NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया है.
NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया है.Bihar Tourism: नवादा में है ये बेहतरीन पिकनिक स्पॉट, आप बच्चों के साथ कर सकते हैं खूब एंजॉयDimpal Singh तेरी चाहत इतनी थी कि किसी और को चाहने की चाहत ना रही!, भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने शेयर की तस्वीरेंतेजस्वी यादव के लिए लोकसभा चुनाव में बना दिया था माहौल, राजद की ये महिला नेता सोशल मीडिया की है सनसनी नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार शाम सीबीआई टीम गिरफ्तार लोगों को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई. इससे पहले सीबीआई की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार को चरही स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस से तीन लोगों को लेकर हजारीबाग गई. जिसके बाद ऐसे कयास लगाया जा रहे थे कि हजारीबाग अस्पताल में मेडिकल करने के बाद न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए हाजिर किया जा सकता है. इससे पहले 28 जून को सुबह 11:00 बजे सीबीआई की टीम प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को अपने साथ लेकर रांची की ओर रवाना होती है लेकिन रामगढ़ के ठीक पहले यू टर्न लेकर वापस सीसीएल गेस्ट हाउस पहुंच जाती है. वहां पर सीबीआई फिर से एक राउंड की पूछताछ सभी से करना शुरू करती है. इसके बाद हजारीबाग से ही एक प्रतिष्ठित अखबार के दो पत्रकारों को डिटेन किया जाता है और उनसे भी गेस्ट हाउस में लाकर पूछताछ शुरू की जाती है. जिसके बाद शाम के करीब 4:00 बजे सीबीआई फिर से एक बार प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और प्रतिष्ठित अखबार के एक पत्रकार को अपने साथ लेकर पटना के लिए निकल जाती है. इसके बाद शाम के 8:00 बजे सीसीएल गेस्ट हाउस में रुकी हुई अन्य सीबीआई की टीम बचे हुए 6 लोगों को बॉन्ड लिखवा कर छोड़ देती है. बॉन्ड में यह बताया गया है कि जब भी सीबीआई बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा. बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम को हजारीबाग में पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिले हैं. एजेंसी ने उन बक्सों को भी जब्त किया है, जिनमें प्रश्न पत्र को हजारीबाग लाया गया था.
CBI Hazaribagh School Principal Jharkhand News Neet Paper Leak News नीट पेपर लीक सीबीआई हज़ारीबाग स्कूल प्रिंसिपल झारखंड समाचार नीट पेपर लीक समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET Paper Leak: आरोपी संजीव मुखिया को राहत क्यों? नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस पर उठे सवालNEET Paper Leak Case: 6 मई को संजीव मुखिया ने खुद को बीमार बताकर अस्पताल में एडमिट होने का नाटक किया और रॉकी पटना से फरार हो गया.
Read more »
NEET पेपर लीक-CBI ने झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार किए: इनमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल; स्कूल म...NEET पेपर लीक में चिंटू और मुकेश कुमार से ED की पूछताछ जारी है। शुक्रवार को टीम दोनों को पटना के अलग-अलग ठिकानों पर लेकर पहुंची है। एजेंसी पेपर लीक को लेकर साक्ष्य पुख्ता कर रही है। इधर, झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के
Read more »
NEET पेपर लीक मामले में CBI का शिकंजा, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तारनीट पेपर लीक को लेकर हजारीबाग में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां पर ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है. उनकी कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है.
Read more »
नीट पेपर लीक : हजारीबाग के स्कूल प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार को सीबीआई ने किया गिरफ्तार नीट पेपरलीक मामले में लगातार खुलासे होते जा रहे हैं. इसमें ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है. पढ़ें हजारीबाग से कैसे पकड़े गए ये तीनों...
Read more »
नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, हजारीबाग के स्कूल से प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तारNEET Paper Leak मामले में झारखंड के हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था। उप-प्रधानाचार्य...
Read more »
Neet Paper Leak: हजारीबाग के स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सीबीआई ने किया गिरफ्तारRanchi: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम नेओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज को आज शाम गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
