नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को अब इसमें हरियाणा के कनेक्शन का शक है।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को अब इसमें हरियाणा के कनेक्शन का शक है। सीबीआई को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। सीबीआई ने पहले से पेपर लीक मामलों में शामिल रहे कुछ आरोपियों और कुछ कोचिंग सेंटर संचालकों को निशाने पर लिया है। फिलहाल सीबीआई दस्तावेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। वहीं, कई खुफिया एजेंसी भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस पेपर लीक मामले में हरियाणा के कुछ लोगों की भूमिका है, जल्द इसका खुलासा हो सकता है। इस मामले में अब तक सीबीआई की टीमें बिहार, झारखंड और गुजराज समेत अन्य राज्यों में छापे डालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी को इन लोगों से ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। क्योंकि पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा पहले से बदनाम है। हरियाणा के युवा दूसरे राज्यों के पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहे हैं। इनके अलावा, कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी इस प्रकार की गड़बड़ी में पहले पकड़े जा चुके हैं। कई जिले पेपर लीक के लिए बदनाम पेपर लीक और पैसे लेकर दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा के कई जिले खासे बदनाम हैं। इनमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, नूंह जिले शामिल हैं। खुद हरियाणा सरकार इन जिलों में किसी भी सरकारी भर्ती की लिखित परीक्षा कराने से बचती रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के केंद्र यहां नहीं बनाए जाते। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पेपर लीक और इस तरह कई फर्जीवाड़े इन जिलों में पहले सामने आ चुके हैं। बहादुरगढ़ सेंटर का नाम विवाद से जुड़ा 5 मई को बहादुरगढ़ के तीन केंद्रों पर नीट की परीक्षा ली गई थी। हरदयाल स्कूल में परीक्षा देने वाले चार छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे। विवाद के बाद जिले में 23 जून को दोबारा परीक्षा हुई। इसमें 504 से 287 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। पिछली बार हुई परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाए थे। दोबारा परीक्षा देने पर उसे 677 अंक मिले हैं। इसी प्रकार से पिछली बार ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को इस बार 637 अंक मिले हैं। पिछली बार बिना ग्रेस मार्क्स के उसके 642 अंक थे।.
नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को अब इसमें हरियाणा के कनेक्शन का शक है। सीबीआई को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। सीबीआई ने पहले से पेपर लीक मामलों में शामिल रहे कुछ आरोपियों और कुछ कोचिंग सेंटर संचालकों को निशाने पर लिया है। फिलहाल सीबीआई दस्तावेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। वहीं, कई खुफिया एजेंसी भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस पेपर लीक मामले में हरियाणा के कुछ लोगों की भूमिका है, जल्द इसका खुलासा हो सकता है। इस मामले में अब तक सीबीआई की टीमें बिहार, झारखंड और गुजराज समेत अन्य राज्यों में छापे डालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी को इन लोगों से ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। क्योंकि पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा पहले से बदनाम है। हरियाणा के युवा दूसरे राज्यों के पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहे हैं। इनके अलावा, कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी इस प्रकार की गड़बड़ी में पहले पकड़े जा चुके हैं। कई जिले पेपर लीक के लिए बदनाम पेपर लीक और पैसे लेकर दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा के कई जिले खासे बदनाम हैं। इनमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, नूंह जिले शामिल हैं। खुद हरियाणा सरकार इन जिलों में किसी भी सरकारी भर्ती की लिखित परीक्षा कराने से बचती रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के केंद्र यहां नहीं बनाए जाते। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पेपर लीक और इस तरह कई फर्जीवाड़े इन जिलों में पहले सामने आ चुके हैं। बहादुरगढ़ सेंटर का नाम विवाद से जुड़ा 5 मई को बहादुरगढ़ के तीन केंद्रों पर नीट की परीक्षा ली गई थी। हरदयाल स्कूल में परीक्षा देने वाले चार छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे। विवाद के बाद जिले में 23 जून को दोबारा परीक्षा हुई। इसमें 504 से 287 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। पिछली बार हुई परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाए थे। दोबारा परीक्षा देने पर उसे 677 अंक मिले हैं। इसी प्रकार से पिछली बार ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को इस बार 637 अंक मिले हैं। पिछली बार बिना ग्रेस मार्क्स के उसके 642 अंक थे।
Chandigarh News Today Chandigarh News In Hindi चंडीगढ़ समाचार चंडीगढ़ न्यूज़ Neet Paper Leak Cbi Neet Paper Leak News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET Paper Leak: EOU का बड़ा एक्शन, पटना में 9 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, अबतक 19 गिरफ्तारNEET Paper Leak: नेशन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी नीट एग्जाम में पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 19 लोगों को हो चुकी गिरफ्तारी, पटना में स्टूडेंट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा.
Read more »
NEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कैसे रटाया गया पेपर, खुद परीक्षार्थी ने खोला राजNEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा, पेपर लीक पर परीक्षार्थियों के कबूनामे से मची सनसनी
Read more »
NEET Paper Leak BREAKING: NEET पेपर लीक मामले में Ravi Aatri गैंग का भी नामNEET पेपर लीक कांड में रवि अत्री(Ravi Aatri) का भी नाम आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने बिहार पुलिस को बताया है कि उन्हें पेपर रवि अत्री गैंग से मिला था। रवि अत्री ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव का रहने वाला है। NDTV की टीम उसके गांव पहुंची है। वो फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। यूपी कॉन्स्टेबल पेपर लीक के मामले में उसे 10 अप्रैल को पुलिस ने...
Read more »
15 लाख के बदले डमी कैंडिडेट बन दिया एग्जाम, 10 गिरफ्तार, जानें क्या है NEET पेपर लीक का झालावाड़ कनेक्शनNEET Paper Leak Case: गैंग के सरगना Sanjiv Mukhiya का पहले भी कई पेपर लीक में रहा हाथ
Read more »
NEET Paper Leak: CBI का बड़ा एक्शन, हजारीबाग स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को किया गिरफ्तारNEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया है.
Read more »
NEET Paper Leak: Prayagraj में पेपर सॉल्वर को दिए 4 लाख, CBI और Bihar Police की जांच में कई खुलासे।NEET Paper Leak: Prayagraj में पेपर सॉल्वर को दिए 4 लाख, CBI और Bihar Police की जांच में कई खुलासे।
Read more »
