मिमी

United States News News

मिमी
United States Latest News,United States Headlines

मूवी रिव्यू: जानें, कैसी है पंकज त्रिपाठी और कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' MimiStreamingNow MimiReview

' सुर्खियों में थी। यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होनी थी मगर यह 26 जुलाई की सुबह ऑनलाइन लीक हो गई। इस कारण आनन-फानन में मेकर्स ने इसे 26 जुलाई की शाम ही ऑनलाइन रिलीज कर दिया। फिल्म सोरोगेसी के मुद्दे पर बनी है। एक समय था जबकि भारत पश्चिमी देशों के लिए सोरोगेसी का अड्डा बन गया था और यहां किराए की कोख एक व्यापार बन गया था। '' में इसी मुद्दे को थोड़ा सा इमोशनल तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।फिल्म की कहानी शुरू होती है भारत आए एक अमेरिकन कपल जॉन और समर से जिनका ड्राइवर है भानु । जब भानु को पता चलता है कि जॉन और समर अपने बच्चे के लिए एक सोरोगेट मदर की तलाश में हैं तब उन्हें राजस्थान में मिलती है जो प्रफेशनल डांसर है। अगर आपने फिल्म का ट्रेलर देखा है तो आपको पता चल जाएगा कि फिल्म की कहानी क्या है। जॉन और समर बीच में ही की कोख में अपना बच्चा छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद कैसे अपने बच्चे को पैदा करती है और उसके लिए संघर्ष करती है यही फिल्म की कहानी है।फिल्म का प्लॉट बहुत अच्छा है। इसमें भी कोई शक नहीं कि फिल्म की शुरूआत बहुत अच्छी होती है। कहानी तुरंत ही ट्रैक पर आ जाती है। पंकज त्रिपाठी के कुछ कॉमिक सीन अच्छे बने हैं। के किरदार में कृति सैनन अच्छी लगी हैं। कृति के कुछ सीन बहुत जानदार हैं। उनके पास इस फिल्म में करने के लिए बहुत कुछ था लेकिन स्क्रीनप्ले इतना सुस्त लिखा गया है कि आप एक समय के बाद बोर होने लगते हैं। फिल्म जरूरत से ज्यादा लंबी है और बोझिल लगने लगती है। हालांकि यह बात मानने वाली है कि कृति सैनन ने फिल्म में अच्छी ऐक्टिंग की है लेकिन अगर स्क्रीनप्ले कमजोर हो तो कलाकार भी कुछ नहीं कर सकता है। कृति और पंकज के अलावा फिल्म में मनोज पहवा, सुप्रिया पाठक और सई तम्हानकर सपोर्टिंग रोल में हैं और सभी ने अपने किरदारों को भरपूर जिया है। के रोल में कृति की एंट्री धमाकेदार है। उन पर फिल्माया गया 'परम सुंदरी' गाना पहले ही हिट हो चुका है। ऐक्टिंग की बात की जाए तो कोई कलाकार कम नहीं है मगर फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन बेहद लचर है।यह फिल्म पूरी तरह से कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी की है। कृति सैनन पहले ही खुद को साबित कर चुकी हैं कि ऐक्टिंग तो उनको आती है। यहां भी ऐसा ही है कि कृति कर तो बहुत कुछ सकती थीं मगर फिल्म में लीड रोल होने के बावजूद उनके कैरेक्टर को उतना स्पेस नहीं दिया गया है जितना दिया जाना चाहिए था। शायद डायरेक्टर पंकज त्रिपाठी पर ज्यादा भरोसा कर रहे होंगे इसलिए पंकज को काफी स्पेस दिया गया है। पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स की टाइमिंग हमेशा की तरह गजब की है। यह कृति सैनन के साथ उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'बरेली की बर्फी' और 'लुका छुपी' में दिख चुके हैं इसलिए दोनों की केमिस्ट्री भी अच्छी लगती है। हालांकि पंकज त्रिपाठी मोनोटोनस होते जा रहे हैं और यह बात अब नजर आने लगी है। मनोज पहवा, सुप्रिया पाठक और सई तम्हानकर ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।फिल्म सोरोगेसी जैसे मुद्दे पर है मगर साफ-सुथरी है। कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी के फैन हैं तो देख सकते हैं।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म.

.. पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रिलीज डेट से 4 दिन पहले आ गई मिमी, कृति सेनन ने फैंस को दिया सरप्राइज!रिलीज डेट से 4 दिन पहले आ गई मिमी, कृति सेनन ने फैंस को दिया सरप्राइज!फिल्म कुछ दिन बाद यानी 30 जुलाई, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही थी. मगर अपनी ऑरिजनल रिलीज के 4 दिन पहले ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. इसके बाद अब शो के मेकर्स ने फिल्म पर बड़ा फैसला लिया है. अब इस फिल्म को ऑरिजनल रिलीज से 4 दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया है.
Read more »

पांच खबरें: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन और चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी'पांच खबरें: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन और चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी'पांच खबरें: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन और चार दिन पहले रिलीज हुई कृति सेनन की 'मिमी' Mimi Jayanti RajKundra ShilpaShetty
Read more »



Render Time: 2026-04-29 20:35:22