पश्चिम ओडिशा में ग्राम समृद्धि ट्रस्ट और एसजीआई फाउंडेशन ने 125 एकड़ भूमि पर 25 हजार फलदार पौधे लगाए। इस पहल का लक्ष्य पश्चिम ओडिशा को 'फूड फॉरेस्ट हब' बनाना है। 2325 किसानों के साथ मिलकर 3500 एकड़ भूमि पर 7 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पश्चिम ओडिशा में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की है। इसके तहत ग्राम समृद्धि ट्रस्ट एवं एसजीआई फाउंडेशन के तत्वाधान में एक साथ तीन जिलों बालांगीर, नुआपड़ा और कालाहांडी में 125 एकड़ भूमि पर करीब 25 हजार फलदार पौधे लगाए गए। इस एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र के 103 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम समृद्धि ट्रस्ट के संस्थापक एवं आईआईटीयन विशाल सिंह ने बताया कि पश्चिम ओडिशा को फूड फॉरेस्ट हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एसजीआई फाउंडेशन और इंफोसिस के सहयोग से इस वर्ष दिसंबर तक कुल 10 लाख फलदार एवं अन्य पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। सिंह ने बताया कि अब तक बालांगीर, नुआपड़ा और कालाहांडी जिलों में 2325 किसानों के सहयोग से लगभग 3500 एकड़ भूमि पर 7 लाख पौधों का रोपण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आने वाले चार वर्षों में किसान एक एकड़ भूमि से 3 से 4 लाख रुपये तक की वार्षिक आमदनी सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल ग्रामीण परिवारों की जीविका सुरक्षित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक अतुलनीय योगदान सुनिश्चित होगा। हर खेत बने फूड फॉरेस्ट, हर किसान बने पर्यावरण प्रहरी, यही इस अभियान का मूल मंत्र है।.
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पश्चिम ओडिशा में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की है। इसके तहत ग्राम समृद्धि ट्रस्ट एवं एसजीआई फाउंडेशन के तत्वाधान में एक साथ तीन जिलों बालांगीर, नुआपड़ा और कालाहांडी में 125 एकड़ भूमि पर करीब 25 हजार फलदार पौधे लगाए गए। इस एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्र के 103 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम समृद्धि ट्रस्ट के संस्थापक एवं आईआईटीयन विशाल सिंह ने बताया कि पश्चिम ओडिशा को फूड फॉरेस्ट हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एसजीआई फाउंडेशन और इंफोसिस के सहयोग से इस वर्ष दिसंबर तक कुल 10 लाख फलदार एवं अन्य पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। सिंह ने बताया कि अब तक बालांगीर, नुआपड़ा और कालाहांडी जिलों में 2325 किसानों के सहयोग से लगभग 3500 एकड़ भूमि पर 7 लाख पौधों का रोपण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आने वाले चार वर्षों में किसान एक एकड़ भूमि से 3 से 4 लाख रुपये तक की वार्षिक आमदनी सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल ग्रामीण परिवारों की जीविका सुरक्षित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक अतुलनीय योगदान सुनिश्चित होगा। हर खेत बने फूड फॉरेस्ट, हर किसान बने पर्यावरण प्रहरी, यही इस अभियान का मूल मंत्र है।
Fruit Tree Plantation Gram Samridhi Trust SGI Foundation Farmer Livelihood Environmental Conservation Balangir Nuapada Kalahandi Food Forest Hub Odisha Agriculture Rural Income Bhubaneshwar News Bhubaneshwar Latest News Bhubaneshwar News In Hindi Bhubaneshwar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Odisha News: फर्जी नौकरी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश; 2 हजार लोगों से ठगे 2 करोड़ रुपए, दो आरोपी गिरफ्तारओडिशा पुलिस ने एक फर्जी नौकरी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने लगभग 2,000 बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने और ऐसे रैकेट से सावधान रहने की अपील की...
Read more »
ऐन दिवाळीत जीवघेणे संकट, 14 चिमुरड्यांची दृष्टी हिरावली, दिवाळीसाठी आणलेल्या बंदुकीनेच घात केलाBhopal Calcium Carbide Gun Injuries: भोपाळमध्ये ऐन दिवाळीत मोठी दुर्घटना घडली आहे. तब्बल 125 हून अधिक लोकांच्या डोळ्यांना इजा झाली आहे.
Read more »
Bhopal Diwali Horror: ১২৫ হাসপাতালে, ১৪ বাচ্চার চোখ নষ্ট, ৮-১৪ শিশুর শৈশব তছনছ! ভোপালে কার্বাইড গানে দিওয়ালির আনন্দ মিশল আর্তনাদে...Bhopal Diwali horror 125 injured many lose eyesight in carbide gun explosions
Read more »
Odisha News: चलती ट्रेन पर रील बनाने वालों की खैर नहीं, अब होगी जेल लगेगा जुर्मानाओडिशा में चलती ट्रेन पर रील बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रेलवे सुरक्षा बल RPF ने चेतावनी जारी की है कि ऐसा करने पर जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 156 के तहत कार्रवाई की जाएगी। RPF ने लोगों से सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की...
Read more »
ஒரு நொடியில உயிரே போச்சு.. ரீல்ஸ் மோகத்தால் சிறுவனுக்கு நேர்ந்த கதி.. திக் திக் வீடியோOdisha Crime News : ஒடிசா மாநிலத்தில் ரீல்ஸ் மோகத்தால் 15 வயது சிறுவன் பலியான சம்பவம் பெரும் அதிர்ச்சியை ஏற்படுத்தியுள்ளது. ரயில் முன்பு நின்று வீடியோ எடுத்த சிறுவன் பரிதாபமாக உயிரிழந்துளளார்.
Read more »
Honda Shine 125 vs SP125: एक जैसी दिखने वाली होंडा की इन मोटरसाइकिल में कितना अंतर?Honda Shine 125 vs SP125: होंडा शाइन 125 और एसपी 125 दोनों ही 125cc सेगमेंट में लोकप्रिय हैं। शाइन 125 बेहतर माइलेज और आसान राइडिंग के लिए जानी जाती है, जबकि एसपी 125 स्पोर्टी लुक और अतिरिक्त फीचर्स प्रदान करती है। एसपी 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स...
Read more »
