AI में आत्मा नहीं! 4 हजार लोगों को निकालने के बाद इस कंपनी के CEO के बदले सुर, अब निकालीं 5 हजार नौकरियां

Salesforce AI Layoffs News

AI में आत्मा नहीं! 4 हजार लोगों को निकालने के बाद इस कंपनी के CEO के बदले सुर, अब निकालीं 5 हजार नौकरियां
Marc Benioff AI StatementSalesforce CEO InterviewAI In Workplace
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

उनकी कंपनी ने 4,000 कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों की छंटनी कर दी और उनकी जगह AI एजेंट्स को रखा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि AI इंसान की जगह नहीं ले सकता.

Salesforce के CEO मार्क बेनिओफ ने हाल ही में AI और इंसानी नौकरियों पर विरोधाभासी बयान दिया है. एक तरफ उनकी कंपनी ने 4,000 कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों की छंटनी कर दी और उनकी जगह AI एजेंट्स को रखा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि AI इंसान की जगह नहीं ले सकता, खासकर सेल्स के क्षेत्र में.

बेनिओफ ने एक लाइव YouTube शो TBPN में कहा, “AI के पास आत्मा नहीं है. उसमें वो इंसानी कनेक्शन नहीं है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फेस-टू-फेस बातचीत किसी भी टेक्नोलॉजी से ज्यादा जरूरी है. Salesforce में AI की एंट्री से बदल गया पूरा सिस्टम हालांकि Salesforce ने अपने सिस्टम में AI एजेंट्स को बड़े पैमाने पर अपनाया है. CEO के मुताबिक, अब AI लगभग 50% ग्राहक इंटरैक्शन संभाल रहा है, जो पहले इंसान करते थे. कंपनी ने 2025 की शुरुआत से सपोर्ट कॉस्ट में 17% की कमी दर्ज की है. Salesforce के AI बॉट्स अब तक 10 लाख से ज्यादा ग्राहक बातचीत को पूरा कर चुके हैं. यानी कंपनी के लिए ये टेक्नोलॉजी वित्तीय रूप से काफी फायदेमंद साबित हुई है. पहले निकाले 4,000 लोग, अब नए 5,000 लोगों की भर्ती मार्क बेनिओफ ने बताया कि इस साल कंपनी 3,000 से 5,000 नए सेल्स कर्मचारियों को भर्ती करेगी, जिससे कुल अकाउंट एग्जिक्यूटिव्स की संख्या 20,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है. लेकिन विरोधाभास यह है कि सितंबर में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि Salesforce ने अपने कस्टमर सपोर्ट स्टाफ को 9,000 से घटाकर 5,000 कर दिया है. उन्होंने साफ कहा था, “I need less heads” यानी मुझे कम लोगों की जरूरत है. सेल्स में इंसान की जरूरत क्यों बाकी है? बेनिओफ का मानना है कि AI केवल बेसिक या रिपिटिटिव सपोर्ट काम कर सकता है, लेकिन सेल्स जैसी भूमिकाओं में अभी भी इंसानों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि “ग्राहक संबंध ” बनाने के लिए इंसानी टच और आमने-सामने की बातचीत बेहद जरूरी है. उन्होंने इसका उदाहरण Salesforce के बड़े इवेंट Dreamforce Conference में दिया, जहां उन्होंने बताया कि St. Regis Hotel के बार में ग्राहक आपस में मिल रहे थे, बातचीत कर रहे थे और “human touch” से जुड़ रहे थे. टेक इंडस्ट्री में बढ़ती छंटनी और AI का प्रभाव 2025 में अब तक 64,000 से ज्यादा टेक कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है. Microsoft, Google और Meta जैसी कंपनियों ने भी हजारों नौकरियां खत्म की हैं जबकि वे AI में भारी निवेश कर रही हैं. AI के बढ़ते इस्तेमाल से सबसे ज्यादा खतरा कस्टमर सर्विस और सेल्स सेक्टर में माना जा रहा है. हालांकि बेनिओफ इसे “डरावना भविष्य” नहीं बल्कि “नई हकीकत ” बताते हैं. उनका कहना है कि AI कुछ नौकरियां खत्म कर रहा है, लेकिन इंसानी टच वाली भूमिकाओं की जरूरत हमेशा बनी रहेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Marc Benioff AI Statement Salesforce CEO Interview AI In Workplace Human Touch In Sales AI Automation Impact Salesforce Hiring 2025 Salesforce AI छंटनी Marc Benioff बयान AI और इंसान की नौकरी Salesforce CEO न्यूज़ AI से नौकरी पर असर AI टेक्नोलॉजी 2025 AI में इंसान की भूमिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

King Trump Fighter Jet Video Goes Viral: US President Shares AI Clip Spraying No Kings ProtestersKing Trump Fighter Jet Video Goes Viral: US President Shares AI Clip Spraying No Kings ProtestersNo Kings Protests: The No Kings protests in the US saw a turnout of nearly seven million protesters. In the AI clip shared on Truth Social, US President Donald Trump was seen dumping a brown liquid that seems like mud over protestors.
Read more »

4000 कर्मचारियों के छंटनी के बाद बदले Salesforce CEO के सुर! अब निकाली वैकेंसी, बोले; AI...4000 कर्मचारियों के छंटनी के बाद बदले Salesforce CEO के सुर! अब निकाली वैकेंसी, बोले; AI...Salesforce Layoffs AI Agents: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का बढ़ता प्रभाव आज टेक कंपनियों और उनके कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गया है. एक तरफ जहां AI मिनटों में बड़े से बड़े काम कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर लाखों लोगों की नौकरी पर खतरा बना हुआ है.
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप ने AI वीडियो शेयर कर उड़ाया प्रदर्शनकारियों का मजाक, प्लेन से आंदोलनकारियों पर फेंका कीचड़डोनाल्ड ट्रंप ने AI वीडियो शेयर कर उड़ाया प्रदर्शनकारियों का मजाक, प्लेन से आंदोलनकारियों पर फेंका कीचड़डोनाल्ड ट्रंप ने AI-जनरेटेड वीडियो शेयर कर प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाया, जिसमें उन्हें 'किंग ट्रंप' फाइटर जेट के रूप में दिखाया गया है जो प्रदर्शनकारियों पर कीचड़ गिरा रहा है.
Read more »

उत्तराखंड सरकार ने तैयार किया AI Policy का ड्राफ्ट, प्रदेश बनेगा सॉल्यूशन-स्टेटउत्तराखंड सरकार ने तैयार किया AI Policy का ड्राफ्ट, प्रदेश बनेगा सॉल्यूशन-स्टेटउत्तराखंड सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसका उद्देश्य राज्य को 'सॉल्यूशन स्टेट' बनाना है। इस नीति के तहत शासन, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार में एआई तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। मसौदे में एआई शिक्षा, स्टार्टअप, स्किलिंग और पर्यटन में एआई के प्रयोग को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
Read more »

अमेरिका में AI कंपनी में कैसे मिलेगी जॉब? स्टैनफर्ड प्रोफेसर ने दिए स्टूडेंट-वर्कर्स को ये 5 'सीक्रेट' टिप्सअमेरिका में AI कंपनी में कैसे मिलेगी जॉब? स्टैनफर्ड प्रोफेसर ने दिए स्टूडेंट-वर्कर्स को ये 5 'सीक्रेट' टिप्सAI Jobs in USA: अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा हो रही हैं। AI जॉब्स में सैलरी भी अच्छी मिल रही है।
Read more »

हाथों में ब्रश लेकर भगवान हनुमान जी की पैंटिंग करता दिखा बंदर, AI वीडियो ने ला दी जनता के चेहरे पर मुस्कुराहटहाथों में ब्रश लेकर भगवान हनुमान जी की पैंटिंग करता दिखा बंदर, AI वीडियो ने ला दी जनता के चेहरे पर मुस्कुराहटMonkey AI Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीत लेने वाला वीडियो, जिसमें एक बंदर हाथों में ब्रश Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:50