दिवाली के त्योहार में ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जिससे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। जीएसटी में कटौती और आकर्षक योजनाओं के कारण बिक्री में 35% तक की वृद्धि हुई। मारुति सुजुकी सबसे आगे रही, जबकि टाटा मोटर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग सबसे ज्यादा रही।
दिवाली रोशनी का त्योहार होने के साथ-साथ कार कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिक्री वाला समय होता है। यह साल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए काफी अच्छा बीता। दिवाली पर गाड़ियों की खूब बिक्री हुई, इतनी कि पुराने रिकॉर्ड टूट गए। गाड़ियों की सेल्स में 35% तक का जबरदस्त उछाल देखा गया। बिक्री में इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण GST घटने से गाड़ियों की कीमत में आई कमी और आकर्षक फाइनेंस स्कीमें रहीं, जिसने ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह भर दिया। साथ ही फेस्टिवल सीजन के दौरान गाड़ियों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स ने भी अहम भूमिका निभाई। आइए आपको बताते हैं कि किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं। बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथनवरात्रि के पहले दिन से नई जीएसटी दरें लागू हुई थीं। इससे छोटी से लेकर बड़ी तक सभी गाड़ियां सस्ती हो गई थीं। उम्मीद थी कि इससे कारों की बिक्री बढ़ेगी और ऐसा हुआ भी। नवरात्रि से दिवाली तक की अवधि में बिक्री में तेज उछाल आया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल सेल्स में 15% से 35% तक की ईयर-ऑन-ईयर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा मांग SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रही। अकेले धनतेरस के दिन 51 हजार से ज्यादा नई गाड़ियां ग्राहकों को डिलीवर की गईं, जो कि एक रिकॉर्ड है।सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनियां1.
मारुति सुजुकी बनी नंबर 1मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में सबसे आगे रही। इस कंपनी ने कुल 3.25 लाख गाड़ियां बेचीं। साथ ही इस दौरान मारुति को लगभग 4.50 लाख बुकिंग मिलीं। मारुति की डिजायर लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 2. दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स टाटा मोटर्स ने भी अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले लगभग 33% की बढ़ोतरी हुई। टाटा कंपनी ने एक लाख से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर कीं। इस ग्रोथ में टाटा की SUVs का बड़ा योगदान रहा। एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्सॉन की खूब डिमांड रही। इसकी बिक्री में 73% की बढ़ोतरी हुई और 38 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। पंच ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री 29% बढ़कर 32 हजार यूनिट्स तक पहुंच गई। इसके साथ ही कंपनी ने 10 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां डिलीवर कीं, जो लोगों का EVs के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है।3. तीसरे नंबर पर हुंडई फेस्टिवल सीजन के दौरान हुंडई कंपनी ने बिक्री में लगभग 30% की बढ़ोतरी दर्ज की और प्रतिदिन औसतन 2,500 यूनिट्स की डिलीवरी की। इस दौरान पूछताछ में 10% और बुकिंग में लगभग 17% की बढ़ोतरी हुई।
ऑटोमोबाइल बिक्री दिवाली सेल मारुति सुजुकी टाटा मोटर्स एसयूवी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ढाई लाख से ज्यादा की बचत, Mahindra SUVs की खरीद पर छप्परफाड़ डिस्काउंटMahindra SUVs discount: जीएसटी में कटौती और एक्स्ट्रा ऑफर के बाद आपको अब महिंद्रा की एसयूवीज पर भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Read more »
ஜிஎஸ்டி குறைப்பால் எஸ்யூவிகளின் விலை குறைவு: லட்சங்களில் சேமிக்க சூப்பர் வாய்ப்புSUVs Price Cut: ஜிஎஸ்டி சீர்திருத்தத்திற்குப் பிறகு அதிக தள்ளுபடி வழங்கப்படும் எஸ்யூவி கார்களின் பட்டியலை இங்கே காணப் போகிறோம். இந்த கார்களை வாங்குவதன் மூலம் நீங்கள் மிகப்பெரிய அளவில் நன்மைகளை பெறலாம்.
Read more »
Jaunpur Incident: ৩৫-র যুবতীকে বিয়ে... গভীর রাত পর্যন্ত... পরদিন সকালেই মৃত্যু ৭৫-র বৃদ্ধের!75 year old man marries 35 year old woman and dies next morning in UP Jaunpur
Read more »
मंत्री हरजोत बैंस ने रोपड़ में स्वां नदी पर 35 करोड़ के पुल का किया शिलान्यास, भलड़ी-मेहंदपुर को जोड़ेगी नई लाइफलाइनकैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ के पास स्वां नदी पर 35.
Read more »
महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में 35 फीसदी बढ़ोतरी, यूएन ने जताई चिंतामहिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में 35 फीसदी बढ़ोतरी, यूएन ने जताई चिंता
Read more »
Punjab Weather: ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਹਲਕੀ ਠੰਢ ਤੇ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਗਰਮੀ; ਮੀਂਹ ਦੇ ਅਜੇ ਕੋਈ ਆਸਾਰ ਨਹੀਂPunjab Weather: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਾਪਮਾਨ 35.
Read more »
