OpenAI लाया नया AI ब्राउज़र ChatGPT Atlas, बदल देगा इंटरनेट चलाने का तरीका, क्रोम को मिलेगी कड़ी टक्कर

Chatgpt Atlas News

OpenAI लाया नया AI ब्राउज़र ChatGPT Atlas, बदल देगा इंटरनेट चलाने का तरीका, क्रोम को मिलेगी कड़ी टक्कर
Openai BrowserAI Browser 2025Chatgpt Agent Mode
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

OpenAI का नया ChatGPT Atlas ब्राउज़र अब सिर्फ सर्फिंग नहीं, बल्कि स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा. जानिए इसके Chat, Memory और Agent जैसे जबरदस्त फीचर के बारे में सबकुछ...

OpenAI ने नया ब्राउज़र ChatGPT Atlas लॉन्च किया है. लेकिन इसे सिर्फ ‘ब्राउज़र’ कहना ठीक नहीं होगा. ये असल में एक स्मार्ट असिस्टेंट वाला ब्राउज़र है जो इंटरनेट सर्फिंग को पूरी तरह बदल सकता है. यानी कि अब आपको अलग से ChatGPT खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह ब्राउज़र में ही मौजूद रहेगा.

Atlas को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि आप किसी भी वेबसाइट पर हों, बस टाइप या बोलकर AI से मदद ले सकते हैं, जैसे प्रोडक्ट्स की तुलना, किसी आर्टिकल का सार, या जल्दी से कोई जानकारी निकालना. मिलते हैं तीन खास फीचर्स… ChatGPT Atlas में तीन मेन फीचर हैं जो इसे बाकी ब्राउज़र्स से अलग बनाते हैं. इसमें चैट, मेमोरी और एजेंट हैं. ये भी पढ़ें- ₹14000 गिर गई Oppo के इस पॉपुलर फोन की कीमत,मिलती है 5600mAh की बड़ी बैटरी, खास कैमरा सबसे पहले Chat की बात करें तो आप सीधे किसी वेबसाइट पर रहते हुए AI से सवाल पूछ सकते हैं. जैसे-‘इस फोन का बेहतर वर्जन कौन-सा है?” या “इस न्यूज़ का छोटा सार बता दो.’ दूसरा Memory Atlas फीचर आपकी पिछली सर्च और बातों को याद रखता है ताकि अगली बार आपको बार-बार सब दोहराना न पड़े. अगर चाहें तो ‘Incognito Mode’ या ‘Clear Memory’ से सब मिटा भी सकते हैं. तीसरा और आखिसी Agent Mode, ये सबसे दिलचस्प फीचर है. इससे ChatGPT आपकी छोटी-छोटी ऑनलाइन टास्क्स खुद कर सकता है- जैसे टिकट बुक करना, ट्रिप प्लान बनाना या किसी साइट से जरूरी जानकारी निकालना. कैसे कर सकेंगे Atlas का एक्सेस शुरुआत में Atlas सिर्फ Mac यूज़र्स के लिए आया है, लेकिन OpenAI जल्द ही इसे Windows, iOS और Android पर भी लाने वाला है. फ्री यूज़र्स को इसके बेसिक फीचर मिलेंगे, लेकिन Agent Mode सिर्फ Plus, Pro और Business सब्सक्राइबर्स के लिए रहेगा. ये भी पढ़ें-₹35000 कम हो गई Google के इस महंगे फोन की कीमत, सस्ता होते ही धड़ाधड़ होने लगी बिक्री, खत्म न हो जाए स्टॉक Atlas की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह Google या Bing पर निर्भर नहीं है. इसका अपना ChatGPT Search Engine है, जो इंटरनेट के रिजल्ट्स और AI जवाबों को मिलाकर आपके लिए सबसे सही नतीजे देता है. दूसरी तरफ गूगल क्रोम की बात करें तो जहां Google Chrome सिर्फ ब्राउज़िंग के लिए है, वहीं Atlas आपको ब्राउज़िंग के साथ-साथ सोचने, समझने और काम करने में मदद करता है. ये ऐसा है जैसे आपका पर्सनल असिस्टेंट आपके साथ इंटरनेट चला रहा हो.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Openai Browser AI Browser 2025 Chatgpt Agent Mode AI Web Assistant Chrome Alternative Chatgpt Search

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ChatGPT कैसे खरीदेगा आपके घर का राशन? अभी सीख लें पूरा प्रोसेस, बाद में आएगा कामChatGPT कैसे खरीदेगा आपके घर का राशन? अभी सीख लें पूरा प्रोसेस, बाद में आएगा कामअब आपको राशन खरीदने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। ChatGPT आपकी खरीदारी करेगा और UPI से पेमेंट भी कर देगा। यह भारत के रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम को AI से जोड़ने की एक बड़ी पहल है। इस सुविधा से आप चैट करते हुए ही सामान खरीद पाएंगे और पेमेंट भी हो...
Read more »

AI में आत्मा नहीं! 4 हजार लोगों को निकालने के बाद इस कंपनी के CEO के बदले सुर, अब निकालीं 5 हजार नौकरियांAI में आत्मा नहीं! 4 हजार लोगों को निकालने के बाद इस कंपनी के CEO के बदले सुर, अब निकालीं 5 हजार नौकरियांउनकी कंपनी ने 4,000 कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों की छंटनी कर दी और उनकी जगह AI एजेंट्स को रखा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि AI इंसान की जगह नहीं ले सकता.
Read more »

AI के कारण विकिपीडिया पर भी घटा ट्रैफिक, कंपनी का दावा- 8 विजिटर्स हुए कमAI के कारण विकिपीडिया पर भी घटा ट्रैफिक, कंपनी का दावा- 8 विजिटर्स हुए कमविकीमीडिया का दावा है कि AI के उपयोग से विकिपीडिया पर ह्यूमन ट्रैफिक में लगभग 8 की कमी आई है। ChatGPT जैसे AI टूल्स विकिपीडिया के कंटेंट को सीधे स्क्रैप कर रहे हैं, जिससे यूजर्स को सीधे जवाब मिल रहे हैं और वेबसाइट पर ट्रैफिक कम हो रहा है। कम विजिट का मतलब है कम वॉलंटियर एडिटर और डोनर, जिससे विकिपीडिया के भविष्य पर असर पड़ सकता...
Read more »

OpenAI का नया ब्राउजर 'Atlas': Google Chrome को टक्कर?OpenAI का नया ब्राउजर 'Atlas': Google Chrome को टक्कर?एआई कंपनी OpenAI ने 'Atlas' नाम का वेब ब्राउजर लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य Google Chrome को चुनौती देना है। यह नया ब्राउजर ऑनलाइन सर्च और विज्ञापन के माध्यम से कंपनी के लिए राजस्व उत्पन्न करने का माध्यम बन सकता है। इसमें AI चैट इंटरफ़ेस और एजेंट मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट नेविगेट करने में मदद करेंगे। यह Google के सर्च और ब्राउज़र बिजनेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।
Read more »

Sam Altman ने दी Google Chrome और Safari को बड़ी टेंशन! उतार दिया Atlas Browser, अब ब्राउजिंग होगी और भी स्मार्टSam Altman ने दी Google Chrome और Safari को बड़ी टेंशन! उतार दिया Atlas Browser, अब ब्राउजिंग होगी और भी स्मार्टयह एक ऐसा AI-पावर्ड वेब ब्राउजर है जो ChatGPT की ताकत को रोजमर्रा की इंटरनेट ब्राउजिंग के साथ जोड़ता है. सीधे शब्दों में कहें तो यह Google Chrome या Safari से कहीं ज्यादा स्मार्ट वर्जन है.
Read more »

गूगल को टक्कर देने आया चैटजीपीटी एटलस, इसके Agent Mode की खूबियां चौंका देंगीगूगल को टक्कर देने आया चैटजीपीटी एटलस, इसके Agent Mode की खूबियां चौंका देंगीगूगल क्रोम को टक्कर देने के लिए हाल ही मेन Zoho ने ulaa ब्राउजर को लॉन्च किया था। अब OpenAI ने एक नया AI बेस्ड वेब ब्राउजर 'चैटजीपीटी एटलस' पेश किया है। चलिए, इसकी खासियत और फीचर्स जान लेते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:30:42