निर्णायक सायरन बजने जा रहा है. कल से पूरे देश में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल का सायरन बजने वाला है. क्या ये सायरन पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का शंखनाद है? क्या ये सायरन भारत का ऐलान-ए-जंग है? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ 11 मिलिट्री ऑपरेशन कर चुका है भारत, जानें ऑपरेशन सिंदूर से पहले कब, कैसे और कहां पिटा दुश्मनभारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब कई बार दिया है। 1965 से लेकर 2025 तक, भारत ने 11 बड़े सैन्य ऑपरेशनों से पाकिस्तान को धूल चटाई है।
Read more »
