इस केस से डॉक्टर भी हैं हैरान... वैक्सीन लगने के बाद तीन बार हो गया कोरोना CoronaPandemic
मुंबई में एक डॉक्टर के तीसरी बार कोरोना संक्रमित हो जाने का मामला सामने आया है। वैक्सीनेशन के बाद संक्रमण हो जाने को लेकर चल रही स्टडी के तहत डॉक्टर सृष्टि के स्वैब सैम्पल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए कलेक्ट किया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार तीसरी बार संक्रमण के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से SARS2 वेरिएन्ट्स से लेकर इम्युनिटी लेवल या गलत डायग्नोस्टिक रिपोर्ट भी वजह हो सकती है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि हलारी के सैम्पल को यह चेक करने के लिए कलेक्ट किया गया है कि वैक्सीनेशन के बावजूद वह संक्रमित कैसे हो गईं। इनमें से एक सैम्पल बीएमसी और दूसरा प्राइवेट अस्पताल की तरफ से किया गया। अभी संक्रमण की वजह की जांच की जा रही है। डॉक्टर हलारी 17 जून 2020 को बीएमसी कोविड सेंटर में काम करने के दौरान पॉजिटिव पाई गई थीं। उसके बाद इस साल 29 मई और 11 जुलाई को संक्रमित हुईं। डॉक्टर सृष्टि हलारी ने बताया, 'पहली बार जब मैं कोविड संक्रमित हुई तो इसलिए क्योंकि एक सहकर्मी संक्रमित पाया गया था। फिर मैंने अपनी पोस्टिंग पूरी की और पीजी प्रवेश परीक्षा से पहले ब्रेक लेने का फैसला किया और घर पर ही रही। जुलाई में पिता, भाई सहित पूरा परिवार ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था।' डॉक्टर सृष्टि का इलाज कर रहे डॉक्टर मेहुल ठक्कर ने बताया, 'ऐसा संभव है कि मई में हुआ दूसरा संक्रमण जुलाई में फिर से ऐक्टिवेट हो गया हो। या फिर आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई हो।' वहीं FMR की निदेशक डॉक्टर नरगिस मिस्त्री ने कहा कि हो सकता हो कि ऐसा होने की वजह कोरोना के किसी नए वेरिएंट का सामने आना हो।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म.
.. पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ISIS की विचारधारा को बढ़ावा, NIA ने की छापेमारीएक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों के मन में भारत के लिए जहर भरा जा रहा था और ISIS की विचारधारा को बढ़ावा देने का काम हो रहा था. अप्रैल में तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था.
Read more »
गाजियाबाद के मोदीनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शवगाजियाबाद के मोदीनगर की कादराबाद चौकी क्षेत्र रोरी ग्राम की रेलवे क्रॉसिंग के पास गन्ने के खेत में 25 वर्षीय सुशील भारद्वाज का शव मिला. वह कृष्णापुरी मोदीनगर के रहने वाले थे. इसकी सूचना किसान श्याम पाल ने पुलिस को फोन करके दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
Read more »
PM मोदी के अनुकूल नहीं चल रहे CM योगी की सरकार- बोले VIP के सहनीवीआईपी चीफ मुकेश सहनी का यह बयान सियासी तौर पर खासा मायने रखता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बिहार में एनडीए गठबंधन (BJP + JDU + VIP) में उनकी पार्टी भी हिस्सा है।
Read more »
केरल हाईकोर्ट ने अल्पसंख्यक आरक्षण रद्द करने की मांग वाली हिंदुत्ववादी संगठन की याचिका ख़ारिज कीहिंदू सेवाकेंद्रम नाम के एक संगठन की केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ये मांग की थी कि यदि मुस्लिम, लैटिन कैथोलिक, ईसाई नादर और अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति ईसाई धर्म के किसी भी संप्रदाय में परिवर्तित होता है तो उसे पिछड़ा वर्ग में न गिना जाए. अदालत ने याचिका ख़ारिज करने के साथ-साथ याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
Read more »
भारत की जीत के छक्के पर नजर, इनके पास T20 वर्ल्ड कप की दावेदारी का मौकाटीम के लिए हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी फॉर्म भी चिंता का विषय है जो श्रीलंका के खिलाफ अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है, लेकिन वह पीठ की सर्जरी से पहले की तरह गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं।
Read more »
