ओलिंपिक रिजल्ट: हॉकी में मिली जीत, जानिए 5वें दिन कहां जीत-हार रहा भारत Olympics Olympicsindia
मनु भाकर और सौरभ चौधरी टॉप 4 में जगह नहीं बना सकीभारतीय शूटर्स ने दिन की शुरुआत जीत से दिलाई लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। भारत के स्टार निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी मिक्स्ड टीम 10 मी एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन मेडल राउंड में जगह बनाने में असफल रही। दूसरी ओर अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल को शुरू में ही असफलता हाथ लगी। दोनों पहले क्वालीफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गए।अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से गंवाने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार वापसी की है। भारत ने स्पेन को 3-0 से हराकर पूल ए के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह ने एक गोल दागा। भारतीय टीम के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। टीम इंडिया ने तीन में से दो मैच जीते जबकि एक गंवाए हैं। टॉप चार में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।पदक राउंड में नहीं पहुंच सकी मनु और सौरभ की जोड़ी तोक्यो ओलिंपिक खेलों के 5वें दिन मंगलवार को निशानेबाजी में भारत की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लगा। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी शीर्ष-4 में जगह नहीं बना पाई। यह जोड़ी दूसरे दौर में कुल 380 के स्कोर के साथ 7वें स्थान पर रही। इससे पहले सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया लेकिन अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मनु और सौरभ ने शानदार शुरुआत की और क्वालीफिकेशन के पहले चरण में 582 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो रूसी ओलंपिक समिति के वितालिना बातसराशकिना और आर्तम चेरनोसोव और चीन के झियांग रैनझिन और वी पांग से एक अंक अधिक था। सौरभ ने पहले चरण में 98, 100 और 98 के स्कोर के साथ कुल 296 अंक बनाए जबकि मनु ने 286 अंक अंक हासिल किए। अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी 564 अंक के साथ 17वें स्थान पर रहने के कारण पहले चरण में ही स्पर्धा से बाहर हो गई। अभिषेक ने 283 जबकि यशस्विनी ने 281 अंक बनाए।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म.
.. पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी में भारत को 7-1 से हराया - BBC Hindiटोक्यो ओलंपिक में रविवार को भारतीय हॉकी टीम अपने दूसरे पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से हार गई है.
Read more »
टोक्यो ओलिंपिक में भारत की बेटियों का जलवा: मेरीकॉम, सिंधु और मनिका बत्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीते; हॉकी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-1 से रौंदाटोक्यो ओलिंपिक में भारत की बेटियों का शानदार खेल जारी है। रविवार को मुक्केबाजी में एमसी मेरीकॉम, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने इजराइल की प्रतिद्वंद्वी सेनिया पोलिकारपोवा को हराया। | Olympic Games Tokyo 2020, Tokyo Olympics 2020 LIVE Updates, Tokyo Olympics, Tokyo Olympics Medal, Tokyo Olympics News, Belgium, Belgium News, Netherlands, South Korea, Australia, France, Italy, USA
Read more »
मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: शिल्पा-कुंद्रा के खाते में फॉरेन फंडिंग की जांच, भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को हराया, ओलिंपिक में मेरीकॉम प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचींनमस्कार,\nआज सोमवार है, तारीख 26 जुलाई 2021; श्रावण मास, कृष्ण पक्ष और तृतीया तिथि | Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Morning Headlines; Here are today's top stories for you, Shilpa Shetty account foreign fund, India win in first T-20, Olympic update and More On Bhaskar.com.
Read more »
Tokyo Olympics: तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम को लगा झटका, क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने हरायाTokyo Olympics: तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम को लगा झटका, क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने हराया TokyoOlympics
Read more »
योगी ने बनारस में घुसने से रोका तो VIP के सहनी ने नीतीश को दिखाए तेवरबैठक का बहिष्कार करने के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास का नारा देते हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश में इसका पालन होते हुए नहीं दिखा।
Read more »
Tokyo Olympics: हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को 3-0 से दी पटखनीTokyo Olympics: हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को 3-0 से दी पटखनी HockeyIndia TokyoOlympics
Read more »
