Nana Patole Interview: ‘एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजनीति के अग्निवीर, चुनाव बाद हो जाएंगे बेसहारा’, नाना पटोले ने ऐसा क्यों कहा?

Lok Sabha Elections News

Nana Patole Interview: ‘एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजनीति के अग्निवीर, चुनाव बाद हो जाएंगे बेसहारा’, नाना पटोले ने ऐसा क्यों कहा?
Elections 2024Eknath ShindeAjit Pawar
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Chunav 2024: द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की योजना की घोषणा से न केवल मराठों बल्कि ओबीसी को भी काफी फायदा हासिल होगा और इसका यहां चुनाव पर काफी प्रभाव है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे मुखर आलोचकों में से एक रहे हैं। वह फिलहाल महाराष्ट्र की अलग-अलग सीटों पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में इस बार पीएम मोदी के खिलाफ काफी असंतोष है और कांग्रेस काफी बढ़त हासिल कर रही है। द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की योजना की घोषणा से न केवल मराठों बल्कि ओबीसी को भी काफी फायदा हासिल होगा और इसका यहां चुनाव पर प्रभाव है। पिछले दो चरणों में कांग्रेस का कैसा रहा है प्रदर्शन? इस सवाल के जवाब में नाना पटोले ने कहा कि इस बार चुनाव जनता खुद लड़ रही है और कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा,"मैं इस चुनाव में अब तक हर जगह रहा हूं। जनता ने इस चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुस्सा है। हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा की गई यात्राओं ने इस देश के लोगों की वास्तविक भावनाओं को सामने लाया है। हमारी गारंटी लोगों तक पहुंची है और उन्हें राहुल गांधी पर भरोसा है। 13 सीटों में से कांग्रेस उन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी जिन पर पार्टी ने चुनाव लड़ा है।" बीजेपी के खिलाफ कैसा माहौल है? कांग्रेस नेता नाना पटोले ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,"इस बार खासकर युवा इस सरकार से नाखुश हैं। नरेंद्र मोदी जिस हिंदू-मुस्लिम कार्ड को खेलने की कोशिश कर रहे हैं, वह लोगों, खासकर युवाओं को पसंद नहीं आ रहा है। लोग हिंदू-मुस्लिम कार्ड पर नहीं बल्कि पिछले 10 वर्षों के मुद्दों को जानना चाहते हैं। आपने देखा होगा कि कांग्रेस और राहुल गांधी एजेंडा तय कर रहे हैं जबकि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सिर्फ हमें जवाब दे रहे हैं.

महंगाई एक बड़ा मुद्दा बन गया है. किसान भाजपा के झूठ को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।" आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले नाना पटोले? नाना पटोले ने कहा कि सत्ता में आने के बाद जाति जनगणना कराने और 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने की राहुल गांधी की घोषणा गेम-चेंजर होगी। नाना पटोले ने कहा,"राहुल गांधी के इस ऐलान से न केवल मराठों को आरक्षण मिलेगा, बल्कि ओबीसी जातियों को भी अतिरिक्त आरक्षण मिलेगा। जब मैं विधानसभा अध्यक्ष था, तो मैंने जाति जनगणना के लिए प्रस्ताव पेश किया था और यह सुनिश्चित किया था कि यह पारित हो जाए। हम 90 फीसदी आबादी को प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी का एक भी नेता इस बारे में नहीं बोल रहा है. क्योंकि वे आरक्षण विरोधी हैं, और यही कारण है कि भाजपा जाति जनगणना का विरोध कर रही है।" उद्धव ठाकरे को लेकर नरम हुए हैं पीएम मोदी? नाना पटोले ने कहा,"पीएम मोदी नटसम्राट हैं। बीजेपी डरी हुई है। उसे पता है कि वे चुनाव हार रहे हैं। इसलिए यह नाटक किया जा रहा है। उन्हें एहसास हो गया है कि महाराष्ट्र किस ओर झुक रहा है। वह वोट खिसकने के डर से उद्धव जी के इर्द-गिर्द भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उद्धव जी इस पर पहले ही बोल चुके हैं और मुझे इस बारे में बोलने की जरूरत नहीं है।" Also Readराधिका खेड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, लिखा-मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, जानिए क्या है वजह बीजेपी के अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन पर क्या बोले नाना पटोले? नाना पटोले ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को 'राजनीति अग्निवीर कहते हुए कहा, "यह केंद्र सरकार सैन्य भर्ती की अग्निवीर योजना लेकर आई, जिसमें सेवा के बाद पेंशन नहीं मिलती। एकनाथ शिंदे, अजित पवार और अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के 'राजनीतिक अग्निवीर' हैं। इस चुनाव के बाद वे बिना किसी सहारे के रह जायेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Elections 2024 Eknath Shinde Ajit Pawar Nana Patole Congress Maharashtra

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'राज ठाकरे भाजपचे नवे डार्लिंग बनले, पण..', राऊतांचा टोला; म्हणाले, 'राणे जेवढे..''राज ठाकरे भाजपचे नवे डार्लिंग बनले, पण..', राऊतांचा टोला; म्हणाले, 'राणे जेवढे..'Sanjay Raut On Raj Thackeray Narayan Rane: अजित पवार व एकनाथ शिंदे यांच्याकडून कोणत्याच स्वाभिमानाची अपेक्षा करता येणार नाही, असा टोला ठाकरे गटाचे खासदार संजय राऊत यांनी लगावला आहे.
Read more »

‘2014 में हमने बीजेपी को सपोर्ट किया ताकि शिवसेना…’, शरद पवार को लेकर भतीजे अजित पवार का बड़ा दावाएनसीपी बनाने के बाद कांग्रेस के साथ जाने के शरद पवार के फैसले को लेकर भी अजित पवार ने सवाल उठाया है।
Read more »

मैं सुप्रिया का सपोर्टर हूं और भाई सुनेत्रा का' पवार के गढ़ बारामती में कौन मजूबत?मैं सुप्रिया का सपोर्टर हूं और भाई सुनेत्रा का' पवार के गढ़ बारामती में कौन मजूबत?Baramati Seat Analysis: चाहे शरद पवार के समर्थक हों या अजित पवार के, एक बात पर आम सहमति है कि अजित पवार ने बारामती का विकास किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:46:44